CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur knife attack : रायपुर में दोस्त साथ चलने से इनकार पर, दो भाइयों पर चाकू से हमला — एक की मौत, दूसरा गंभीर

Raipur knife attack : रायपुर में दोस्त साथ चलने से इनकार पर, दो भाइयों पर चाकू से हमला — एक की मौत, दूसरा गंभीर

By Newsdesk Admin
03/11/2025
Share

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में रविवार रात (Knife attack in Raipur) ने एक बार फिर शहर की शांति को हिला दिया। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने परिचित दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। वारदात में बड़े भाई विवेक तांडी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई सुमित तांडी गंभीर रूप से घायल है।

Contents
  • आरोपी की पहचान और हमले की वजह
  • घायल सुमित की हालत गंभीर
  • पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  • इलाके में तनाव और लोगों का गुस्सा
  • शहर में बढ़ रहा खौफ

आरोपी की पहचान और हमले की वजह

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम कृष्णा देवार उर्फ तोडू है, जो दोनों भाइयों को पहले से जानता था। रविवार रात आरोपी ने विवेक और सुमित से बाइक पर कहीं चलने की बात कही, लेकिन दोनों ने मना कर दिया। इसी बात पर आरोपी आगबबूला हो गया और गाली-गलौज के बाद चाकू निकाल लिया। उसने विवेक तांडी के सीने पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घायल सुमित की हालत गंभीर

सुमित तांडी पर भी आरोपी ने वार किया, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग जब तक समझ पाते, आरोपी मौके से भाग निकला।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

खम्हारडीह पुलिस ने सूचना मिलते ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कुछ ही देर में आरोपी को धर दबोचा। उस पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने वारदात की पूरी प्लानिंग पहले से की थी या अचानक गुस्से में हमला कर दिया।

इलाके में तनाव और लोगों का गुस्सा

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए और इलाके में कड़ी कार्रवाई की मांग की। माहौल बिगड़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।

शहर में बढ़ रहा खौफ

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही (Raipur murder case) के मुजगहन थाना क्षेत्र में जादू-टोने के शक में एक युवक की हत्या की गई थी। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं से शहर में दहशत फैल गई है। लोग सोशल मीडिया पर भी पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

संसदीय पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़: सीएम साय ने कार्यशाला में दी शुभकामनाएं
Anti Naxal Operation India: CC Member Ganesh Uike ढेर, गृह मंत्रालय ने बताया निर्णायक सफलता
Christian families expelled from village : नारायणपुर में 26 ईसाई परिवारों को गांव छोड़ने पर मजबूर किया
ACB EOW Raid Chhattisgarh : कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, घंटों चली तलाशी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
Free Coaching Scheme CG : नवोदय और सैनिक स्कूल प्रवेश अब दूर नहीं, प्रशासन की पहल से बच्चों को मिलेगा फ्री मार्गदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?