CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Statehood Day 2025 : राज्योत्सव से पहले श्री सत्य साईं अस्पताल में विशेष कार्यक्रम, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर होंगे शामिल, पीएम मोदी भी रहेंगे शामिल

Statehood Day 2025 : राज्योत्सव से पहले श्री सत्य साईं अस्पताल में विशेष कार्यक्रम, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर होंगे शामिल, पीएम मोदी भी रहेंगे शामिल

By Newsdesk Admin
27/10/2025
Share
Statehood Day 2025
Statehood Day 2025

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। राज्योत्सव से ठीक पहले राजधानी रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल (Statehood Day 2025) में इस बार माहौल बेहद खास होने जा रहा है। एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां देश–विदेश से आए 2,500 बच्चों से मिलेंगे। वे बच्चे जिनका दिल का ऑपरेशन इसी अस्पताल में सफलतापूर्वक किया गया है। सुबह 10 से 10:35 बजे तक प्रधानमंत्री इन बच्चों से “दिल की बात” करेंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले 31 अक्टूबर को विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संभावना जताई जा रही है कि गावस्कर प्रधानमंत्री की बच्चों से मुलाकात के दौरान भी मौजूद रहेंगे।

13 देशों के प्रतिनिधित्व वाला आयोजन

अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी अजय सर्राफ ने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलने वाले बच्चों में फिजी, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, नाइजीरिया जैसे देशों के बच्चे भी शामिल होंगे, जिनका यहां नि:शुल्क हृदय रोग उपचार हुआ है। बच्चों और उनके स्वजन के ठहरने और भोजन की व्यवस्था शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम और शहर के अन्य स्थलों पर की गई है। अजय सर्राफ ने बताया कि यह अस्पताल वर्ष 2012 से अब तक 37,500 से अधिक बच्चों के दिल की सफल सर्जरी कर चुका है, जिनमें 700 से ज्यादा सिकलसेल एनीमिया पीड़ित बच्चे भी शामिल हैं। यहां आने वाले 90 प्रतिशत बच्चे गरीब परिवारों से होते हैं।

‘दिल बिना बिल’, सेवा की मिसाल

श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल देश का ऐसा केंद्र है, जहां बच्चों का हृदय रोग उपचार पूरी तरह नि:शुल्क (बिना बिल) किया जाता है। 100 बेड वाले इस अस्पताल में रोज़ाना 200 से अधिक बच्चों की जांच होती है, जिनमें 30–35 नए मरीज शामिल होते हैं। प्रतिदिन लगभग 10–12 सर्जरी कर बच्चों के दिल का छेद बंद किया जाता है। यहां जांच के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं हैं, जिनमें “फीटल इकोकार्डियोग्राफी” विशेष तकनीक है। इसके जरिए गर्भ में पल रहे शिशु के हृदय की जांच की जाती है, और दिल की असामान्य धड़कन या संरचना में गड़बड़ी का तुरंत पता लगाया जा सकता है।

13वीं वर्षगांठ पर 28 से 30 अक्टूबर तक मेगा ईको कैंप

अस्पताल की स्थापना के 13 वर्ष पूरे होने पर 28 से 30 अक्टूबर तक “मेगा ईको कैंप” का आयोजन किया जाएगा। इसमें बच्चों की जांच और इलाज पूरी तरह निशुल्क किया जाएगा। अस्पताल में इस दौरान 70 से अधिक डॉक्टरों की टीम सेवाएं देगी। रायपुर के बाद इस अस्पताल ने अपनी सेवा का विस्तार करते हुए 2016 में पलवल (हरियाणा), 2018 में खारघर (मुंबई) और 2024 में कोंडापाका (तेलंगाना) में अपनी इकाइयां खोली हैं। इन केंद्रों में अब तक हजारों बच्चों को नि:शुल्क जीवनदान मिला है।

Bilaspur Murder Case: स्पिरिट से जलाई गई लाश, जंगल में मिली सनसनीखेज साजिश की झलक
Breaking: IAS अमिताभ जैन को मिला 3 महीने का एक्सटेंशन, चीफ सेक्रेटरी पद पर बने रहेंगे
Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर
Chhattisgarh Suicide Case : खेत गए थे परिजन, अचानक सुनाई दी बच्चे की रोने की आवाज, नजारा देख दहल गया परिवार
Scholarship Assistance : छात्रवृत्ति का बड़ा तोहफा: 8,370 विद्यार्थियों को 6.2 करोड़ छात्रवृत्ति व भोजन सहायता ऑनलाइन ट्रांसफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Motorola 5G : 7000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की बिक्री शुरू, पहली सेल में मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

सीजी भास्कर, 25 मई। बड़ी बैटरी और सस्ते…

Donald Trump : ईरान समझौते की चर्चा के बीच ट्रंप ने मुस्लिम देशों के सामने रख दी नई मांग

सीजी भास्कर, 25 मई। अमेरिका और ईरान के…

Team India : जून में लगातार मैदान पर दिखेगी टीम इंडिया, एक महीने में तीनों फॉर्मेट का रोमांच

सीजी भास्कर, 25 मई। क्रिकेट प्रेमियों के लिए…

Karnal Crime : मां की गोद से बच्ची को छीनकर निकला पिता, कुछ देर बाद जो पता चला उससे कांप उठा परिवार

सीजी भास्कर, 25 मई। हरियाणा के करनाल जिले…

Liquor Scam
Liquor Scam : शराब घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त को बड़ी राहत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने रख दी सख्त शर्त

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब…

You Might Also Like

अन्यअपराधछत्तीसगढ़

जमानत पर छूटते ही निकाला जुलूस, वीडियो वायरल होते ही दुर्गेश महंत फिर पहुंचा सलाखों के पीछे

07/08/2025
New Criminal Laws
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

New Criminal Laws : नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी में जुटी सरकार

29/04/2025
छत्तीसगढ़राजनीति

CG Budget Row Bhupesh Baghel: ‘अज्ञान और दुर्गति-विनाश का बजट’, पूर्व CM का सरकार पर तीखा हमला

24/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डरोजगारसरकारी नौकरी/ Govt Job

CG Vacancy news : छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में निकली वैकेंसी, केमिस्ट बनने का मौका, 21 से 35 वर्ष के युवकों को मौका, ऐसे करें आवेदन

02/11/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?