CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Employees Strike : छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन तीन दिवसीय कलमबंद हड़ताल

Chhattisgarh Employees Strike : छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन तीन दिवसीय कलमबंद हड़ताल

By Newsdesk Admin
22/11/2025
Share
Chhattisgarh Employees Strike
Chhattisgarh Employees Strike

सीजी भास्कर, 22 नवंबर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने राज्य सरकार के उपेक्षापूर्ण और दमनात्मक रवैये के विरोध में प्रांतव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। राजधानी में 19 नवंबर को फेडरेशन की कोर कमेटी की बैठक में 22, 23 और 24 दिसंबर को तीन दिवसीय कलमबंद हड़ताल (Chhattisgarh Employees Strike) करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

Contents
  • Chhattisgarh Employees Strike एफआईआर निरस्त करने की मांग
  • फेडरेशन की प्रमुख मांगें (Main Demands)

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेशभर के अधिकारियों-कर्मचारियों पर हो रही “अवैधानिक एवं दमनात्मक कार्रवाई” की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी व्यवस्था में कार्यरत कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव और मानसिक प्रताड़ना बढ़ती जा रही है।

Chhattisgarh Employees Strike एफआईआर निरस्त करने की मांग

फेडरेशन ने मुख्य सचिव से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। रायपुर कलेक्टर द्वारा धान खरीदी में लापरवाही का आरोप लगाकर चार शासकीय कर्मचारियों पर दर्ज कराई गई एफआईआर को निरस्त करने की मांग की गई है। फेडरेशन ने कहा कि कृषि विभाग के सचिव पहले ही निर्देश दे चुके हैं कि धान खरीदी के दौरान कर्मचारियों पर अनुचित कार्रवाई न की जाए, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई जारी है। बैठक में कहा गया कि एक कर्मचारी की गिरफ्तारी पूरे प्रदेश के कर्मचारियों के लिए “काले कानून” जैसी स्थिति पैदा करती है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फेडरेशन की प्रमुख मांगें (Main Demands)

केंद्र सरकार की तर्ज पर डीए देय तिथि से लागू किया जाए।
डीए एरियर्स को कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित किया जाए।
सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए।
लिपिक, शिक्षक, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित सभी संवर्गों की वेतन विसंगतियाँ दूर कर पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए पूर्ण सेवा लाभ दिया जाए।
पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए।
सहायक शिक्षक व सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाए।
नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन और समयबद्ध पदोन्नति मिले।
अनुकंपा नियुक्ति की 10% सीलिंग शिथिल की जाए।
प्रदेश में कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा लागू की जाए।
अर्जित अवकाश के नगदीकरण की सीमा 300 दिन की जाए।
दैनिक, अनियमित और संविदा कर्मचारियों के नियमिकरण की ठोस नीति बने।

ESMA FIR Chhattisgarh : समिति प्रबंधकों द्वारा धान खरीदी में बाधा, एस्मा के तहत FIR दर्ज
Durg Police Action : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार; गांजा और शराब जब्त
College Admission Deadline Extension : छात्रों के लिए बड़ी राहत : अब इस तारीख तक मिलेगा एडमिशन का मौका
Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Contract Killing Case
Ambikapur Contract Killing Case : तलाक के विवाद में दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई ससुर की हत्या

Ambikapur Contract Killing Case : मृतक की बेटी…

Bilaspur Bilha Mazda Accident
Bilaspur Bilha Mazda Accident : माजदा की टक्कर से 2 सगे भाइयों की मौत, तीसरा गंभीर

Bilaspur Bilha Mazda Accident : मामले की शिकायत…

PF Pension : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुई सैलरी लिमिट, 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
PF Pension : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुई सैलरी लिमिट, 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

पीएफ पेंशन (PF Pension) को लेकर सरकार ने…

Hyundai Bayon Launch : CNG के साथ Creta वाला मजा, Hyundai ला रही नई SUV
Hyundai Bayon Launch : CNG के साथ Creta वाला मजा, Hyundai ला रही नई SUV

हुंडई भारतीय बाजार में नई एसयूवी बेयॉन (Hyundai…

Bhupesh Baghel Election Petition : हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को राहत नहीं, चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

Bhupesh Baghel Election Petition : पूरा मामला पाटन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?