CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Human Trafficking Case Bilaspur : एक लाख में मुंहबोली भांजी का सौदा, रेलवे स्टेशन में पकड़े गए आरोपित

Human Trafficking Case Bilaspur : एक लाख में मुंहबोली भांजी का सौदा, रेलवे स्टेशन में पकड़े गए आरोपित

By Newsdesk Admin
06/11/2025
Share
Human Trafficking Case Bilaspur
Human Trafficking Case Bilaspur

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह (Human Trafficking Case Bilaspur) का पर्दाफाश किया है। जीआरपी (GRP) की टीम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन से एक नाबालिग लड़की को छुड़ाया, जिसे कथित तौर पर उसके मुंहबोले मामा ने एक लाख रुपये में बेचने की कोशिश की थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Contents
  • गरीब परिवार की बेटियों को बनाते थे निशाना
  • जीआरपी और आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से बची किशोरी

एएसआई विश्वनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि जीआरपी जवानों ने रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग को रोते हुए देखा। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसका मुंहबोला मामा निराकार उर्फ डिस्को रोहिदास (Human Trafficking Case Bilaspur), निवासी सिलेट, ओडिशा, अपने साथी विकास नायक (निवासी बाबखेडा, टिकमगढ़, मध्यप्रदेश) के साथ 31 अक्टूबर को उसके घर पहुंचा था। वहां उसने लड़की के माता-पिता से एक लाख रुपये में सौदा तय किया और मौके पर 10 हजार रुपये भी दिए।

किशोरी के मुताबिक, दोनों ने उसके माता-पिता और नाना को शराब पिलाकर बेहोश कर दिया और उसे लेकर स्टेशन आ गए। ट्रेन में बैठते समय लड़की ने रोना शुरू किया, जिससे जीआरपी जवानों को शक हुआ। पूछताछ में पूरी कहानी सामने आ गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 96, 143, 3(5) और पॉक्सो एक्ट (Human Trafficking Case Bilaspur) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

गरीब परिवार की बेटियों को बनाते थे निशाना

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य ओडिशा और मध्यप्रदेश के दूरदराज गांवों में गरीब परिवारों को टारगेट करते थे। वे माता-पिता को शादी या नौकरी का झांसा देकर अपनी बेटियों को सौंपने के लिए राजी करते थे। इसके बाद लड़कियों को दूसरे राज्यों में ले जाकर शोषण किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि ये आरोपी छोटे स्तर पर चोरी और ठगी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश कर रही है।

जीआरपी और आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से बची किशोरी

किशोरी की सूझबूझ और जीआरपी टीम की तत्परता से यह वारदात टल गई। जैसे ही वह ट्रेन में रोने लगी, जीआरपी के जवानों ने बिना देर किए उसे रोककर पूछताछ शुरू की। मौके पर मौजूद एएसआई ममता मिश्रा और महिला आरक्षक एमरेनसेरिया डुंगडुंग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़िता को सुरक्षित संरक्षण में लिया। मामले में आगे की जांच के लिए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम बनाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए अंतरराज्यीय समन्वय किया जा रहा है।

मऊगंज: गैस सिलेंडर से लगी आग, पलभर में राख हुआ गरीब का आशियाना..
CG Big Breaking : बलौदा बाजार हनी ट्रैप मामला : 6 माह बाद पकड़ाया मुख्य आरोपी, कई राजफास होने की संभावना, र्पूव विधायक का था बेहद करीबी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
जन्माष्टमी देखने मंदिर गई थीं 2 लड़कियां, पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस, गांव में पसरा मातम
Big Breaking : RPF ने ट्रेन में 4 यात्रियों से जब्त किया साढ़े 4 करोड़ रुपये का सोना, Income Tax डिपार्टमेंट को दी गई सूचना, 4 किलो 900 ग्राम सोना कहां जा रहा था…जांच जारी
दांत नहीं खतरनाक हथियार… आखिर बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?