CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IG Ratanlal Dangi Removed : पुलिस अकादमी से हटाए गए IG रतनलाल डांगी, अजय यादव को सौंपी गई जिम्मेदारी

IG Ratanlal Dangi Removed : पुलिस अकादमी से हटाए गए IG रतनलाल डांगी, अजय यादव को सौंपी गई जिम्मेदारी

By Newsdesk Admin
07/11/2025
Share
IG Ratanlal Dangi Removed
IG Ratanlal Dangi Removed

सीजी भास्कर, 7 नवंबर। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (IG Ratanlal Dangi Removed) सामने आया है। पुलिस अकादमी चंदखुरी में पदस्थ आईजी रतनलाल डांगी को यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बीच पद से हटा दिया गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने डांगी को पुलिस मुख्यालय में अटैच करने का आदेश जारी किया है।

Contents
  • 14 दिन चली जांच, फिर हुआ बड़ा एक्शन
  • कब और कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद
  • जांच अभी जारी, रिपोर्ट का इंतजार

आदेश के मुताबिक, अब सीनियर आईपीएस अधिकारी अजय यादव को चंदखुरी पुलिस अकादमी का नया निदेशक बनाया गया है। अजय यादव इससे पहले नारकोटिक्स विभाग में पदस्थ थे और अब पुलिस प्रशिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

14 दिन चली जांच, फिर हुआ बड़ा एक्शन

पुलिस मुख्यालय को SI की पत्नी की ओर से डांगी पर यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों की शिकायत (IG Ratanlal Dangi Removed) 15 अक्टूबर 2025 को मिली थी। जांच के बाद गृह विभाग ने एक्शन लिया। जांच की जिम्मेदारी आईजी आनंद छाबड़ा को दी गई थी, जिन्होंने 14 दिन तक महिला और पुलिस अधिकारियों के बयान दर्ज किए।

सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने अपने बयान में बताया कि डांगी ने पद का दुरुपयोग करते हुए वीडियो कॉल के जरिए परेशान किया और मिलने से इनकार करने पर तबादले की धमकी दी। महिला ने अपने आरोपों के समर्थन में कई डिजिटल साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। आईजी रतनलाल डांगी ने अपनी सफाई में कहा शिकायतकर्ता महिला मुझे ब्लैकमेल कर रही है। यह सब मुझे बदनाम करने की साजिश है। मैंने पहले ही इस संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी थी।

कब और कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2017 में कोरबा में रतनलाल डांगी से पहली मुलाकात हुई थी, जब वे एसपी पद पर तैनात थे। धीरे-धीरे बातचीत सोशल मीडिया और वीडियो कॉल तक पहुंची। महिला के अनुसार, जब डांगी का तबादला दंतेवाड़ा और सरगुजा में हुआ, तब भी वह संपर्क में रहे और उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा।

बिलासपुर में आईजी रहते हुए स्थिति और गंभीर हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार बंगले में बुलाया गया, और न आने पर ट्रांसफर की धमकी दी गई। यहां तक कि चंदखुरी पुलिस अकादमी में तबादले के बाद भी डांगी वीडियो कॉल के जरिए सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क में रहने का दबाव डालते रहे।

जांच अभी जारी, रिपोर्ट का इंतजार

जांच अधिकारी आईजी आनंद छाबड़ा और उनकी टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। फिलहाल जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा है, जिसके आधार पर (IG Ratanlal Dangi Removed) आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि “यौन उत्पीड़न जैसे मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी।

Chhattisgarh Weather Update: दो दिन की राहत के बाद फिर लौटेगी सर्दी, रात का पारा पहले चढ़ेगा फिर 2–3° तक गिरेगा
हेलीकॉप्टर क्रैश में बड़ी कार्रवाई: चीफ एडवाइजर पंकज की सेवा समाप्त, एक्सपायर पार्ट्स नहीं बदलने पर 3 साल बाद गिरी गाज
Raipur Crime : किराए के कमरे में मिली महिला की लाश, जांच आगे बढ़ी तो पति की करतूत ने सबको चौंकाया
Street Cattle Penalty  :सड़कों में पशुओं को खुला छोड़ने पर पशु मालिकों को अब जाना पड़ेगा जेल…!
चिकित्सा सेवा कर्मचारी संघ का प्रादेशिक सम्मेलन 28 को, विधायक रिकेश का अभिनंदन भी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supreme Court
Supreme Court : आरक्षण पर अदालत की बड़ी टिप्पणी, आईएएस अफसरों के बच्चों को लेकर उठाया अहम सवाल

सीजी भास्कर, 22 मई। आरक्षण और क्रीमी लेयर…

Chhattisgarh Transfer News : भिलाई नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 अधिकारियों के कार्यों में बदलाव

सीजी भास्कर, 22 मई : भिलाई नगर निगम…

Gariaband Leopard Attack : 7 साल के मासूम पर तेंदुए का हमला, जबड़े में दबाकर जंगल की ओर घसीटा

सीजी भास्कर, 22 मई : गरियाबंद जिले में…

Twisha Sharma
Twisha Sharma : ट्विशा मामले में नया मोड़, अब दिल्ली की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम

सीजी भास्कर, 22 मई। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की…

Raigarh Elephant Video : भीषण गर्मी में तालाब पहुंचे 52 हाथियों का दल, घंटों तक पानी में डूबे रहे

सीजी भास्कर, 22 मई : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

यह बजट छत्तीसगढ़ के उत्थान के लिए मिल का पत्थर साबित होगा – पुरषोत्तम देवांगन

03/03/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग में ACB – EOW का छापा, मेडिकल इक्यूपमेंट घोटाले में एक दर्जन दवा सप्लायर्स के ठिकानों पर जारी है जांच

27/01/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

बदले गए कवर्धा एसपी, छवई कबीरधाम के नए कप्तान, छत्तीसगढ़ में 4 आईपीएस का हुआ तबादला, देखिए सूची

25/11/2024
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

निलंबित पटवारी ने की आत्महत्या, नोट में लिखा – “मैं निर्दोष हूं”

28/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?