CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Surrender Appeal : नक्सली बोले- गृहमंत्री-मुख्यमंत्री के सामने करेंगे सरेंडर: MMC लीडर अनंत ने कहा- सरकार कुछ दिनों तक ऑपरेशन रोके; साथियों के साथ हथियार डालेंगे

Naxal Surrender Appeal : नक्सली बोले- गृहमंत्री-मुख्यमंत्री के सामने करेंगे सरेंडर: MMC लीडर अनंत ने कहा- सरकार कुछ दिनों तक ऑपरेशन रोके; साथियों के साथ हथियार डालेंगे

By Newsdesk Admin
28/11/2025
Share
Naxal Surrender Appeal
Naxal Surrender Appeal

सीजी भास्कर, 28 नवंबर | मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ स्पेशल जोनल कमेटी (MMC) के सैकड़ों नक्सली अब सरकार के सामने आत्मसमर्पण करने की बात कर रहे हैं। नक्सलियों के MMC जोन के प्रवक्ता और लीडर अनंत ने एक पर्चा जारी कर कहा है कि 1 जनवरी को सभी साथी एक साथ सरेंडर करेंगे ( Naxal Surrender Appeal )। अनंत ने अपील की है कि तब तक सरकार नक्सल ऑपरेशन रोक दे ताकि साथियों से बातचीत पूरी की जा सके।

Contents
  • पहली बार नक्सलियों ने जारी की खुली फ्रीक्वेंसी
  • क्या है बाऊफेंग?
  • PLGA सप्ताह नहीं मनाने की अपील
  • सुरक्षाबलों का ऑपरेशन रोकने की मांग
  • 15 फरवरी तक समय मांगने वाला पहला प्रेस नोट

अनंत द्वारा जारी यह पिछले सप्ताह का दूसरा पर्चा है। पहले पर्चे में 15 फरवरी तक हथियार डालने की बात कही गई थी। वहीं अब नए पर्चे में 1 जनवरी को सामूहिक सरेंडर की तारीख दी गई है ( MMC Zonal Committee )। नक्सलियों ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़—तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और गृहमंत्रियों के सामने हथियार डालने की इच्छा जताई है।

पहली बार नक्सलियों ने जारी की खुली फ्रीक्वेंसी

अनंत ने पर्चे में लिखा है कि साथियों से संपर्क में रहने के लिए बाऊफेंग हैंड-रेडियो की एक ओपन फ्रीक्वेंसी—435.715 MHz जारी की जा रही है। इसमें 1 जनवरी तक रोज सुबह 11 बजे से 11:15 बजे तक बातचीत होगी ( Chhattisgarh Naxal News )। यह पहली बार हुआ है जब नक्सलियों ने खुद अपनी खुली फ्रीक्वेंसी सार्वजनिक की है।

क्या है बाऊफेंग?

बाऊफेंग एक पोर्टेबल वॉकी-टॉकी/हैंड-रेडियो है, जिससे बिना मोबाइल नेटवर्क के भी लंबी दूरी तक बातचीत की जा सकती है। सुरक्षा बल, ट्रैकिंग टीमें और इवेंट मैनेजमेंट में इसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

PLGA सप्ताह नहीं मनाने की अपील

अनंत ने अपने साथियों से कहा है कि सरेंडर की प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी गतिविधि को अंजाम न दें और न ही किसी प्रकार का हमला करें ( Naxal Operation Update )। उन्होंने स्पष्ट लिखा कि इस वर्ष PLGA सप्ताह नहीं मनाया जाएगा।

सुरक्षाबलों का ऑपरेशन रोकने की मांग

नक्सलियों ने सरकार से अपील की है कि एक सप्ताह तक सुरक्षाबलों का ऑपरेशन रोका जाए, ताकि बातचीत और आत्मसमर्पण प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके। पर्चे में कहा गया है कि जैसे छत्तीसगढ़ में सतीश और महाराष्ट्र में सोनू ने सरेंडर किया, उसी तरह MMC कमेटी भी तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री या गृहमंत्री के सामने हथियार डालेगी।

15 फरवरी तक समय मांगने वाला पहला प्रेस नोट

इससे पहले 22 नवंबर को जारी प्रेस नोट में अनंत ने तीनों राज्यों की सरकारों से सशस्त्र संघर्ष पर विराम और आत्मसमर्पण के लिए 15 फरवरी तक का समय मांगा था। इस प्रेस नोट के बाद 8 मिनट का एक ऑडियो भी सामने आया था जिसमें अनंत एक पत्रकार से बातचीत में कह रहा है कि MMC विशेष जोनल कमेटी सरकार की पुनर्वास नीति को स्वीकार करना चाहती है।

अनंत ने कहा था कि हमारी पार्टी जनवादी केंद्रीयता के सिद्धांत पर चलती है, ऐसे में सामूहिक निर्णय लेने में समय लगता है। साथियों तक संदेश पहुंचाने और संपर्क स्थापित करने की प्रक्रिया में भी कुछ समय चाहिए।

CG Accident: रफ्तार का कहर जारी, 2 की मौत, 10 लोग अस्पताल में भर्ती
Kondagaon Youth Success Story : खेतों से सीमा तक का सफर, किसान के बेटे ने वर्दी पहनकर जिले का सपना पूरा किया
Arun sao Budget Demand : छत्तीसगढ़ विधानसभा: डिप्टी CM अरुण साव के विभागों के लिए 14,655 करोड़ की अनुदान मांगें पारित
Snake Bite Death : छत्तीसगढ़ में सर्पदंश का कहर, तीन दिनों में छह लोगों की मौत 
Dallirajhara–Rowghat Rail Project : बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम, दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना दिसंबर तक होगी पूरी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

Pendra-Bilaspur Road
Pendra-Bilaspur Road : पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर 24 घंटे में दो हादसे, कोयला लदा ट्रेलर पलटा

पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कारीआम के पास 24…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?