CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Anil Ambani ED Summons : ED बनाम अंबानी! बैंक फ्रॉड केस में दोबारा पूछताछ, बढ़ी अनिल अंबानी की मुश्किलें

Anil Ambani ED Summons : ED बनाम अंबानी! बैंक फ्रॉड केस में दोबारा पूछताछ, बढ़ी अनिल अंबानी की मुश्किलें

By Newsdesk Admin
06/11/2025
Share
Anil Ambani ED Summons
Anil Ambani ED Summons

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani ED Summons)को कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में दोबारा तलब किया है। जांच एजेंसी ने उन्हें अगले सप्ताह पेश होने के लिए नया समन जारी किया है। यह मामला रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (आरकॉम) द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) समेत अन्य बैंकों से लिए गए कर्ज की धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। ईडी ने अंबानी को 14 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Contents
  • 2,929 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का आरोप
  • 7,500 करोड़ की संपत्तियां जब्त

सूत्रों के अनुसार, 66 वर्षीय कारोबारी से एजेंसी ने इससे पहले अगस्त में करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इस बार भी उनसे मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत बयान दर्ज किया जाएगा। ईडी की जांच सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एक एफआईआर पर आधारित है, जो 21 अगस्त को दर्ज की गई थी। सीबीआई ने इस मामले में मुंबई स्थित अंबानी के परिसरों समेत कई स्थानों पर छापेमारी की थी।

2,929 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का आरोप

ईडी की जांच रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (आरकॉम) पर एसबीआई के साथ ₹2,929 करोड़ की ऋण धोखाधड़ी से संबंधित है। एजेंसी को संदेह है कि बैंक लोन का उपयोग अन्य संस्थाओं में किया गया और फिर उसे दूसरे खातों में ट्रांसफर किया गया। (Anil Ambani ED Summons) इस प्रक्रिया में कई शेल कंपनियों और मध्यस्थों के शामिल होने की भी आशंका है।

7,500 करोड़ की संपत्तियां जब्त

ईडी ने हाल ही में मनी लांड्रिंग जांच के तहत अनिल अंबानी, उनकी कंपनियों और संबंधित संस्थाओं से जुड़ी ₹7,500 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त की हैं। जब्त संपत्तियों में मुंबई के पाली हिल स्थित पारिवारिक बंगला, कई लग्जरी आवासीय संपत्तियां और व्यावसायिक परिसरों का हिस्सा शामिल है। एजेंसी का कहना है कि जांच पूरी होने तक संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया गया है।

सीबीआई की प्राथमिकी में एसबीआई की शिकायत के आधार पर आरकॉम, उसके निदेशक अनिल अंबानी, कुछ सरकारी अधिकारियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। ईडी अब इस बात की जांच कर रही है कि बैंक ऋण को व्यक्तिगत या कॉरपोरेट लाभ के लिए कैसे डायवर्ट किया गया। आने वाले दिनों में एजेंसी रिलायंस समूह के कुछ अन्य अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।

रायपुर नगर निगम की सख्ती, सालों से बकाया अदा नहीं करने पर ने दुकानों को किया सील, चार बकायादारों ने किया भुगतान…
शर्मनाक! अस्पताल में बीमार मां से चुराकर ढाई महीने की बच्ची का धर्म बदला, नाम फातिमा लिखवाया
8th Pay Commission Update : बढ़ी सैलरी का इंतजार लंबा: आठवां वेतन आयोग 2027 के बाद ही देगा राहत
Controversial statement of Bhim Army chief Chandrashekhar Azad : “विधायक को जूतों से मारना चाहिए”
भारत के खिलाफ साइबर जंग की नई चाल, ‘Roar of Sindoor’ रिपोर्ट में खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?