CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Prisoner Escape Janjgir Champa : जिला अस्पताल से फरार हुआ विचाराधीन बंदी, 8 जिलों में 25 लाख से अधिक की ठगी का आरोपी

Prisoner Escape Janjgir Champa : जिला अस्पताल से फरार हुआ विचाराधीन बंदी, 8 जिलों में 25 लाख से अधिक की ठगी का आरोपी

By Newsdesk Admin
08/11/2025
Share
Prisoner Escape Janjgir Champa
Prisoner Escape Janjgir Champa

सीजी भास्कर, 8 नवंबर। जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ठगी के गंभीर मामले में गिरफ्तार एक विचाराधीन बंदी (Prisoner Escape Janjgir Champa) जिला अस्पताल से फरार हो गया। आरोपी की पहचान पंचराम निषाद उर्फ पंचू के रूप में हुई है, जिसने आठ जिलों में सस्ता छड़ और सीमेंट दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की थी।

जानकारी के मुताबिक, पंचराम निषाद को 28 अक्टूबर 2025 को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जिसके बाद उसे जिला जेल भेजा गया। बताया जा रहा है कि बंदी के हाथ में फ्रैक्चर था, जिस कारण उसे इलाज के लिए 7 नवम्बर को जिला चिकित्सालय लाया गया था।

उपचार के दौरान वह जेल सिपाही की निगरानी में था, लेकिन शनिवार सुबह उसने मौका पाकर सिपाही को चकमा दिया और अस्पताल से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल अलर्ट जारी कर फरार बंदी की तलाश में टीमों को रवाना कर दिया है। जिला जेलर डीडी टोंडर ने बताया कि विचाराधीन बंदी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था और वह सुरक्षा कर्मी की निगरानी में था। हालांकि, लापरवाही का फायदा उठाकर वह भाग निकला।

फरार बंदी पर ठगी के कई केस दर्ज

पंचराम निषाद पर आठ जिलों में 25 लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले दर्ज हैं। वह लोगों को सस्ते दामों में छड़-सीमेंट उपलब्ध कराने का झांसा देता था। इस घटना ने एक बार फिर जिला जेल और अस्पताल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी उजागर कर रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार बंदी की तलाश में आसपास के जिलों में नाकाबंदी की गई है। पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

जांजगीर-चांपा में बारात बनी रणभूमि, ग्रामीणों से भिड़ंत में 5 घायल
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का बढ़ा असर, पुल टूटने से थमा आवागमन, दो दिन भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी
7 दिन के अंदर प्रिंसिपल, हेड मास्टर, लेक्चरर और डिप्टी रेंजर ने 11वीं की छात्रा से किया गैंगरेप 🛑 किराए के मकान में दुष्कर्म बाद बनाया वीडियो और करने लगे थे Blackmail, छत्तीसगढ़ पुलिस ने चारों को दबोच डाला सलाखों के पीछे
CM और राज्यपाल ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, भाजपा का विशेष अभियान, कांग्रेस ने कही दोहरी राजनीति की बात
Raigarh Missing Case: दो महीने से लापता बेटे की तलाश में धरने पर बैठी मां-बेटी, पुलिस पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

Durg Village Road Condition
Durg Village Road Condition : कमर तक पानी और कीचड़ के बीच शव लेकर श्मशान पहुंचे ग्रामीण, 4 किमी सड़क बदहाल

Durg Village Road Condition :कलेक्टर ने कहा कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?