CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Dhan Kharidi Token System : आज से किसानों को मिलेगा धान बेचने का टोकन, घर बैठे डाउनलोड करें टोकन

CG Dhan Kharidi Token System : आज से किसानों को मिलेगा धान बेचने का टोकन, घर बैठे डाउनलोड करें टोकन

By Newsdesk Admin
10/11/2025
Share
CG Dhan Kharidi
CG Dhan Kharidi

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी की तैयारी पूरी कर ली है। राज्य में 15 नवंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदी (CG Dhan Kharidi Token System) शुरू होगी। इससे पहले आज 9 नवंबर से किसानों को ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से धान बेचने के लिए टोकन जारी किए जा रहे हैं।

Contents
  • 2 और बड़े किसानों को 3 टोकन की अनुमति
  • तुंहर टोकन ऐप से घर बैठे टोकन जारी
  • सत्यापित बैंक खाता अनिवार्य
  • CG Dhan Kharidi Token System अवैध परिवहन पर सख्ती

खाद्य विभाग ने बताया कि इस बार (Tunhar Token App Chhattisgarh) 26 लाख 49 हजार किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जो पिछले सीजन की तुलना में एक लाख अधिक है। सॉफ्टवेयर का ट्रायल रन पूरा कर लिया गया है और अब किसानों को पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से टोकन उपलब्ध कराया जा रहा है।

2 और बड़े किसानों को 3 टोकन की अनुमति

धान खरीदी के लिए राज्य सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं। सीमांत (2.5 एकड़ तक) और लघु (2.5–5 एकड़) किसानों को (Small Farmers Token Limit Chhattisgarh) अधिकतम 2 टोकन मिलेंगे, जबकि बड़े (5 एकड़ से अधिक) किसानों को 3 टोकन की अनुमति होगी। हर बोरे में 40 किलो (0.40 क्विंटल) धान भरने का प्रावधान रहेगा। टोकन में दी गई धान की मात्रा किसान की कुल खरीदी योग्य सीमा से अधिक नहीं हो सकेगी।

तुंहर टोकन ऐप से घर बैठे टोकन जारी

धान बेचने की प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए सरकार ने ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह (Online Dhan Token via Mobile App) ऐप किसानों को घर बैठे उपार्जन केंद्र और खरीदी तिथि चुनने की सुविधा देगा। किसान इस ऐप पर अपनी भूमि, बैंक खाता, समिति और खरीदी केंद्र से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे। एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और राज्य के सभी पंजीकृत किसानों के लिए उपयोग में आसान बनाया गया है।

सत्यापित बैंक खाता अनिवार्य

सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं किसानों को टोकन मिलेगा जिनका बैंक खाता (Verified Bank Account for Token) सत्यापित (Verified) है। जिन खातों का सत्यापन नहीं हुआ है, उन्हें टोकन जारी नहीं किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य दलाली और अनियमितता को रोकते हुए किसानों को सीधे भुगतान सुनिश्चित करना है। धान बेचने के सात दिन के भीतर ही राशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी।

CG Dhan Kharidi Token System अवैध परिवहन पर सख्ती

धान खरीदी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के लिए मार्कफेड द्वारा ‘इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर’ (Markfed Command Center Dhan Kharidi) बनाया जाएगा। जिला स्तर पर भी कंट्रोल सेंटर स्थापित होंगे, जो खरीदी की वास्तविक समय में निगरानी करेंगे। इसके साथ ही ओडिशा और अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान परिवहन पर सख्ती के लिए 16 चेकपोस्ट बनाए जा रहे हैं।

इन पर राजस्व, कृषि, वन और पुलिस विभाग के अधिकारी तैनात रहेंगे। प्रत्येक खरीदी केंद्र पर अव्यवस्था रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को (Procurement Center Supervision CG) प्रभारी बनाया गया है। साथ ही शून्य सूखत लाने वाली समितियों को 5 प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Traffic Constable Bravery CG : होली के बीच सनसनी, कार में जबरन ले जाई जा रही युवती को ट्रैफिक आरक्षक ने बचाया, SSP ने किया सम्मान
Standardized Medical Rates : मरीजों की जेब पर राहत, अब छत्तीसगढ़ में सभी प्रकार की जांच अब समान दर पर
CG News : श्मशान में जलती चिता के सामने रात में तांत्रिक पूजा पाठ, युवक-युवती का फोटो रखकर की जा रही थी तांत्रिक क्रियाएं, महिला तांत्रिक के साथ पुरुष गिरफ्तार
Blue Water Drowning Case Raipur : ब्लू वाटर हादसा: दो नाबालिगों में से एक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी
Fire breaks out in Hamar Clinic building : अहम दस्तावेज जलकर नष्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

Intern Doctors
Intern Doctors : मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया कार्य बहिष्कार

जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को…

Air India Flight
Air India Flight : फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में मचा हड़कंप, भीषण टर्बुलेंस में 12 घायल, सुरक्षित हुई लैंडिंग

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर…

Kulgam Terror Attack
Kulgam Terror Attack : कुलगाम हमले पर कांग्रेस का सरकार से सवाल, मजदूरों के शव घर क्यों नहीं लाए गए, मुआवजा बढ़ाने की भी मांग

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में…

Raipur Job Fair
Raipur Job Fair : रायपुर में कल लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से इंजीनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

रायपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?