CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Irrigation Development Project : बड़ी सिंचाई सौगात… सुतियापाट और हाफ नदी योजनाओं के लिए 121 करोड़ स्वीकृत

Irrigation Development Project : बड़ी सिंचाई सौगात… सुतियापाट और हाफ नदी योजनाओं के लिए 121 करोड़ स्वीकृत

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
Irrigation Development Project
Irrigation Development Project

सीजी भास्कर, 20 नवम्बर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के अंतर्गत दो प्रमुख सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 121 करोड़ 92 लाख 40 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह स्वीकृति जिले में सिंचाई क्षमता बढ़ाने (irrigation development project) और किसानों को स्थायी जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दी गई है।

स्वीकृत योजनाओं में विकासखण्ड पंडरिया के हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना के निर्माण कार्य, फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों के रिमॉडलिंग के साथ क्रांति एवं देवसरा जलाशय नहरों का रिमॉडलिंग, लाइनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के लिए 82 करोड़ 53 लाख 80 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

योजना से प्रस्तावित कार्य पूर्ण होने पर रूपांकित सिंचाई 1721 हेक्टेयर के विरुद्ध जो 931.124 हेक्टेयर की कमी अभी तक बनी हुई है, उसकी पूर्ति नवीन नहर निर्माण से 828 हेक्टेयर तथा बचत जल से 137.13 हेक्टेयर सहित कुल 2686.13 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने का अनुमान है (irrigation development project)। इससे किसानों को खरीफ और रबी दोनों सीज़न में बेहतर सिंचाई सहायता मिलेगी।

इसी प्रकार, कबीरधाम जिले के विकासखण्ड सहसपुर लोहारा की सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के बांयी तट मुख्य नहर के विस्तारीकरण कार्य और माइनर नहरों के निर्माण कार्य के लिए 39 करोड़ 38 लाख 86 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

योजना पूर्ण हो जाने पर 2916 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इन सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग, रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

Raigarh Steel Plant Accident : रूपाणाधाम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 12 फीट की ऊंचाई से गिरा कर्मचारी, हालत गंभीर
Debi Daimary Wrestler : मेहनत की मिसाल बनीं देबी डायमारी, स्विमिंग पूल में नौकरी कर सीखी कुश्ती और जीता रजत
Raigarh Minor Rape Case : महिला थाने के पास नाबालिग से रेप, 3 दिन तक दरिंदगी
Road Safety Awareness Campaign : दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए रायपुर–बिलासपुर हाइवे पर जागरूकता अभियान
Water Tank Stunt Video : 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर जानलेवा स्टंट, VIDEO वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Theft
Gold Theft : सोने के कंगनों का राज खुलते ही मचा हड़कंप, करोड़ों नहीं लेकिन लाखों की चपत ने बढ़ाई चिंता

रायपुर के व्यस्त कारोबारी इलाके में उस समय…

Tree Plantation
Tree Plantation : दोस्ती की याद को बनाया हरियाली का संदेश, एक खास पहल ने लोगों का दिल जीत लिया

धमतरी में इस बार दोस्ती दिवस का रंग…

Box Cricket
Box Cricket : धमतरी में तैयार हुआ दूसरा बॉक्स क्रिकेट मैदान, अब खिलाड़ियों को मिलने वाला है बड़ा मौका

धमतरी के जालमपुर वार्ड में रविवार को सुबह…

Government Jobs 2026
Government Jobs 2026 : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 13 हजार+ पदों पर भर्ती, पुलिस से ISRO तक अवसर

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

UPI Fraud Alert
UPI Fraud Alert : UPI फ्रॉड पर सख्ती की तैयारी, संदिग्ध ट्रांजैक्शन से पहले दिखेगा ‘YES/NO’ अलर्ट

UPI Fraud Alert :आंकड़ों के अनुसार हाल के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?