CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ram Mandir Flag Hoisting : केसरिया रंग के झंडे से बढ़ेगी राम मंदिर की शोभा, गृर्भ गृह में होंगे ये अहम बदलाव

Ram Mandir Flag Hoisting : केसरिया रंग के झंडे से बढ़ेगी राम मंदिर की शोभा, गृर्भ गृह में होंगे ये अहम बदलाव

By Newsdesk Admin
18/11/2025
Share
Ram Mandir Flag Hoisting
Ram Mandir Flag Hoisting

सीजी भास्कर, 18 नवंबर। उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir Flag Hoisting) के मुख्य शिखर पर 25 नवंबर को भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन होना है। इस कार्यक्रम को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस ध्वजारोहण का अर्थ है कि मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

Contents
  • अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम
  • Ram Mandir Flag Hoisting 6000 लोगों को किया गया आमंत्रित

अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम

चंपत राय ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर की हाईट 160 फीट है। वहीं, मंदिर के ऊपर लगाए गए ऊंचे ध्वज-दंड को मिलाकर ध्वज जमीन से करीब 191 फीट की हाईट पर फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ध्वज-दंड पहले ही स्थापित किया जा चुका है और ध्वज को हाथ से चढ़ाया जाएगा।

इसके अलावा ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि ध्वज केसरिया रंग का होगा, जिस पर सूर्य का चिन्ह अंकित रहेगा। सूर्य के मध्य में ‘ॐ’ लिखा होगा जो परमात्मा का प्रथम उच्चारण है। इसके साथ ही ध्वज पर कोविदार वृक्ष का चित्र भी होगा, जिसका उल्लेख वाल्मीकि रामायण में मिलता है और जिसे अयोध्या के राजवंश का प्रतीक माना जाता है।

Ram Mandir Flag Hoisting 6000 लोगों को किया गया आमंत्रित

चंपत राय ने कहा कि ध्वज रामराज्य की परिकल्पना को दर्शाता है और केसरिया रंग त्याग व धर्म निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने ध्वजारोहण को राष्ट्र की सार्वभौम सत्ता का प्रतीक बताते हुए इसे बेहद महत्वपूर्ण धार्मिक व सांस्कृतिक क्षण बताया।

इस भव्य कार्यक्रम के लिए 6000 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें से आयोध्या से 3000 लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। वहीं, अन्य बुंदेलखंड, इटावा, फर्रुखाबाद, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। वहीं, इस लिस्ट को स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी की गई है।

चंपत राय ने कहा कि ध्वजारोहण का वास्तविक आनंद उसी क्षण उपस्थित रहकर ही महसूस किया जा सकता है। मालूम हो कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर का ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी चार घंटे तक अयोध्या प्रवास में रहेंगे।

Magh Mela 2026 Dates: संगम पर आस्था की घड़ी, पहले स्नान से मौनी अमावस्या तक पूरी टाइमलाइन
Avimukteshwaranand News : पॉक्सो एक्ट के तहत अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR, नाबालिगों के यौन शोषण के आरोपों से बढ़ीं मुश्किलें
हिंदू दुकानदार ने मस्जिद में पढ़ी नमाज, video वायरल हुआ तो मचा बवाल… हनुमान मंदिर में करवाया गया शुद्धिकरण
रामभक्तों के लिए खुशखबरी, अब तुरंत कर पाएंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन, मंदिर ट्रस्ट ने शुरू की तत्काल सेवा
RSS Chief Mohan Bhagwat Raipur Visit: तीन दिन रायपुर में रहेंगे संघ प्रमुख, हिंदू सम्मेलन से युवा संवाद तक व्यस्त कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?