CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DPI Circular Controversy : डीपीआई के निर्देश के खिलाफ शिक्षक संगठनों का विरोध, आदेश को बताया अव्यवहारिक

DPI Circular Controversy : डीपीआई के निर्देश के खिलाफ शिक्षक संगठनों का विरोध, आदेश को बताया अव्यवहारिक

By Newsdesk Admin
22/11/2025
Share
DPI Circular Controversy
DPI Circular Controversy

सीजी भास्कर, 22 नवंबर। स्कूली बच्चों के साथ अब शिक्षक और प्राचार्य को स्कूल के आसपास घूमने वाले कुत्तों की निगरानी करनी होगी (DPI Circular Controversy) लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के इस नए निर्देश ने प्रदेशभर के शिक्षकों में नाराजगी बढ़ा दी है। शालेय शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने इसे पूरी तरह अव्यवहारिक और अतिरिक्त कार्यभार बताया।

Contents
  • पंचायत और नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी
  • DPI Circular Controversy शिक्षक संगठनों की मुख्य मांगें

उन्होंने कहा कि शिक्षक-प्राचार्यों पर पहले से ही शैक्षणिक नेतृत्व, गैर-शैक्षणिक योजनाओं का क्रियान्वयन, मिड-डे मील प्रबंधन, दस्तावेजीकरण सहित कई जिम्मेदारियाँ हैं। ऐसे में नए निर्देश थोपना उचित नहीं है। आदेश के अनुसार स्कूल प्रमुखों को फेंसिंग, गेट, अल्ट्रासाउंड वेव से लेकर परिसर की दैनिक सफाई तक की ज़िम्मेदारी दे दी गई है, जिससे वे अपने मूल कार्य से भटकेंगे।

निर्देश में यह भी कहा गया है कि स्कूलों के प्राचार्य या संस्था में किसी अन्य को नोडल अधिकारी बनाया जाए, जो परिसर में विचरण करने वाले कुत्तों की सूचना ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या नगरीय निकायों को दे—ताकि डॉग कैचर दल उन्हें पकड़ सके।

पंचायत और नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने स्पष्ट कहा कि आवारा पशुओं का नियंत्रण पूरी तरह नगर निगम, पंचायत और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। शासन अपनी मूल जिम्मेदारी से हटकर पूरा बोझ शिक्षकों पर डाल रहा है। किसी अप्रिय घटना की स्थिति में स्कूल प्रमुख कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं, जबकि न तो उनके पास प्रशिक्षण है और न ही आवश्यक संसाधन।

DPI Circular Controversy शिक्षक संगठनों की मुख्य मांगें

यह अव्यवहारिक और गैर-शैक्षणिक निर्देश तुरंत वापस लिया जाए

आवारा पशु नियंत्रण नगर निगम/पंचायत जैसे विशेषज्ञ संस्थाओं द्वारा ही किया जाए

स्कूल प्रमुखों को उनके मूल कार्य—शैक्षणिक नेतृत्व और बच्चों के भविष्य को आकार देने—पर ध्यान देने दिया जाए

शिक्षकों को केवल शिक्षण कार्य की जिम्मेदारी दी जाए, गैर-शैक्षणिक बोझ न डाला जाए

शिक्षक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्देश वापस नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे।

Kalagram Project Chhattisgarh : कलाकारों के सपनों का मंच होगा कलाग्राम…छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ भूमि…
TI Suspended : जुए के अड्डे में छापा, 2.5 लाख जब्त, फिर भी थाना प्रभारी सस्पेंड..!
Toyota airbag failure verdict: हादसे में एयरबैग फेल, CG उपभोक्ता आयोग ने टोयोटा पर ठोका 61 लाख का जुर्माना
रायगढ़: वेतन भुगतान के लिए रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का हेड क्लर्क ACB के हत्थे चढ़ा…
Cruel treatment in the name of exorcism : युवती की मौत के मामले में महिला को उम्रकैद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?