CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IAS Transfer Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 13 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, देखें पूरी आदेश सूची…

IAS Transfer Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 13 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, देखें पूरी आदेश सूची…

By Newsdesk Admin
27/11/2025
Share
CG IAS Transfer
CG IAS Transfer

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। साय सरकार ने छत्तीसगढ़ में (IAS Transfer Order) बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार देर शाम 13 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, कई महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इनमें सचिवालय, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, मार्कफेड, आयुष, समग्र शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग शामिल हैं।

Contents
  • शिखा राजपूत तिवारी को निर्वाचन आयोग भेजा गया
  • डॉ. प्रियंका शुक्ला को समग्र शिक्षा विभाग की कमान
  • किरण कौशल और पदुम सिंह एल्मा की नई भूमिका
  • स्वास्थ्य और जल जीवन मिशन में भी बदलाव
  • अन्य महत्वपूर्ण बदलाव
DocScanner Nov 27, 2025 8-36 PMDownload

शिखा राजपूत तिवारी को निर्वाचन आयोग भेजा गया

आदेश के मुताबिक, IAS शिखा राजपूत तिवारी, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं अतिरिक्त प्रभार आयुक्त आयुष को अस्थायी रूप से (Chhattisgarh Administration Update) सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग पद पर पदस्थ किया गया है। यह बदलाव आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

डॉ. प्रियंका शुक्ला को समग्र शिक्षा विभाग की कमान

IAS डॉ. प्रियंका शुक्ला, आयुक्त-सह-संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ एवं अतिरिक्त प्रभार MD, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन को अस्थायी रूप से आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है और साथ ही पाठ्य पुस्तक निगम के MD का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

किरण कौशल और पदुम सिंह एल्मा की नई भूमिका

IAS किरण कौशल को MD मार्कफेड एवं MD नागरिक आपूर्ति निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। वहीं IAS पदुम सिंह एल्मा को महिला एवं बाल विकास संचालक से स्थानांतरित कर (IAS Posting Chhattisgarh) MD, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पद पर पदस्थ किया गया है और साथ ही छग बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करते ही IAS आर. संगीता को दोनों संस्थाओं के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

स्वास्थ्य और जल जीवन मिशन में भी बदलाव

IAS संजीव कुमार झा को संचालक समग्र शिक्षा से हटाकर संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ पदस्थ किया गया है, साथ ही उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
IAS जितेन्द्र कुमार शुक्ला को मिशन संचालक जल जीवन मिशन पद पर यथावत रखते हुए MD मार्कफेड की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।

अन्य महत्वपूर्ण बदलाव

– IAS रितेश कुमार अग्रवाल को MD छग मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के साथ अब चिकित्सा शिक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
– IAS इफ्फत आरा को विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग बनाते हुए MD नागरिक आपूर्ति निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई।
– IAS संतन देवी जांगड़े को संचालक आयुष का अतिरिक्त प्रभार मिला।
– IAS सुखनाथ अहिरवार अब केवल संयुक्त सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग में कार्यरत रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें फिर हुई तेज, राज्यपाल से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भेंट चर्चा में, जल्द आ सकती है बड़ी खबर
Raipur Railway Track Murder : रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, जांच में हत्या का खुलासा
Theft in the empty house of a scrap dealer : लाखों के गहने-नकदी लेकर फरार चोर
Bilaspur heroin supplier: ड्रोन नेटवर्क का पर्दाफाश, पंजाब सीमा से कड़ी सप्लाई पर शिकंजा
फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने वाले दुर्ग पुलिस के सिपाही को SP ने किया सस्पेंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?