CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SIR Digitization Review : कमिश्नर ने एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण, 28 बीएलओ को नोटिस जारी

SIR Digitization Review : कमिश्नर ने एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण, 28 बीएलओ को नोटिस जारी

By Newsdesk Admin
24/11/2025
Share
SIR Digitization Review
SIR Digitization Review

सीजी भास्कर, 24 नवंबर 2025। रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे ने रविवार को जिला प्रवास के दौरान तहसील पलारी एवं बलौदाबाजार के विभिन्न मतदान केंद्रों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR Digitization Review) कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने मतदाता सूची अद्यतन और डिजिटाइजेशन कार्य की गति को लेकर बीएलओ और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने 10 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन करने वाले 28 बीएलओ, अविहित अधिकारियों और सुपरवाइजरों पर नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर कावरे ग्राम खरतोरा पहुंचे, जहां उन्होंने बीएलओ से मतदान केंद्र क्रमांक, मतदाताओं की संख्या, संकलित गणना पत्रक एवं अब तक हुए डिजिटाइजेशन (SIR Digitization Review) की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं से गणना पत्रक भरने में आ रही दिक्कतों के बारे में भी बात की और समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने तहसील कार्यालय पलारी में ऑपरेटरों द्वारा किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने ऑपरेटर से अपने समक्ष गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन करवाया और निर्देश दिया कि मोबाइल नेटवर्क की समस्या होने पर कार्यालय के वाई-फाई का उपयोग किया जाए, जिससे कार्य में तेजी लाई जा सके।

इसके पश्चात वे बलौदाबाजार तहसील के ग्राम कुकुरदी स्थित संवरा बस्ती के आंगनबाड़ी केंद्र पहुँचे, जहाँ चल रहे डिजिटाइजेशन (SIR Digitization Review) कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ में मतदाताओं की संख्या, गणना पत्रक की उपलब्धता और डिजिटल प्रविष्टि की स्थिति का जायजा लिया। कमिश्नर ने निर्देश दिया कि यदि कार्य धीमा है तो सहयोगी बढ़ाकर गति तेज की जाए। तहसील कार्यालय बलौदाबाजार में ऑपरेटरों से गणना पत्रक के साथ लगाए जाने वाले दस्तावेजों के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बूथवार प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर डिजिटाइजेशन कार्य को पूरा कराया जाए।

जिले में अब तक 33.31 प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन पूरा हुआ है। जिले में कुल 9,49,277 मतदाता हैं। कसडोल विधानसभा क्षेत्र में 1, बलौदाबाजार में 17 और भाटापारा में 10 बीएलओ एवं अविहित अधिकारियों ने 10 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन किया है, जिन सभी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। (SIR Digitization Review) निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी, एसडीएम दीपक निकुंज, प्रकाश चंद्र कोरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सिलतरा फैक्ट्री में क्रेन गिरने से आपरेटर सहित 2 की मौत, हजारों टन लोहे के नीचे दब गए, रात भर हटाया गया मलबा, परिजनों ने किया हंगामा
IPS bribery case : 1 करोड़ की रिश्वत का मामला, ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग से जुड़ी जांच में CBI अदालत सख्त
GST-TDS Implementation : अब सरकारी खरीदी पर सख्ती…2.50 लाख से अधिक भुगतान पर अनिवार्य होगा 2% जीएसटी टीडीएस
Sadhvi Niranjan Jyoti : OBC समाजों से सीधा संवाद, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने सुनी समस्याएं
Government takes major action on NEET paper leak : अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Blue Drum Murder Case
Blue Drum Murder Case : मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, अदालत का बड़ा फैसला

चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान…

Balodabazar Murder Case
Balodabazar Murder Case : पत्नी की हत्या कर भागने की फिराक में था पति, कुछ घंटों में रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

ग्राम टोनाटार में पत्नी की हत्या के मामले…

CHO Online Reporting Boycott : प्रोत्साहन राशि की जांच पर CHO संघ नाराज, 15 से ऑनलाइन रिपोर्टिंग का अनिश्चितकालीन बहिष्कार
CHO Online Reporting Boycott : प्रोत्साहन राशि की जांच पर CHO संघ नाराज, 15 से ऑनलाइन रिपोर्टिंग का अनिश्चितकालीन बहिष्कार

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने प्रोत्साहन राशि की…

Palari Illegal Liquor
Palari Illegal Liquor : दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में अवैध…

Rahul Gandhi Student Protest : राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली पुलिस पर मारपीट के आरोप
Rahul Gandhi Student Protest : राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली पुलिस पर मारपीट के आरोप

दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?