CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hyderabad Kidnapping Case : पति की संपत्ति हड़पने के लिए महिला ने कराया अपहरण, दस गिरफ्तार

Hyderabad Kidnapping Case : पति की संपत्ति हड़पने के लिए महिला ने कराया अपहरण, दस गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
04/11/2025
Share
Hyderabad Kidnapping Case
Hyderabad Kidnapping Case

सीजी भास्कर, 4 नवंबर। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad Kidnapping Case) में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही पति का अपहरण कराने की साजिश रची ताकि उसकी करोड़ों की संपत्तियों पर कब्जा किया जा सके। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए महिला समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपी महिला की पहचान एम माधवी लता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसने न केवल अपने पति का अपहरण कराने की योजना बनाई, बल्कि दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाकर सम्पत्तियाँ अपने नाम करने और फिर उसकी हत्या कराने तक की साजिश रची थी।

अंबरपेट पुलिस को 29 अक्टूबर को एक व्यक्ति श्याम के लापता होने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग से पता चला कि श्याम को बंजारा हिल्स इलाके में देखा गया था। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को श्याम किसी तरह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकल भागा और सीधे थाने पहुंचा।

श्याम ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि उसकी पत्नी माधवी लता (Hyderabad Kidnapping Case) ही अपहरण की साजिश की मास्टरमाइंड थी। उसने अपने सहयोगियों वुंडी दुर्गा विनय, कट्टा दुर्गा प्रसाद और कटामोनी पुरुषोत्तम के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। लता ने आरोपियों को एक करोड़ रुपये देने का वादा किया था ताकि वे श्याम को किडनैप कर उससे सभी संपत्ति के कागजों पर हस्ताक्षर करवा सकें।

श्याम ने बताया कि उसे विजयवाड़ा ले जाकर कैद में रखा गया और फिरौती की रकम मांगने का दबाव बनाया गया। अगले दिन आरोपी उसे हैदराबाद लेकर आए ताकि बंजारा हिल्स के एक बैंक से रकम निकलवाई जा सके। इसी दौरान उसने मौका पाकर वहां से भागने में सफलता पाई और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने महिला समेत सभी 10 आरोपियों को हिरासत में लेकर Hyderabad Kidnapping Case के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि साजिश के पीछे पति की संपत्तियों पर कब्जा करने और आर्थिक लाभ पाने की मंशा थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि क्या इस अपराध में और कोई शामिल था।

Dantewada Naxal Surrender : दंतेवाड़ा में नक्सलियों का मनोबल टूटा…5 ने किया सरेंडर, 40 घातक हथियार बरामद
Suspicious death of wife creates sensation: करंट लगाकर हत्या, मौत के बाद डांस करता रहा पति
‘क्या कभी रेलवे स्टेशन जाकर उन मासूम बच्चों की…’, दिल्ली हाई कोर्ट ने किसे लगाई फटकार?
AI Training For School Students India : अब कक्षा 6 से स्कूली छात्र सीख सकेंगे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस
Bhupathi surrender : भूपति के झुकते ही बिखरा माओवादी किला, 170 से अधिक माओवादी हथियार लेकर समर्पण को निकले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC SI Result
CGPSC SI Result : भर्ती परिणाम में अजीब नामों से उठे सवाल, चयन सूची को लेकर सियासत भी हुई तेज

छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती…

BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन के पत्र के बाद एक्शन में SAIL विजिलेंस,  लोहा चोरी मामले में मांगे साक्ष्य
BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन के पत्र के बाद एक्शन में SAIL विजिलेंस,  लोहा चोरी मामले में मांगे साक्ष्य

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में कथित स्क्रैप और…

NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन
NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM Recruitment 2026) के तहत…

Millets President Award
Millets President Award : श्रीअन्न की खेती से बदल दी पहचान, अब राष्ट्रपति भवन में होगा जिले के किसान का सम्मान

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए गर्व की खबर…

Cotton Farming : धान छोड़ कपास की ओर बढ़े किसान, 25 हेक्टेयर में हुई बोनी
Cotton Farming : धान छोड़ कपास की ओर बढ़े किसान, 25 हेक्टेयर में हुई बोनी

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में किसान अब पारंपरिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?