CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » La Niña Effect in India : ला-नीना के असर से इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, यहां रहेगा सबसे ज्यादा ठंड

La Niña Effect in India : ला-नीना के असर से इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, यहां रहेगा सबसे ज्यादा ठंड

By Newsdesk Admin 12/11/2025
Share
La Niña Effect in India
La Niña Effect in India

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। भारत में इस बार सर्दी के तेवर तीखे रहने के संकेत मिल रहे हैं। दिसंबर से जनवरी के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है। इसका प्रमुख कारण ला-नीना जलवायु घटना (La Niña Effect in India ) को माना जा रहा है, जो प्रशांत महासागर में समुद्री सतह के तापमान में गिरावट से बनती है। इसके प्रभाव से ठंडी हवाएं अधिक सक्रिय हो जाती हैं और उत्तर भारत में शीतलहर का असर लंबा खिंचता है।

Contents
La Niña Effect in India छग के कुछ हिस्सों में शीतलहर सात से 10 डिग्री के बीच पहुंच जाएगाफरवरी तक बना रहेगा इसका असरLa Niña Effect in India दिल्ली में शीतलहर की तैयारी

भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) का अनुमान है कि दिसंबर में रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस होगा।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं और कोहरा बढ़ेगा। आइएमडी (IMD winter forecast 2025) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दो महीनों में घना कोहरा, शीतलहर और न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ला-नीना की स्थिति नवंबर से जनवरी तक बनी रह सकती है। स्काईमेट वेदर सर्विस के अनुसार यह ला-नीना कमजोर जरूर रहेगा, लेकिन ठंड की तीव्रता पर इसका असर स्पष्ट होगा। ला-नीना (Winter 2025 weather pattern) के दौरान उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से बर्फबारी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इससे न केवल रातें ठंडी होती हैं बल्कि सुबह में कोहरा और नमी भी बढ़ जाती है।

La Niña Effect in India छग के कुछ हिस्सों में शीतलहर

राजस्थान और मध्य प्रदेश में सर्दी ने पहले ही दस्तक दे दी है। सीकर और झुंझुनू में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जबकि भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया है।

बिहार, पंजाब और हरियाणा में भी पारा लगातार नीचे जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से अगले तीन-चार दिनों तक मध्य प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

सात से 10 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा

आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कई स्थानों पर, जबकि पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सात से दस डिग्री के बीच रह सकता है। ला-नीना (cold wave alert India) का प्रभाव केवल तापमान तक सीमित नहीं है। यह बारिश और हवाओं के पैटर्न को भी प्रभावित करता है।

फरवरी तक बना रहेगा इसका असर

आम तौर पर मानसून के दौरान ला-नीना अधिक वर्षा लाता है, लेकिन सर्दियों में यह ठंडी हवाओं को और तीव्र कर देता है। कोहरे और शीतलहर के कारण परिवहन और स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ने की आशंका है। दृश्यता में कमी से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार सर्दी जल्दी शुरू हुई है और इसका असर फरवरी तक बना रह सकता है।

La Niña Effect in India दिल्ली में शीतलहर की तैयारी

दिल्ली नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने कोल्ड शेल्टर और मेडिकल यूनिट्स को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। उत्तर भारत में कोहरे की वजह से दिसंबर से कई ट्रेनों के टाइमटेबल में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

You Might Also Like

Extreme Weather Alert India : देशभर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में लू का खतरा

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में ‘हीटवेव’ की आहट, अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; 13 अप्रैल से 42°C के पार जाएगा तापमान

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में थमेगा आंधी-तूफान का दौर, गर्मी दिखाएगी कड़े तेवर, 3-4 डिग्री बढ़ेगा पारा; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, अगले 72 घंटों तक आंधी-बारिश की चेतावनी, अंधड़ के बाद सताएगी भीषण गर्मी

Chhattisgarh Weather Alert 2026 : आंधी-बारिश के बीच बिजली गिरने से 3 मवेशियों की मौत; अगले 4 दिनों का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

Newsdesk Admin 12/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cabinet meeting has begun : साय कैबिनेट की बैठक हुई शुरू, नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर 2.0 प्रोजेक्ट को लेकर होगी चर्चा…

(Cabinet meeting has begun)

Fraud in the name of job : एकलव्य विद्यालय में नौकरी का झांसा, महिला से लाखों की ठगी

बेरोजगारी की मजबूरी का फायदा उठाकर एक महिला…

Good news for passengers : ट्रेन से करते हैं सफर? इस ऐप से टिकट लेने पर 3% छूट

Good news for passengers

Forest department’s kindness : आम और सेमल की तस्करी में शामिल गाड़ियों को बिना कार्रवाई के छोड़ा

जिले के बोरगांव के पास लकड़ी से लदी…

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings : फ्लॉप से फायर! धोनी की सलाह बनी गेमचेंजर, नूर अहमद ने कोलकाता की उड़ाई धज्जियां

सीजी भास्कर, 15 अप्रैल : इंडियन प्रीमियर लीग…

You Might Also Like

मौसम

Extreme Weather Alert India : देशभर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में लू का खतरा

14/04/2026
छत्तीसगढ़मौसम

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में ‘हीटवेव’ की आहट, अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; 13 अप्रैल से 42°C के पार जाएगा तापमान

11/04/2026
छत्तीसगढ़मौसम

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में थमेगा आंधी-तूफान का दौर, गर्मी दिखाएगी कड़े तेवर, 3-4 डिग्री बढ़ेगा पारा; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

09/04/2026
छत्तीसगढ़मौसम

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, अगले 72 घंटों तक आंधी-बारिश की चेतावनी, अंधड़ के बाद सताएगी भीषण गर्मी

08/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?