CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh High Court Roster : हाई कोर्ट में 29 अक्टूबर से लागू होगा नया रोस्टर, चार डिवीजन और 16 सिंगल बेंच में होगी सुनवाई, जनहित से लेकर आपराधिक मामलों तक तय हुआ नया बंटवारा

Chhattisgarh High Court Roster : हाई कोर्ट में 29 अक्टूबर से लागू होगा नया रोस्टर, चार डिवीजन और 16 सिंगल बेंच में होगी सुनवाई, जनहित से लेकर आपराधिक मामलों तक तय हुआ नया बंटवारा

By Newsdesk Admin
26/10/2025
Share
Chhattisgarh High Court Roster
Chhattisgarh High Court Roster

सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 29 अक्टूबर से नया रोस्टर लागू किया जा रहा है। इस रोस्टर के तहत अब चार डिवीजन बेंच और 16 सिंगल बेंच में मामलों की सुनवाई की व्यवस्था (Chhattisgarh High Court Roster) होगी। नया रोस्टर न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन और मामलों के समान वितरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

पहली डिवीजन बेंच में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस बिभुदत्त गुरु शामिल रहेंगे। यह बेंच जनहित याचिकाएं (PILs), बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाएं, रिट पिटीशन (क्रिमिनल), अवमानना याचिकाएं, क्रिमिनल अपील (2020 तक) और धारा 482 सीआरपीसी के तहत दाखिल याचिकाओं की सुनवाई करेगी।

दूसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल रहेंगे। यह बेंच उन सभी मामलों की सुनवाई करेगी, जिन्हें किसी अन्य डिवीजन बेंच को नहीं भेजा गया है। इसके साथ ही वैवाहिक मामलों में प्रथम अपील (Chhattisgarh High Court Roster) भी इसी बेंच में सुने जाएंगे।

तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय श्याम अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल शामिल होंगे। यह बेंच कमर्शियल अपील, 2016 तक की इक्विटल अपील (सजा के खिलाफ अपील) तथा धारा 378 सीआरपीसी के तहत लीव टू अपील आवेदन पर सुनवाई करेगी।

चौथी डिवीजन बेंच में जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस ए.के. प्रसाद रहेंगे। यह बेंच उन सभी सिविल मामलों की सुनवाई करेगी जो किसी अन्य डिवीजन बेंच में नहीं भेजे गए हैं। इसके अलावा, कंपनी अपील, टैक्स मामले, वर्ष 2015 तक की इक्विटल अपील और अन्य रिट याचिकाओं की भी सुनवाई (Chhattisgarh High Court Roster) यहीं होगी।

इसके अलावा, 16 सिंगल बेंचों में भी सुनवाई की व्यवस्था तय की गई है। इनमें मुख्य न्यायाधीश की विशेष सिंगल बेंच सहित सभी जजों की अलग-अलग सिंगल बेंचें शामिल हैं। प्रत्येक बेंच को विशिष्ट श्रेणी के मामलों की सुनवाई के लिए जिम्मेदार बनाया गया है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया अधिक प्रभावी और त्वरित हो सके।

कानूनी जानकारों के अनुसार, इस नए रोस्टर से मुकदमों की सुनवाई में तेजी आएगी और विभिन्न श्रेणी के मामलों का संतुलित वितरण सुनिश्चित होगा।

Korba pickup accident : मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से टकराने पर 9 घायल
Illegal liquor racket busted in Dongargarh : MP की व्हिस्की जब्त, री-पैकिंग का खेल उजागर, सरगना फरार
CMO Office Fight Case : सीएमओ दफ्तर बना अखाड़ा, वेतन को लेकर चले लात-घूंसे, 4 पर FIR
CGPSC State Services Main Exam 2025 : आज से 265 पदों के लिए 4 दिनों तक होगी परीक्षा, 5 जिलों में बने केंद्र
CG दुर्ग से सुलतानपुर-बिलासपुर से यलहंका फेस्टीवल ट्रेन का जानें शेड्यूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Police Action
Durg Police Action: ऑनलाइन लोन के दलदल में फंसा पूर्व MR बना शातिर चोर, दुर्ग में 8 बड़ी चोरियों का खुलासा, 32 लाख के सामान के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Police Action : ₹70,000 कमाने वाला MR…

ITI Devbhog
ITI Devbhog : शिक्षक के बिना कैसे मिलेगा हुनर, देवभोग आईटीआई की बदहाली ने खड़े किए बड़े सवाल

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 11…

CG Solar Project
CG Solar Project : 15 से 20 साल पुराने सोलर संयंत्र होंगे दुरुस्त, उदंती के 40 गांवों में जल्द लौटेगी रोशनी

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 11…

CG Solar Project
CG Solar Project : 15 साल बाद खत्म होगा अंधेरे का इंतजार, आंदोलन और चिट्ठी के बाद 40 गांवों में बदले जाएंगे सोलर संयंत्र

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 11…

Durg Police Action
Durg Police Action: अवैध शराब बेचते रंगे हाथ धराया आरोपी, दुर्ग पुलिस ने शराब के साथ दबोचा

Durg Police Action : पुलगांव थाना क्षेत्र के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?