CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Health Department Review : स्वास्थ्य मंत्री बोले – हर जिले में मजबूत होगी चिकित्सा व्यवस्था, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Chhattisgarh Health Department Review : स्वास्थ्य मंत्री बोले – हर जिले में मजबूत होगी चिकित्सा व्यवस्था, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

By Newsdesk Admin
06/11/2025
Share
Chhattisgarh Health Department Review
Chhattisgarh Health Department Review

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (Chhattisgarh Health Department Review) ने आज मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यों और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभाग के सचिव, आयुक्त और संचालक स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की चूक न हो।

Contents
  • स्वास्थ्य जनहित में कोई लापरवाही नहीं
  • विभागीय योजनाओं और मिशनों पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में मंत्री जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता से सीधे जुड़ी हुई हैं, इसलिए इसमें पारदर्शिता, तत्परता और परिणाममुखी कार्यशैली (Chhattisgarh Health Department Review) आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार पर भी बल देने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य जनहित में कोई लापरवाही नहीं

समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अधिकारियों से कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में दवाओं और उपकरणों की कमी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक जिले में चिकित्सा सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

विभागीय योजनाओं और मिशनों पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), सीजीएमएससी और खाद्य एवं औषधि विभाग (Food & Drugs Department) से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति, दवाइयों और उपकरणों की आपूर्ति की समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत की जाए।

बैठक में सचिव अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा तथा संचालक आयुष शिखा राजपूत तिवारी, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं एमडी एनएचएम डॉ. प्रियंका शुक्ला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि विभाग दीपक अग्रवाल और सीजीएमएससी के अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री जायसवाल ने अंत में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ, सुरक्षित और संवेदनशील हों। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरें, यही शासन की मंशा है।

Deputy Leader of Opposition Chhattisgarh: उप नेता प्रतिपक्ष बने लखेश्वर बघेल, कांग्रेस ने बदली विधानसभा रणनीति
Pradhan Mantri Awas Yojana : आज खातों में ट्रांसफर हुए 10 करोड़ रुपए, 2500 परिवारों को मिला 40-40 हजार रुपये
मां वैष्णो देवी दर्शन 🟠 18 जून से शुरू होंगी नई सुविधाएं 🟢 ऐसे करें हेलीकॉप्‍टर बुकिंग
Disha College Raipur : इंटर-क्लास क्रिकेट मुकाबले में BALLB 2nd Year की दमदार जीत, LLB Final Year को 8 रन से हराया
TS Singhdeo News : सरकार पर शायराना अंदाज़ में बरसे टीएस बाबा… “तुम इतना जो घबरा रहे हो, क्या कमी है जिसे छिपा रहे हो!”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी
Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी

बारिश के बाद रायपुर-ओडिशा मार्ग (Raipur Odisha Road)…

Dengue in Children
Dengue in Children : बच्चों का डेंगू बुखार उतरते ही न हों बेफिक्र, अगले 24 से 48 घंटे हो सकते हैं क्रिटिकल

डेंगू में बच्चों का बुखार उतरने पर माता-पिता…

IOCL Executive Recruitment 2026
IOCL Executive Recruitment 2026 : इंडियन ऑयल में 470 पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक करें आवेदन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL Executive Recruitment 2026)…

The Traitors 2
The Traitors 2 : द ट्रेटर्स 2 से रिया चक्रवर्ती का इमोशनल एग्जिट, खुद को बताया हमेशा से ‘इनोसेंट’

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ से बॉलीवुड एक्ट्रेस…

Raigarh Elephant : रायगढ़ में 166 हाथियों का डेरा, खेतों में पहुंचा झुंड; 17 किसानों की धान फसल चौपट
Raigarh Elephant : रायगढ़ में 166 हाथियों का डेरा, खेतों में पहुंचा झुंड; 17 किसानों की धान फसल चौपट

रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल के जंगलों व…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?