CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Child Murder Raipur : सौतेला पिता बना जल्लाद…! ढाई साल के मासूम की पीट-पीटकर हत्या

Child Murder Raipur : सौतेला पिता बना जल्लाद…! ढाई साल के मासूम की पीट-पीटकर हत्या

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
Child Murder Raipur
Child Murder Raipur

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर सतनामी पारा में ढाई साल के एक मासूम की दर्दनाक मौत (Child Murder Raipur) ने पूरे इलाके को झकझोरकर रख दिया है। बच्चा पिछले 15 दिनों से लगातार शारीरिक यातना झेल रहा था। आरोप है कि सौतेले पिता आसिब खान (24) ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके शरीर की कई हड्डियाँ टूट गईं। हैरानी की बात यह है कि बच्चे की मां रेशमी ताम्रकार यह सब जानती थी, लेकिन उसने घटना को छिपाए रखा।

मृतक बच्चे का नाम प्रशांत सेन (2 साल 7 माह) है। मंगलवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे एम्स रायपुर ले जाया गया। डॉक्टर्स ने जांच में पाया कि बच्चे के शरीर पर कई गहरी चोटें, अंदरूनी खून बहना, नाक, सीने और पेट में गंभीर घाव हैं। रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि मासूम के शरीर में 30 से अधिक फ्रैक्चर पाए गए जो लगातार हिंसा की ओर इशारा करते हैं।

अस्पताल की शार्ट पीएम रिपोर्ट में साफ लिखा गया कि यह अननेचुरल डेथ, यानी हत्या से संबंधित मामला है। पुलिस जांच में सामने आया कि रेशमी ने पहली शादी से हुए इस बच्चे को आसिब के साथ रहने के बाद से ही प्रताड़ना सहते देखा, लेकिन किसी को बताया नहीं।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह कबूल किया कि वे पिछले 15 दिनों से बच्चे को लगातार हाथ-मुक्कों से पीटते (Child Murder Raipur) थे। पुलिस ने परिजनों, पड़ोसियों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल निरीक्षण के आधार पर हत्या की पुष्टि की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

बच्चे की शरीर के चोट पर थे निशान (Child Murder Raipur)

स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चा अक्सर चोटिल दिखाई देता था, लेकिन मां हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल देती थी। क्षेत्र में गहरा आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि समय रहते किसी ने शिकायत की होती तो शायद एक मासूम की जान बच सकती थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मां ने घटना क्यों छिपाई और क्या इससे पहले भी बच्चे पर लगातार अत्याचार किए गए थे। दोनों आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Chhattisgarh Urban Development Projects : 834 करोड़ मंजूर, विकास काम ठप! फाइलों में कैद शहरों के सपने
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र
Swami Chaitanyanand Controversy: मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट की 17 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप
नये साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ के 8 आईएएस की तबादला सूची जारी…बदले गए नारायणपुर कलेक्टर, देखिए आदेश
Medical College Recruitment Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में अब नहीं होगी सीधी भर्ती, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GPM Illegal Mining Action
GPM Illegal Mining Action : अवैध खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, JCB समेत 3 ट्रैक्टर जब्त

GPM Illegal Mining Action : कलेक्टर विजय दयाराम…

Liquor Shop Embezzlement Case
Liquor Shop Embezzlement Case : सरकारी शराब दुकान से 20.46 लाख रुपए की गड़बड़ी, सुपरवाइजर पर फरार होने का आरोप

Liquor Shop Embezzlement Case : बताया जा रहा…

Bangladesh Nationwide Shutdown
Bangladesh Nationwide Shutdown : बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी बंद, पूर्व मंत्री और अभिनेत्री गिरफ्तार; BNP के 2 नेताओं की हत्या

Bangladesh Nationwide Shutdown: शेख हसीना की वापसी और…

Bilaspur AI Blackmailing Case
Bilaspur AI Blackmailing Case : AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, होटल कारोबारी दीपक टंडन की जमानत खारिज

Bilaspur AI Blackmailing Case : इस मामले के…

Korba Gambling Case
Korba Gambling Case : कोरबा में जुआ खेलते एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार, पिकनिक की आड़ में चल रहा था फड़

Korba Gambling Case : पुलिस के मुताबिक, मौके…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?