CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दर्दनाक खबर: सुबह बागेश्वर धाम जाते समय ट्रक से भिड़ा ऑटो 🛑 उड़े परखच्चे, डेढ़ साल की बच्ची समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत, 6 भेजे गए अस्पताल

दर्दनाक खबर: सुबह बागेश्वर धाम जाते समय ट्रक से भिड़ा ऑटो 🛑 उड़े परखच्चे, डेढ़ साल की बच्ची समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत, 6 भेजे गए अस्पताल

By Newsdesk Admin
20/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 अगस्त। बागेश्वर धाम जाते समय ऑटो और ट्रक की टक्कर में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई है।

आपको बता दें कि यह दर्दनाक हादसा मध्य प्रदेश के छत्तरपुर में महोबा NH39 हाइवे पर सुबह लगभग 5 बजे हुआ। हादसे में घायल लोगों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों में बूढ़े और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो में क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठी थीं। सभी श्रद्धालु स्टेशन से बागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बागेश्वर धाम रक्षा बंधन और जन्माष्टमी में भगवान के दर्शन करने के लिए काफी श्रद्धालू आए हुए हैं। सभी सवारियां स्टेशन से बाहर आकर सवारी वाले ऑटो में सवार हुई थीं। ऑटो चालक ने ज्यादा सवारियां होने की वजह से ऑटो की क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठा लीं। इसके साथ ही सवारियों का सामान भी ऑटो के ऊपर रखा हुआ था। इसी बीच ऑटो की तेज रफ्तार और ओवरलोड होने के कारण वह आगे जाकर एक ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में लगभग सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा झांसी-खजुराहो हाईवे एनएच 39 के पास हुआ जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रास्ते में जा रहे दूसरे यात्रियों ने घायल हुए यात्रियों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, साथ ही हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। लोगों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट कदारी के पास नेशनल हाईवे-39 पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। मृतकों में बुजुर्ग और डेढ़ साल की बच्ची शामिल हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी ताल्पिक चौबे ने बताया कि उत्तरप्रदेश के श्रद्धालु ऑटो से बागेश्वर धाम जा रहे थे। इसी दौरान डाडवर को झपकी आ गई और ऑटो ट्रक से जा टकराया। छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई थी, दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। मृतकों में प्रेम नारायण कुशवाहा (ऑटो ड्राइवर), जनार्दन, मनु श्रीवास्तव, नन्हे, गोविंद, लालू और अंशिका (उम्र डेढ़ साल) शामिल हैं।

‘CM नीतीश को 1 मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक नहीं’, बक्सर फायरिंग मामले पर RJD ने साधा निशाना
सात-आठ लोगों ने युवक को पकड़कर सीने व सिर में गोली मारी, फिर पत्थर से कुचला सिर..
Mainpat Bauxite Mining Protest : मैनपाट में 58 दिन से बॉक्साइट खनन-परिवहन बंद, मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण
CG खबर : घर के बाहर सो रहीं दो महिलाओं को सूंड से पटक कर मार डाला, धान की फसल भी तबाह
महादेव ऐप मामले में फरार बहुचर्चित आरक्षक सहदेव यादव के सोमनी से गिरफ्तार होने की खबर, राजनांदगांव से रायपुर निकली ईओडब्ल्यू टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Branded Tea Case
Fake Branded Tea Case : बिलासपुर में ब्रांडेड चाय के नाम पर संदिग्ध माल पकड़ा, 23 पैकेट जब्त कर जांच के लिए भेजे

Fake Branded Tea Case :विभाग अब यह पता…

Missing Husband High Court Order
Missing Husband High Court Order : हाईकोर्ट सख्त, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालने के निर्देश

Missing Husband High Court Order : महिला ने…

Impact Of GST Reduction
Impact Of GST Reduction: डिशवॉशर की बिक्री में 49% उछाल, कीमतें ₹7,500 तक घटीं

Impact Of GST Reduction : बिक्री में तेजी…

Bemetara Girls Bicycle Scheme
Bemetara Girls Bicycle Scheme : छात्राओं को मिली खराब साइकिलें, DEO बोले- हैंडओवर क्यों ली?

Bemetara Girls Bicycle Scheme :स्कूल के प्राचार्य संजय…

ग्रीनलैंड में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, रूस-चीन पर शिकंजा कसने की तैयारी; डेनमार्क से हुआ सुरक्षा समझौता

अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच आर्कटिक क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?