CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Labour Department Review : श्रम कानूनों के पालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनुपस्थित अधिकारी को नोटिस

Labour Department Review : श्रम कानूनों के पालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनुपस्थित अधिकारी को नोटिस

By Newsdesk Admin 08/11/2025
Share
Labour Department Review
Labour Department Review

सीजी भास्कर, 8 नवंबर। छत्तीसगढ़ के सचिव सह श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता ने शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय समीक्षा बैठक में श्रम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों के प्रावधानों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए और रेंडम निरीक्षण (Labour Department Review) के बाद समय-सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, बोनस और छटनी जैसी सुविधाएं दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गंडई-छुईखदान-खैरागढ़ जिले के श्रम अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने का निर्देश भी दिया।

बैठक में उन्होंने विभाग के अधीन भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि सभी पात्र श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से लाभ दिया जाए। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम की समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।

सचिव ने कहा कि श्रमिकों के पंजीयन और आवेदन की जांच पूरी गंभीरता से की जाए ताकि पात्र व्यक्ति को ही योजनाओं का लाभ मिल सके। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री श्रमिक हेल्पलाइन के माध्यम से श्रमिकों के क्यूआर कोड युक्त कार्ड मोबाइल पर भेजे जाएं और पंजीयन-नवीनीकरण अभियान को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। साथ ही, संचालनालय स्तर पर ई-केवाईसी प्रक्रिया और पंजीयन योजनाओं की मॉनिटरिंग को प्राथमिकता दी जाए। सचिव ने कहा कि सभी जिला श्रम अधिकारी अपने स्तर पर योजनाओं, निरीक्षण और वैधानिक प्रावधानों का नियमित पर्यवेक्षण करें ताकि विभागीय कार्य प्रणाली पारदर्शी और परिणाममूलक बने।

(Labour Department Review) डीबीटी के माध्यम से समय पर लाभ

सभी पात्र श्रमिकों को योजना के तहत सीधे बैंक खातों में सहायता राशि भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव ने कहा कि पंजीकरण और निरीक्षण प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़कर पारदर्शिता बढ़ाई जाएगी।

You Might Also Like

Raigarh Job Fraud Case : खुद को मंत्री का बहनोई बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, 4 लोगों से 22.70 लाख की ठगी; आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज

Raipur Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियाँ, इन्फ्लुएंसर्स ने परोसी शराब, लेट नाइट पार्टी का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Surguja Newlywed Suicide Case : सरगुजा में नवविवाहिता की रूह कंपा देने वाली खुदकुशी, पति को गले लगाने के बाद कमरे में हुई बंद, ढाई महीने पहले हुई थी शादी

Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर

MLA Rikesh Sen : वैशाली नगर में ‘डिजिटल क्रांति’, अब एक WhatsApp मैसेज पर घर बैठे होगा समस्याओं का समाधान, विधायक रिकेश सेन की अनूठी पहल

Newsdesk Admin 08/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Job Fraud Case : खुद को मंत्री का बहनोई बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, 4 लोगों से 22.70 लाख की ठगी; आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज

Raigarh Job Fraud Case : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

Raipur Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियाँ, इन्फ्लुएंसर्स ने परोसी शराब, लेट नाइट पार्टी का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Raipur Night Club Controversy : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Surguja Newlywed Suicide Case : सरगुजा में नवविवाहिता की रूह कंपा देने वाली खुदकुशी, पति को गले लगाने के बाद कमरे में हुई बंद, ढाई महीने पहले हुई थी शादी

Surguja Newlywed Suicide Case : छत्तीसगढ़ के सरगुजा…

Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर

Bhilai Steel Plant Fire : स्टील अथॉरिटी ऑफ…

Vaishali Nagar AI Powered Assembly
MLA Rikesh Sen : वैशाली नगर में ‘डिजिटल क्रांति’, अब एक WhatsApp मैसेज पर घर बैठे होगा समस्याओं का समाधान, विधायक रिकेश सेन की अनूठी पहल

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक इतिहास में वैशाली…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Job Fraud Case : खुद को मंत्री का बहनोई बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, 4 लोगों से 22.70 लाख की ठगी; आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज

07/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियाँ, इन्फ्लुएंसर्स ने परोसी शराब, लेट नाइट पार्टी का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

07/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Surguja Newlywed Suicide Case : सरगुजा में नवविवाहिता की रूह कंपा देने वाली खुदकुशी, पति को गले लगाने के बाद कमरे में हुई बंद, ढाई महीने पहले हुई थी शादी

07/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर

07/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?