CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kishtwar Terrorist Encounter : किश्तवाड़ के जंगलों में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, एक जवान घायल, दो से तीन आतंकी छिपे

Kishtwar Terrorist Encounter : किश्तवाड़ के जंगलों में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, एक जवान घायल, दो से तीन आतंकी छिपे

By Newsdesk Admin
05/11/2025
Share
Kishtwar Terrorist Encounter
Kishtwar Terrorist Encounter

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू के कलाबन फॉरेस्ट एरिया में बुधवार सुबह (Kishtwar Terrorist Encounter) के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की तरफ से हुई फायरिंग में एक जवान घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Contents
  • आतंकियों का नेटवर्क फिर से सक्रिय
  • पिछले सात महीनों में छह बड़ी मुठभेड़ें
  • किश्तवाड़ का छत्रू क्यों बन रहा है टेरर हॉटस्पॉट

(Kishtwar Terrorist Encounter) की पुष्टि करते हुए व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी दी कि पुलिस को आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसे ‘ऑपरेशन छत्रू’ नाम दिया गया है। इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है और दोनों ओर से लगातार फायरिंग हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, छत्रू के जंगलों में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं, जो ऊंचाई वाले घने इलाकों का फायदा उठा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। आसपास के गांवों में लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की गई है।

आतंकियों का नेटवर्क फिर से सक्रिय

स्थानीय खुफिया सूत्र बताते हैं कि किश्तवाड़ के इस इलाके में पिछले कुछ महीनों से आतंकी ग्रुप एक्टिव हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में छिपकर ये छोटे-छोटे समूहों में सक्रिय रहते हैं। सुरक्षाबल लगातार उनके मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं और हाल के महीनों में कई बार इन इलाकों में एनकाउंटर हो चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ये आतंकी संगठन पाकिस्तान से भेजे गए हैं और स्थानीय स्तर पर अपने ठिकाने मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। सेना, पुलिस और CRPF लगातार ऑपरेशन ऑल आउट के तहत उनकी खोज में जुटी है।

पिछले सात महीनों में छह बड़ी मुठभेड़ें

21 सितंबर : छत्रू इलाके में आतंकी ग्रुप से एनकाउंटर।

13 सितंबर : नायदग्राम में हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद, दो घायल।

11 अगस्त और 2 जुलाई : दुल और छत्रू बेल्ट में हिंसक झड़पें, आतंकी भाग निकले।

22 मई : सिंगापुर इलाके में एक जवान शहीद, दो आतंकी ढेर।

12 अप्रैल : अखनूर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन आतंकी मारे गए।

किश्तवाड़ का छत्रू क्यों बन रहा है टेरर हॉटस्पॉट

पिछले एक साल में किश्तवाड़ के इस इलाके में सबसे ज्यादा आतंकी मूवमेंट रिकॉर्ड हुए हैं। पहाड़ी इलाका, घने जंगल और सीमावर्ती स्थिति इसे आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनाते हैं। इलाके के ग्रामीणों ने कई बार संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सुरक्षाबलों को दी है। ग्रामीणों को भी सुरक्षा बलों द्वारा अलर्ट पर रखा गया है।

90 year old woman pension struggle : सास को पीठ पर लाद 5 KM पैदल चली बहू, 500 रुपए पेंशन के लिए छलका दर्द
Cheating on the pretext of marriage : फोटो दिखाकर युवक से वसूले हजारों रुपये
Suicide Attempt : थाने में सनसनी : युवक ने पुलिस के सामने खुद का गला काटा
Dubai Stranded Youth: दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवक 9 दिन बाद सुरक्षित भारत लौटे, परिवारों ने ली राहत की सांस
Illegal Sand Mining : बसपा ने कांग्रेस विधायक हरवंश पर लगे आरोपों की जांच की मांग, निकाली रैली, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार...रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार…रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत…

Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल
Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार को दर्दनाक…

BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक…

Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र…

BSP Scrap Theft Case
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी प्रकरण में 900 पेज के चालान में 66 गवाह, फरारी काट रहे लोगों की सरगर्मी से तलाश

भिलाई इस्पात संयंत्र से 250 टन से ज्यादा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?