CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Investor Connect Delhi : दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में 3,000 से ज्यादा रोजगार का खुला रास्ता

Investor Connect Delhi : दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में 3,000 से ज्यादा रोजगार का खुला रास्ता

By Newsdesk Admin
25/11/2025
Share
Investor Connect Delhi
Investor Connect Delhi

सीजी भास्कर, 25 नवंबर। राजधानी दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम (Investor Connect Delhi) छत्तीसगढ़ के लिए बड़े औद्योगिक अवसर लेकर आया। स्टील, ऊर्जा, पर्यटन समेत कई प्रमुख सेक्टरों की कंपनियों ने राज्य में उद्योग स्थापित करने, क्षमता विस्तार, होटल निर्माण और वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए गंभीर रुचि दिखाई।

Contents
  • (Investor Connect Delhi) स्टील और ग्रीन एनर्जी पर फोकस
  • (Investor Connect Delhi) टूरिज्म सेक्टर में बड़ा उछाल

कार्यक्रम में कुल ₹6,321.25 करोड़ के औद्योगिक निवेश और ₹505 करोड़ के पर्यटन निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन परियोजनाओं से आगामी वर्षों में 3,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। इन प्रस्तावों के साथ अब तक राज्य को ₹7.90 लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।

दिल्ली स्थित होटल द ललित में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्योगपतियों से सीधा संवाद कर छत्तीसगढ़ के निवेश–अनुकूल (Investor Connect Delhi) वातावरण की जानकारी दी। स्टील और टूरिज्म सेक्टर इस आयोजन का मुख्य फोकस रहे। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, केंद्र सरकार के सचिव स्तर के अधिकारी तथा राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज देश के सबसे भरोसेमंद, स्थिर और तेजी से विकसित होते औद्योगिक गंतव्यों में शामिल है। सिंगल-विंडो सिस्टम से औद्योगिक अनुमतियाँ तेज़, आसान एवं पारदर्शी हुई हैं। उन्होंने खनिज संपदा कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, टिन और लिथियम को राज्य की औद्योगिक क्षमता की रीढ़ बताया।
उन्होंने ‘एनर्जी समिट’ में मिले साढ़े तीन लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्तावों का भी उल्लेख किया।

(Investor Connect Delhi) स्टील और ग्रीन एनर्जी पर फोकस

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का स्टील हब है, जहाँ भिलाई स्टील प्लांट, नगरनार प्लांट और राज्य की MSME आधारित स्टील इकाइयाँ मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य ग्रीन स्टील और नवीकरणीय ऊर्जा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और नेट ज़ीरो लक्ष्य से नए अवसर पैदा हुए हैं।

(Investor Connect Delhi) टूरिज्म सेक्टर में बड़ा उछाल

मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर नक्सल हिंसा में कमी, बेहतर सड़क–इंटरनेट–सुरक्षा के कारण अब निवेश एवं पर्यटन का नया केंद्र बन रहा है। लक्ष्य है कि 26 मार्च 2026 तक बस्तर पूर्णत: नक्सल–मुक्त हो। राज्य सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है और होम-स्टे, ट्राइबल टूरिज्म व सस्टेनेबल टूरिज्म पर विशेष फोकस है।

छत्तीसगढ़ को प्राप्त प्रमुख औद्योगिक निवेश प्रस्ताव

ग्रीन एनर्जी इनोवेशन प्रा. लि.

3,769 करोड़ निवेश

50 मेगावॉट वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट

150 रोजगार

कचरा प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा में बड़ा कदम

आरती कोटेड स्टील

₹315 करोड़ निवेश

550 रोजगार

एसडीआरएम मेटैलिक्स प्राइवेट लिमिटेड

₹195.75 करोड़ निवेश

492 रोजगार

RSLD बायोफ्यूल्स, चंडीगढ़

₹200 करोड़ निवेश

इथेनॉल प्लांट

213 रोजगार

जे.के. लक्ष्मी सीमेंट

क्षमता विस्तार में ₹1,816.5 करोड़ से अधिक निवेश

110 रोजगार

अरमानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़

मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माण

₹25 करोड़ निवेश

200 रोजगार

पर्यटन क्षेत्र में ₹505 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
मार्स विवान प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर

217 कमरों का होटल

₹220 करोड़ निवेश

522 रोजगार

हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, तेलंगाना

वेलनेस रिसॉर्ट एवं शिक्षा केंद्र

₹200 करोड़ निवेश

विद्या इन, जशपुर

52 कमरों का होटल

₹25 करोड़ निवेश

पीएसए रिज़ॉर्ट, जगदलपुर

150 कमरों वाला एडवेंचर होटल और रिसॉर्ट

₹60 करोड़ निवेश

200 रोजगार

Mukhyamantri Naunihal Scholarship : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, श्रमिकों के बच्चों के लिए आवेदन की आख़िरी तारीख 31 दिसंबर
Chhattisgarh Mukti Dham High Court Order : बदहाल मुक्तिधामों पर जताई नाराज़गी, सभी कलेक्टरों से फोटो सहित रिपोर्ट तलब – गरिमापूर्ण अंतिम संस्कार को बताया संवैधानिक अधिकार
सूदखोर तोमर बंधुओं की पत्नियां चला रही थीं कंपनी, 2200 पन्नों की चार्जशीट पेश
Medical College Kabirdham : कल कवर्धा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन
State Policy Commission Vice Chairman Chhattisgarh: रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्रा बने उपाध्यक्ष, शासन का आदेश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?