CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » State Debt Crisis : राज्यों के वित्तीय स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल, कर्ज लेने में हो रही दिक्कत

State Debt Crisis : राज्यों के वित्तीय स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल, कर्ज लेने में हो रही दिक्कत

By Newsdesk Admin
30/11/2025
Share
State Debt Crisis
State Debt Crisis

सीजी भास्कर, 30 नवंबर। आरबीआइ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश ने बाजार से 25,100 करोड़ रुपये का कर्ज उठाया है। यह वित्त वर्ष 2025-26 की मौजूदा तिमाही का सर्वाधिक साप्ताहिक उधार है, मगर (State Debt Crisis) के बीच यह राज्यों की पूरी तस्वीर नहीं बताता। हकीकत यह है कि बढ़ते कर्ज और आर्थिक नीतियों पर कमजोर भरोसे की वजह से राज्य जितना कर्ज लेना चाहते हैं, उतना उठा नहीं पा रहे।

आरबीआइ के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर और नवंबर में राज्यों को जितना कर्ज चाहिए था, उसका केवल 68 प्रतिशत ही मिल सका। पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, केरल, राजस्थान और बंगाल जैसे राज्यों के लिए यह स्थिति और गंभीर है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो कई राज्यों में आने वाले महीनों में नकदी संकट, वेतन-पेंशन भुगतान में दिक्कत और वित्तीय अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है—जिसका सीधा संकेत (State Debt Crisis) से मिलता है।

25 नवंबर के आंकड़ों के अनुसार 13 राज्यों (तेलंगाना, उत्तराखंड, बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, सिक्किम, मणिपुर, केरल, गुजरात, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात) तथा जम्मू-कश्मीर ने 26,550 करोड़ रुपये की राज्य प्रतिभूतियां (एसजीएस) जारी कीं, जबकि बिक्री केवल 25,067 करोड़ रुपये की हो पाई।

इक्रा की प्रमुख अर्थशास्त्री अदिति नैयर के अनुसार यह उधार भले इस तिमाही का सबसे बड़ा हो, लेकिन यह राज्यों की घोषित उधारी से पांच प्रतिशत कम है। खास बात यह रही कि पंजाब और छत्तीसगढ़ ने अपनी 8 और 10 वर्ष की प्रतिभूतियों पर आई बोलियों को आंशिक रूप से ही स्वीकार किया, जिसके कारण कुल उधारी घोषित राशि से 1500 करोड़ रुपये कम रही यानी (State Debt Crisis) की स्थिति और स्पष्ट हो गई। अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान राज्य अब तक अपनी उधारी योजना से 32 प्रतिशत पीछे हैं।

ब्याज दरों पर भी प्रभाव पड़ा है। इस सप्ताह औसत ब्याज दर पिछले सप्ताह की तुलना में 0.16 प्रतिशत बढ़कर 7.29 प्रतिशत तक पहुंच गई। यही नहीं, इस सप्ताह लिए गए 64 प्रतिशत कर्ज अधिक परिपक्वता अवधि वाले (Long Maturity) हैं, जो 15 से 30 वर्ष तक चलते हैं। इससे वर्तमान कर्ज का भारी बोझ सीधे भविष्य की पीढ़ी पर डाला जा रहा है जो (State Debt Crisis) का सबसे बड़ा संकेत है।

आरबीआइ के अनुसार पिछले सप्ताह औसत परिपक्वता अवधि 12 वर्ष थी, जो इस सप्ताह बढ़कर 15 वर्ष हो गई। यानी राज्य हर हाल में कर्ज लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अपनी वास्तविक जरूरत के अनुरूप धन नहीं जुटा पा रहे। वित्त मंत्रालय को भी इस स्थिति का अंदेशा है। इसी कारण अप्रैल- जून 2025 के दौरान राज्यों को हस्तांतरित औसत मासिक किस्त 81-82 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 89 हजार करोड़ और अक्टूबर 2025 में 1.01 लाख करोड़ रुपये कर दी गई। इससे (State Debt Crisis) की गंभीरता और स्पष्ट होती है।

Durg Bihan Fund Scam: 9 महिला समूहों की रकम हड़पी, बुक कीपर पर मामला दर्ज
मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से मंत्री बनेंगे तोखन साहू 🟦 कांग्रेस के देवेंद्र यादव को दी थी पटखनी 🟩 बिलासपुर सांसद के पास PMO से आया कॉल 🟧 पंच से तय किया संसद तक का सफर अब बनेंगे मंत्री
Ramgarh Mahotsav 2026 : 29-30 जून को सजेगा रामगढ़ महोत्सव, तैयारियों का जायजा लेने आयोजन स्थल पहुंचे कलेक्टर
अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव पर धोखाधड़ी का आरोप: छात्रों ने बिलासपुर SP को सौंपा ज्ञापन..
Hydroponics Nursery Development : आधुनिक नर्सरी विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ की अहम पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?