CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Movie Mati : बस्तर की माटी बोलेगी बड़े पर्दे पर, माओवाद और मानवता की जंग दिखाएगी फिल्म ‘माटी’

Bastar Movie Mati : बस्तर की माटी बोलेगी बड़े पर्दे पर, माओवाद और मानवता की जंग दिखाएगी फिल्म ‘माटी’

By Newsdesk Admin
02/11/2025
Share
Bastar Movie Mat
Bastar Movie Mat

सीजी भास्कर, 02 नवंबर। बीते चार दशक में माओवादी हिंसा के दंश से आदिवासी बहुल बस्तर की बर्बादी और हिंसा से मुक्ति की ओर बढ़ रहे बस्तरांचल के युवाओं में आ रही नई चमक को फिल्म ‘माटी (Bastar Movie Mati)’ में देखा जा सकता है। शांति की ओर बढ़ते बस्तर के कदम को यह फिल्म बखूबी दर्शाती है। छत्तीसगढ़ी बोली में निर्मित इस फिल्म में सभी कलाकार स्थानीय बस्तरिया हैं।

Contents
  • माओवाद की वास्तविकता को दिखाने का साहसिक प्रयास
  • बस्तर की अनकही कहानियों को मिलेगी आवाज
  • सरकारी कर्मचारियों ने भी किया अभिनय

उल्लेखनीय है कि फिल्म में लगभग 40 ऐसे कलाकार भी शामिल हैं जो पहले माओवादी हिंसा में सक्रिय रहे और आत्मसमर्पण कर अब समाज की मुख्यधारा का हिस्सा बन चुके हैं। यह फिल्म 14 नवंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में रिलीज होने जा रही है। शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में फिल्म के निर्माता संपत झा और निदेशक अविनाश प्रसाद ने फिल्म के कथानक और संदेश पर विस्तार से चर्चा की।

माओवाद की वास्तविकता को दिखाने का साहसिक प्रयास

निर्माता संपत झा ने बताया कि माओवाद की समस्या जैसे गंभीर विषय को मनोरंजन और सिनेमा (Bastar Movie Mati) के माध्यम से दिखाने का निर्णय आसान नहीं था।
वास्तविकता और प्रामाणिकता के उद्देश्य से कई आत्मसमर्पित माओवादियों से इस फिल्म में अभिनय करवाने का साहसिक निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि “यह फिल्म छत्तीसगढ़, और विशेषकर बस्तर की माटी की खुशबू, बस्तरवासियों के दर्द, संघर्ष और उम्मीदों की कहानी है। ‘माटी’ केवल एक प्रेमकथा नहीं, बल्कि उस धरती की आत्मा की पुकार है जिसने दशकों तक हिंसा, संघर्ष और आशा के बीच खुद को संभाला है।”

बस्तर की अनकही कहानियों को मिलेगी आवाज

निर्देशक अविनाश प्रसाद का कहना था कि दशकों से जारी माओवादी हिंसा ने न जाने कितने मासूमों की जान ली, कितने जवान शहीद हुए और कितने निर्दोष ग्रामीण अपनी ही मिट्टी पर बेघर हो गए। उन्होंने कहा कि ‘माटी (Bastar Movie Mati)’ उन अनकही कहानियों को स्वर देती है जिनका इतिहास में कोई ज़िक्र नहीं, पर जो बस्तर की वादियों, जंगलों, नदियों और हर बस्तरवासी के दिल में दर्ज हैं। यह फिल्म केवल हिंसा का चित्रण नहीं करती, बल्कि उस बदलाव की भी कहानी है जो अब बस्तर के युवाओं और समाज में दिखाई दे रहा है।

सरकारी कर्मचारियों ने भी किया अभिनय

फिल्म के कई कलाकार शासकीय सेवक हैं। इनमें महेन्द्र ठाकुर, भूमिका साहा, डॉ. पूर्णिमा सरोज, निर्मल सिंह राजपूत, श्रीधर राव, आशुतोष तिवारी, राजेश महंती, भूमिका निषाद आदि मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माताओं का कहना है कि स्थानीय कलाकारों की भागीदारी से न केवल फिल्म की सच्चाई बरकरार रही, बल्कि बस्तर के लोगों को अपनी ही कहानी पर्दे पर देखने का अवसर भी मिलेगा।

शाह के दौरे के दौरान नक्सलियों की शांति वार्ता की पेशकश, बैज बोले – ये ‘स्क्रिप्टेड स्टंट’, बस्तर में उद्योगपतियों के लिए जमीन तलाशने आ रहे हैं…
Juvenile Escape: बाथरूम का रोशनदान तोड़कर बाल सुधार गृह से 4 किशोर फरार
Congress Training Program : 10 फरवरी को दिल्ली में होगा बड़ा सियासी मंथन, कांग्रेस संगठन को लेकर शीर्ष नेतृत्व का खास प्लान तैयार
दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर से प्रभावित हुए PM मोदी: कहा- जहां कभी हिंसा थी, वहां अब बच्चे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में चमक रहे
Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना
Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना

स्टेनो हेमलता दीवान पर कुल 1700 रुपए का…

CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट
CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट

प्रदेश में 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियां…

Chhattisgarh Rain
Chhattisgarh Rain : खारून एनीकट में बाइक समेत बहा युवक, 17 घंटे बाद मिला शव

पाटन के ओदरागहन एनीकट में बाइक फिसलने से…

Raipur CCTV Camera News : रायपुर में 900 बंद कैमरों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सिस्टम के लिए 12 करोड़ मंजूर
Raipur CCTV Camera News : रायपुर में 900 बंद कैमरों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सिस्टम के लिए 12 करोड़ मंजूर

रायपुर की CCTV व्यवस्था (Raipur CCTV Camera News)…

Drowning Incident
Drowning Incident : तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां नहीं लौटीं घर, डूबने से मौत

गुरुवार दोपहर तालाब की ओर गईं तीन मासूम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?