CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Dhan Kharidi : नकुलनार और गंजेनार में प्रशासन के छापे, 280 बोरी अवैध धान जब्त

CG Dhan Kharidi : नकुलनार और गंजेनार में प्रशासन के छापे, 280 बोरी अवैध धान जब्त

By Newsdesk Admin
10/11/2025
Share
CG Dhan Kharidi
CG Dhan Kharidi

सीजी भास्कर, 10 नवंबर । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Paddy Procurement Chhattisgarh) की प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने से पहले ही कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी की संयुक्त टीम (CG Dhan Kharidi 2025) ने नकुलनार और गंजेनार क्षेत्र में व्यापारियों के गोदामों की जांच की।

कार्रवाई के दौरान मे. पासवान ट्रेडर्स, नकुलनार के गोदाम से 250 बोरी धान और चंद्रपाल सिंह भदौरिया के गोदाम से 30 बोरी धान बिना वैध दस्तावेज के पाए जाने पर जब्त किया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह कार्यवाही कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के उल्लंघन की श्रेणी में आती है।

वहीं, मे. विपिन ट्रेडर्स, गंजेनार के गोदाम में 30 क्विंटल धान और विवेक सिंह, नकुलनार के गोदाम में 225 क्विंटल धान भंडारित पाया गया। लेकिन दोनों व्यापारियों ने वैध बी-1 पंजी और कृषि उपज मंडी गीदम की पर्ची प्रस्तुत की, जो जांच में सही पाई गई।

(Dantewada News Update) इस संयुक्त छापेमारी अभियान में तहसीलदार कुआकोंडा लीलाधर चंद्रा, नायब तहसीलदार केजाराम पटेल, मंडी उपनिरीक्षक बालमुकुंद यादव, तथा खाद्य निरीक्षक धीरेंद्र कश्यप, प्रमोद कुमार सोनवानी और सचिन कुमार शामिल रहे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस खरीदी सीजन में अवैध धान परिवहन या बाहरी राज्यों से आने वाले धान पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे धान बेचने के लिए केवल अधिकृत खरीदी केंद्रों का ही उपयोग करें, ताकि खरीदी व्यवस्था पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

Elephant Attack : मशरूम बीनकर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत, जंगल में मचा कोहराम
CM हाउस में पोस्टिंग का झांसा देकर 50 लाख की ठगी: फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर बेरोजगारों से ऐंठे पैसे, जमीन-जेवर बेचकर जुटाई गई रकम
Fire Safety Violations Exposed : कोचिंग सेंटरों में बड़ी लापरवाही उजागर, 100 से अधिक संस्थानों को नोटिस
पड़ताल..…..🛑 DPS विवाद Exclusive : “कौन है वो महिला अधिकारी” 🛑 जिसका DPS प्रिंसिपल ने किया जिक्र…क्यों डगमगाया Parents का भरोसा…❓
Surguja Olympic 2026 : ‘गजरु’ के साथ मैदान में उतरेगा सरगुजा, मुख्यमंत्री ने लोगो और शुभंकर का किया अनावरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Train Cancel : रेलवे का बड़ा ब्लॉक, सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट
Chhattisgarh Train Cancel : रेलवे का बड़ा ब्लॉक, सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे…

Raipur murder cases
Raipur murder cases : रायपुर में 221 दिनों में 19 हत्याएं, अगस्त में ही 10 मामले; मामूली विवाद बने बड़ी वारदातों की वजह

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद भी राजधानी…

Junwani Road Bridge  :  विधायक रिकेश के प्रयास रंग लाए दशकों पुराने पुल की बदलेगी तस्वीर, 10.67 करोड़ मंजूर
Junwani Road Bridge  :  विधायक रिकेश के प्रयास रंग लाए दशकों पुराने पुल की बदलेगी तस्वीर, 10.67 करोड़ मंजूर

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, यातायात और…

Chhattisgarh Weather : 27 जिलों में झमाझम बारिश, 6 में सूखे का संकट
Chhattisgarh Weather : 27 जिलों में झमाझम बारिश, 6 में सूखे का संकट

छत्तीसगढ़ में मानसून की जोरदार बारिश (Chhattisgarh Weather) …

Indra Saw Protest
Indra Saw Protest : भाटापारा ग्रामीण थाने में विधायक इंद्र साव का धरना, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

पुलिस की कार्यशैली को लेकर सोमवार को भाटापारा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?