CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Plastic Free Ambikapur : प्लास्टिक मुक्त शहर की दिशा में मिसाल बना ‘गार्बेज कैफे’, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ

Plastic Free Ambikapur : प्लास्टिक मुक्त शहर की दिशा में मिसाल बना ‘गार्बेज कैफे’, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ

By Newsdesk Admin
26/10/2025
Share
Plastic Free Ambikapur
Plastic Free Ambikapur

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में कहा – अंबिकापुर नगर निगम के नवाचार से बदली शहर की पहचान

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन की प्रतिबद्धता का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाके में देशी श्वान की उपलब्धि का किया उल्लेख – विस्फोटक का पता लगाकर बचाई जवानों की जान

सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन की दिशा में हो रहे प्रयासों का जिक्र होना प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबिकापुर के ‘गार्बेज कैफे (Plastic Free Ambikapur)’ और भारतीय नस्ल के श्वानों की विशेष उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल देश के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय मंच पर लिया जाना, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज में हो रहे नवाचारों को पहचान देने वाला मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर नगर निगम की अनोखी पहल ‘गार्बेज कैफे (Plastic Free Ambikapur)’ ने प्लास्टिक मुक्त शहर की दिशा में एक नई सोच दी है। यहाँ प्लास्टिक कचरा देने पर लोगों को निःशुल्क भोजन दिया जाता है — यह विचार स्वच्छता, पुनर्चक्रण और सामाजिक संवेदना का अद्भुत संगम है। अंबिकापुर में इस पहल ने न केवल कचरे का समाधान किया बल्कि रोजगार और जागरूकता भी बढ़ाई है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने त्योहारों की खुशियों और सामाजिक एकता को रेखांकित करते हुए छठ पर्व के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि माओवादी गतिविधियों के घटते प्रभाव और शांति स्थापना की दिशा में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। डबल इंजन सरकार के संयुक्त प्रयासों से आज माओवाद का प्रभाव सीमित दायरे में सिमट चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए बताया कि अब वे क्षेत्र भी उत्सव मना रहे हैं जहाँ कभी माओवादी आतंक का साया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारत के नए आत्मविश्वास और शांति की विजय का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय नस्ल के श्वानों की सराहना की, जो माओवाद प्रभावित इलाकों में सुरक्षा का अहम हिस्सा बने हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के एक देशी श्वान ने हाल ही में 8 किलो विस्फोटक का पता लगाकर जवानों की जान बचाई — यह भारतीय श्वानों की दक्षता और वफादारी का प्रमाण है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण पर भी बल दिया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरणीय क्रांति का रूप ले सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इसे राष्ट्रप्रेम के उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया और भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को नमन करते हुए जनजातीय गौरव दिवस को कृतज्ञता का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास हो रहे नवाचारों और प्रेरणादायक कार्यों को साझा करें ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश फैल सके।

मुख्यमंत्री ने पुंगनूर नस्ल की गायों को खिलाया चारा

‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुंगनूर नस्ल की गायों को चारा खिलाया और उनकी विशेषताओं की जानकारी ली। यह नस्ल आंध्र प्रदेश में पाई जाती है और अपनी विशिष्ट काया व उच्च उत्पादकता के लिए प्रसिद्ध है।

कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती और छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

“एक धरती, एक स्वास्थ्य” के संदेश के साथ सेक्टर-9 में मना “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस”
Chhattisgarh Kosa Silk News : कोसा को मिलेगा ग्लोबल मार्केट! राज्यपाल ने सुझाया ‘असम मॉडल’
Chhattisgarh Mahatari Sadans : महिला सशक्तिकरण को समर्पित 51 महतारी सदनों का आज CM करेंगे लोकार्पण
अतिथि शिक्षकों ने खून से लिखा शिक्षा मंत्री को पत्र, बोले- संविलियन नहीं तो इच्छा मृत्यु दे दो
Real Ispat Plant Accident : रियल इस्पात एंड एनर्जी प्लांट हादसे पर सख्त कार्रवाई, किल्न क्रमांक-01 सील

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के…

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

Bhilai Pocket Theft
Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद

व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?