CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Water Conservation Success : जल बचाने की मुहिम में ये जिला अव्वल, भारत सरकार से मिला 2 करोड़ रुपये का इनाम

Water Conservation Success : जल बचाने की मुहिम में ये जिला अव्वल, भारत सरकार से मिला 2 करोड़ रुपये का इनाम

By Newsdesk Admin
30/10/2025
Share
Water Conservation Success
Water Conservation Success

सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। बालोद जिला लगातार नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। बालोद जिले ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जल संचयन (Water Conservation Success) और जन भागीदारी अभियान के तहत बेस्ट परफॉर्मिंग जिले के रूप में बालोद ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय जल मिशन की अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक अर्चना वर्मा ने बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Contents
  • राष्ट्रीय जल मिशन की सराहना और अगला लक्ष्य
  • 2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि होगी प्रदान

राष्ट्रीय जल मिशन की अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक अर्चना वर्मा ने पत्र भेजकर कहा कि जल-सुरक्षित भविष्य के लिए कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा का नेतृत्व (Water Conservation Success) और दृष्टिकोण परिवर्तन लाने में प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने लिखा कि कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जल संचयन, जन भागीदारी के अंतर्गत समुदाय-नेतृत्व वाले जल संरक्षण प्रयासों को प्रोत्साहित कर न केवल अपने जिले में जल-सकारात्मक कार्रवाई को बढ़ावा दिया है, बल्कि समाज में जल के प्रति सम्मान को भी पुनः जागृत किया है।

बालोद जिला: इस अवसर पर अर्चना वर्मा ने यह भी कहा कि बालोद जिले में जल संचयन (Water Conservation Success) और जन भागीदारी के प्रयासों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर मिश्रा के कुशल नेतृत्व और समर्पण ने जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दे दिया है।

राष्ट्रीय जल मिशन की सराहना और अगला लक्ष्य

अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक अर्चना वर्मा ने कहा कि अब जल संचयन, जन भागीदारी अभियान 2.0 के अंतर्गत 1 करोड़ कृत्रिम पुनर्भरण और जल संरक्षण संरचनाएँ बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बालोद प्रशासन (Water Conservation Success) की भूमिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की और भरोसा जताया कि जिले का प्रदर्शन देश के लिए उदाहरण बनेगा।

2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि होगी प्रदान

भारत सरकार द्वारा ‘जल संचयन जन भागीदारी’ (JSJB 1.0) के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्यों के लिए बालोद जिले को 2 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना में पूरे देश में प्रथम स्थान पाने वाले जिले के रूप में बालोद को यह सम्मान दिया गया है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के सतत मार्गदर्शन और समाज की सहभागिता से जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए गए कार्यों के परिणामस्वरूप यह सम्मान बालोद जिले के नाम दर्ज हुआ है।

Weather Allert: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन मानसून की तेज होगी सक्रियता, अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक दो स्थानों पर भारी से अति वर्षा की चेतावनी, कई जिलों में नहीं होंगे सूर्य दर्शन
मिस्ड कॉल से नंदकुमार की बीजेपी सदस्यता पर भूपेश बघेल का तंज, देखना है कि सदस्यता वेरीफाई होगी या नहीं, मामले में भाजपा के मंत्री का महत्वपूर्ण बयान
Corona Virus Update : देश में बढ़ी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, आंकड़ा 7000 पार, अब तक 74 की मौत, जानिए किन राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले
MOTN सर्वे 2025: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय को बड़ी राहत, 41.9% लोग कामकाज से संतुष्ट
Chhattisgarh Land Guideline Hike: रजिस्ट्री रेट बढ़ने से राजनीतिक तापमान चढ़ा, फैसले ने सत्ता–विपक्ष दोनों के पैर गर्म किए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SSC JE Recruitment 2026
SSC JE Recruitment 2026 : 1,748 पदों पर निकली भर्ती, 1.12 लाख तक सैलरी, 22 सितंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग डिग्री…

Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट
Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान…

CM Helpline Complaint : लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, महिला एवं बाल विकास अधिकारी को नोटिस
CM Helpline Complaint : लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, महिला एवं बाल विकास अधिकारी को नोटिस

सीएम हेल्पलाइन शिकायतें (CM Helpline Complaint) लंबित रखना…

Dry Day Liquor Sale : जन्माष्टमी पर शराब बेचने का आरोप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
Dry Day Liquor Sale : जन्माष्टमी पर शराब बेचने का आरोप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

जन्माष्टमी पर घोषित शुष्क दिवस (Dry Day Liquor…

Jhiram Valley Attack Verdict : 13 साल बाद झीरम घाटी मामले में बड़ा फैसला, 10 आरोपित दोषी
Jhiram Valley Attack Verdict : 13 साल बाद झीरम घाटी मामले में बड़ा फैसला, 10 आरोपित दोषी

झीरम घाटी हमले (Jhiram Valley Attack Verdict) के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?