CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ED Raid Medical College Scam : छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में ED की रेड, मेडिकल कॉलेज स्कैम में बड़ी कार्रवाई

ED Raid Medical College Scam : छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में ED की रेड, मेडिकल कॉलेज स्कैम में बड़ी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
27/11/2025
Share
ED Raid Medical College Scam
ED Raid Medical College Scam

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मेडिकल कॉलेज स्कैम (ED Raid Medical College Scam) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। दिल्ली से पहुंची ED की विशेष टीम ने रायपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भी दबिश दी है। यह एक्शन 30 जून को CBI द्वारा दर्ज की गई FIR के आधार पर लिया गया, जिसमें नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अधिकारी और बिचौलियों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

Contents
  • CBI ने 5 महीने पहले की थी देशभर में छापेमारी
  • (ED Raid Medical College Scam) 3 डॉक्टर समेत 6 लोग गिरफ्तार

FIR के अनुसार, NMC के कुछ अधिकारी और अन्य सरकारी कर्मचारी मेडिकल कॉलेजों को निरीक्षण से जुड़े गोपनीय दस्तावेज रिश्वत लेकर लीक करते थे। इस गोपनीय जानकारी की मदद से कुछ कॉलेजों के मैनेजर और बिचौलिए पैरामीटर्स में हेरफेर कर लेते थे और आसानी से अकादमिक कोर्स की मंजूरी हासिल कर लेते थे।

सूत्रों के अनुसार, जिन स्थानों पर ED की तलाशी जारी है, उनमें कई राज्यों के 7 मेडिकल कॉलेज, बिचौलियों के दफ्तर, अधिकारियों के आवास और FIR में नामजद लोगों के ठिकाने शामिल हैं। छापेमारी जिन राज्यों में चल रही है, वे हैं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना।

CBI ने 5 महीने पहले की थी देशभर में छापेमारी

CBI ने इस केस में करीब 5 महीने पहले कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक स्थानों पर रेड की थी। तब जांच एजेंसी को बड़ी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य और दस्तावेज मिले थे। CBI के अधिकारियों के मुताबिक जांच में पता चला था कि आरोपी निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए कई स्तरों पर धोखाधड़ी कर रहे थे

(ED Raid Medical College Scam) 3 डॉक्टर समेत 6 लोग गिरफ्तार

CBI ने इस स्कैम में 3 डॉक्टरों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। केस में छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (SRIMSR) का नाम भी सामने आया था (Chhattisgarh Medical College Scam)। जांच के अनुसार, NMC की टीम ने SRIMSR के पक्ष में रिपोर्ट बनाने के लिए हवाला के जरिए 55 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं। इनमें डॉ. मंजप्पा सी.एन., डॉ. चैत्रा एम.एस., डॉ. अशोक शेलके, अतुल कुमार तिवारी, सथीशा ए., रविचंद्र के शामिल हैं। ED की आज की रेड के बाद माना जा रहा है कि इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की परतें खुलेंगी और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

एनकाउंटर: पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी के दोनों हत्यारे ढेर, दोहरी पहचान वाले सगे भाई निकले शूटर
अब पुलिस वाले भी सायबर ठगों के निशाने पर, थाना में बैठे टीआई को आठवीं बार दिखाया “Digital Arrest” का भूत, अफसर बन गंभीर परिणाम भुगतने की दी धमकी
Raipur Guard Murder 2025: शराब नहीं मिलने पर ड्यूटी पर तैनात गार्ड की लोहे की रॉड से हत्या
School Teacher Suspended : प्रधान पाठक ने स्कूली बच्चों से गिट्टी, रेत, सीमेंट ढुलवाकर बनवाया मसाला, निलंबित
Chhattisgarh Lecturer Counselling : 1106 पदोन्नत व्याख्याताओं की ओपन काउंसिलिंग आज से, 28 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Martyrs QR Code
Bastar Martyrs QR Code : बस्तर में शहीद जवानों की डिजिटल पहचान, तस्वीरों के साथ लगाए जा रहे QR कोड

Bastar Martyrs QR Code :इस पहल के जरिए…

Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!
Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध…

Bilaspur Tiranga Yatra
Bilaspur Tiranga Yatra : महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली

Bilaspur Tiranga Yatra : कार्यक्रम में महापौर पूजा…

India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव
India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन…

Bastar School Building Crisis
Bastar School Building Crisis : बस्तर में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, 3 साल से स्कूल भवन का इंतजार

Bastar School Building Crisis :शिक्षकों का कहना है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?