CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Marwahi Crime News : बुआ के बेटे ने 10 साल के बालक के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, फिर हत्या कर फांसी का रूप दिया

Marwahi Crime News : बुआ के बेटे ने 10 साल के बालक के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, फिर हत्या कर फांसी का रूप दिया

By Newsdesk Admin
08/11/2025
Share
Marwahi Crime News
Marwahi Crime News

सीजी भास्कर, 8 नवंबर। मरवाही थाना क्षेत्र में एक दस वर्षीय बालक की संदिग्ध मृत्यु की गुत्थी को पुलिस (Marwahi Crime New) ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि मृतक के बुआ के बेटे ने नशे की हालत में अप्राकृतिक कृत्य करने के बाद उसकी हत्या कर दी और फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया। मरवाही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Contents
  • (Marwahi Crime New) घटना का विवरण
  • पोस्टमार्टम में उजागर हुई सच्चाई
  • ऐसे दिया वारदात को अंजाम
  • फॉरेंसिक जांच और गिरफ्तारी

(Marwahi Crime New) घटना का विवरण

2 नवंबर 2025 को थाना मरवाही को सूचना मिली कि एक दस वर्षीय बालक अपने घर के पास निर्माणाधीन भवन की म्यार में फांसी (Marwahi Crime New) पर लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना स्थल का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और फॉरेंसिक अधिकारी शांतनु राठौर तथा डीएसपी दीपक मिश्रा मौके पर पहुंचे। पंचनामा के दौरान बालक के शरीर पर ऐसे निशान पाए गए जो इस ओर संकेत कर रहे थे कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है।

पोस्टमार्टम में उजागर हुई सच्चाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एस.आर. भगत ने जिला स्तरीय डॉक्टरों की टीम गठित कर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए और ग्रामीणों से डोर-टू-डोर पूछताछ की। इसी दौरान मृतक के रिश्ते के बुआ के बेटे अर्जुन (25 वर्ष), निवासी ग्राम अमझर, थाना पसान, जिला कोरबा पर संदेह गहराया।

जांच में पता चला कि अर्जुन का नाम पहले भी एक नाबालिग की हत्या के मामले में सामने आया था, जिसकी पुष्टि पसान थाना से कराई जा रही है। उसके मोबाइल की जांच में अप्राकृतिक कृत्य से संबंधित कई वीडियो भी मिले, जिसके बाद उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपित अर्जुन उसी गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहा था और अक्सर अपने मामा (मृत बालक के पिता) के घर शराब (Marwahi Crime New) पीने आता-जाता था। उसने बताया कि उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन उसकी हरकतों से परेशान होकर पत्नी उसे छोड़कर चली गई। 1 नवंबर की रात वह शराब पीकर मामा के घर पहुंचा, मामा-मामी के साथ शराब पी और भोजन किया। जब मामा-मामी अंदर सोने चले गए, वह बाहर आग तापने लगा। वापसी के दौरान उसे बाड़ी के पास मामा का बड़ा बेटा मिला।

गाली-गलौज के बाद उसने गुस्से में बच्चे के गुप्तांग पर प्रहार किया और मारपीट की, जिससे बच्चा अचेत हो गया। इसके बाद उसने अचेत बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। अपराध छिपाने के लिए उसने बालक को निर्माणाधीन भवन की म्यार में साड़ी के कपड़े से बांधकर फांसी पर लटका दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

फॉरेंसिक जांच और गिरफ्तारी

आरोपित के बयान के बाद पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम का पुनः निर्माण किया। फॉरेंसिक अधिकारी की निगरानी में सभी साक्ष्य एकत्रित किए गए। अर्जुन को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह मामला नशे, विकृत मानसिकता और आपराधिक प्रवृत्ति का भयावह उदाहरण है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबूतों के आधार पर मामला सुलझाया।

MCB Water Crisis : कुएं में उतरकर पानी भर रहे ग्रामीण, 300 आबादी वाले नवापारा में गहराया जल संकट
BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया
रायपुर में ‘NIT Chowpatty Dispute’ गहराया: FIR के बाद कांग्रेसियों ने थाने का घेराव किया, जांच समिति बनाने की मांग तेज
Dudhawa Eco Adventure Fest : रोमांच से भरा दुधावा इको एडवेंचर फेस्ट, 24 से 26 जनवरी तक आयोजित
Food Processing Bhilai: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जल्द आएंगे भिलाई, विधायक रिकेश से वैशाली नगर में खाद्य प्रसंस्करण और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?