CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balrampur Jewellery Shop Robbery : धनंजय ज्वेलर्स चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 50 लाख की संपत्ति बरामद, 8 गिरफ्तार

Balrampur Jewellery Shop Robbery : धनंजय ज्वेलर्स चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 50 लाख की संपत्ति बरामद, 8 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
09/11/2025
Share
Balrampur Jewellery Shop Robbery
Balrampur Jewellery Shop Robbery

सीजी भास्कर, 9 नवंबर। बलरामपुर जिला मुख्यालय के दहेजवार चौक स्थित धनंजय ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी (Balrampur Jewellery Shop Robbery) की गुत्थी को पुलिस ने सात दिन के भीतर सुलझा लिया है। चोरी और चोरी का सामान खरीदने व खपाने में शामिल आठ आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उनके कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण, नकदी और वाहन सहित करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। चोरी का राजफाश पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से किया।

Contents
  • (Dhananjay Jewellers Theft Case) मोबाइल लोकेशन से मिला बड़ा सुराग
  • अंबिकापुर के ज्वेलर ने खरीदे थे चोरी के गहने
  • सूरजपुर की दुकान में भी की थी चोरी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि 30-31 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि को नकाबपोश चोरों ने दहेजवार चौक बलरामपुर स्थित धनंजय ज्वेलर्स का शटर तोड़कर नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। घटना की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बलरामपुर में अपराध दर्ज कर विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने चोरी की घटना के संभावित रूटों के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया।

(Dhananjay Jewellers Theft Case) मोबाइल लोकेशन से मिला बड़ा सुराग

टीम ने घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की जांच की, जिससे सीतापुर-बतौली क्षेत्र के “बादी गिरोह” के सदस्यों पर संदेह हुआ। इसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपित शिव कुमार (18), सूरज सिंह (19), वेद सिंह (21) और सूर्या गिरी (19) को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपितों ने चोरी में शामिल अन्य लोगों के नाम बताए। इसी जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अजीत (25), बादल दास (22), राजेश अग्रवाल (40) और रोशन सोनी (24) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से (Balrampur Gold Silver Robbery) 234 ग्राम सोना, 12 किलोग्राम चांदी, ₹3.50 लाख नकद, एक बाइक, एक स्कूटी और दो सेकंड हैंड iPhone बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त पल्सर और अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

अंबिकापुर के ज्वेलर ने खरीदे थे चोरी के गहने

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपितों ने धनंजय ज्वेलर्स से चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने चोरी के आभूषणों को अंबिकापुर के स्वर्ण महल ज्वेलर्स संचालक (Ambikapur Jewellery Shop) रोशन सोनी को बेचा था। रोशन ने चोरी के गहनों को गलाकर अन्य दुकानों में बिक्री कर दी थी। पुलिस ने इनसे बरामद सोना-चांदी, नकदी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।

सूरजपुर की दुकान में भी की थी चोरी

आरोपितों ने पूछताछ में यह भी कबूला कि उन्होंने 22 अक्टूबर 2025 को सूरजपुर की एक ज्वेलरी दुकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपितों के विरुद्ध बलरामपुर, सरगुजा और आसपास के जिलों में कई चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी शातिर अपराधी हैं और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। एक आरोपित अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश
चौंकाने वाली घटना : 9 महीने की बच्ची ने जहरीले सांप को चबाया, नाग की मौत
Fake Marriage Party Controversy : ‘फेक मैरिज पार्टी’ पर बवाल, ग्रामीणों के विरोध के बाद रिसोर्ट मैनेजर पर कार्रवाई
दुर्ग यूनिवर्सिटी में बंद हुआ सुविधा केंद्र:दूसरी दुकानों से ज्यादा रेट पर काम, शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने कराया बंद
ASI Death : TI से कहासुनी के बाद ASI ने की आत्महत्या…! किराए के मकान से मिली लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?