CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai news : MLA देवेंद्र यादव के बाद बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधानसभा से 6 और युवकों की देर रात हुई गिरफ्तारी, एक हुआ फरार

Bhilai news : MLA देवेंद्र यादव के बाद बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधानसभा से 6 और युवकों की देर रात हुई गिरफ्तारी, एक हुआ फरार

By Newsdesk Admin
24/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 अगस्त।‌बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद अब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जहां एक ओर विधायक की गिरफ्तारी को लेकर आज प्रदेश भर में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी वहीं प्रदर्शन से पहले बलौदा बाजार पुलिस ने भिलाई में फिर से छापेमारी कर खुर्सीपार क्षेत्र के 6 लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे बलौदा बाजार हिंसा मामले में पुलिस पूछ्ताछ कर रही है। पुलिस ने इन सभी को बलौदा बाजार हिंसा में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि खुर्सीपार क्षेत्र में ऐसी चर्चा है कि हिरासत में लिए गए ये सभी लोग विधायक देवेंद्र यादव के करीबी हैं। बलौदा बाजार पुलिस ने देर रात 1 बजे भिलाई के खुर्सीपार इलाके में छापा मारा और 6 लोगों को हिरासत में ले बलौदा बाजार ले गई है। खबर यह भी है कि सात लोगों के नाम पर पुलिस यहां पहुंची थी जिसमें से एक युवक फरार है। हिरासत में लिए 6 लोगों में से पांच लोगों का नाम सामने आया है, जिसमें योगेश नौरंगे, दिनेश बांधे, अविनाश खुटे, वीरेंद्र गायकवाड और हेमंत खुटे शामिल हैं। एक युवक कोमल धृतलहरे को पुलिस नहीं पकड़़ पाई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बलौदा बाजार हिंसा में विधायक के साथ इनकी भी संलिप्तता पाई गई है।आपको बता दें कि छापामारी से पहले दुर्ग पहुंच बलौदा बाजार एडिशन एसपी अभिषेक सिंह ने एसपी जितेंद्र शुक्ल से बल मांगा और देर‌ रात खुर्सीपार के मिलावट पारा पहुंच बलौदा बाजार पुलिस ने धरपकड़ कार्रवाई की है।

गौरतलब हो कि सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान 10 जून को बलौदा बाजार जिले के कलक्टोरेट परिसर में आगजनी की घटना हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने 150 से अधिक दो पहिया और 10 चार पहिया वाहनों को आग लगा दी थी। कलेक्टर और एसपी कार्यालय में कई दस्तावेज जलकर खाक हुए थे। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव पर इस हिंसा को भड़काने का आरोप है।

65 वर्षों से गर्मी में राहगीरों के सूखे गले तर करने वाले सिक्ख परिवार का दर्द सुन विधायक रिकेश का Action 🛑 कहा – “अधिकारी महोदय आज शाम तक बोरिंग हो जाए” 🟢 देखिए विडियो
कैम्प-1 भिलाई शांति पारा में देर रात दो भाईयों ने युवक को पीटा, मामला पुरानी रंजिश का
CG News 🛑 दर्दनाक हादसा : कार बाईक टक्कर में एक मौत, दो घायल 🛑 मृतक South Eastern Coalfields Limited का है कर्मचारी
Private Bank Scam : 2 लाख का लोन बना 17 लाख! आर्मी जवान के साथ 15.50 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी पर केस
Tanzania Gold Mine Scam : विदेशी निवेश का झांसा, सुनहरी खदान की कहानी और रायपुर में करोड़ों की ठगी का खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Child Marriage Stopped
Korba Child Marriage Stopped : मंडप से रुकवाया बाल विवाह, बारात पहुंचते ही टीम का एक्शन

Korba Child Marriage Stopped

GPM Hunting Death Case
GPM Hunting Death Case : शिकार के दौरान युवक की मौत, सबूत मिटाने की कोशिश; 12 गिरफ्तार

GPM Hunting Death Case

Balod Cyber Crime
Balod Cyber Crime : ब्रेकअप के बाद युवती का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट

Balod Cyber Crime

Vikram 1
Vikram 1 : देश के पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ को ऑर्बिट में पहुँचाने वाली टीम में शामिल रहे भिलाई के अजिंक्य ने बढ़ाया मान, बधाइयों का तांता, Video

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में लिखे गए एक…

Balrampur Murder Case
Balrampur Murder Case : शिक्षक की बेरहमी से हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में लगाई आग

Balrampur Murder Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?