CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Winter Update : चक्रवात ‘दितवाह’ के चलते तटीय राज्यों में बारिश के आसार

Winter Update : चक्रवात ‘दितवाह’ के चलते तटीय राज्यों में बारिश के आसार

By Newsdesk Admin
30/11/2025
Share
Winter Update
Winter Update

सीजी भास्कर, 30 नवंबर। उत्तर भारत में जोरदार ठंड (Winter Update) पड़ रही है। दिन में शीतलहर के साथ-साथ घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा के कई इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग की तरफ से इन राज्यों के अधिकांश जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में आने वाले दिनों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, चक्रवात दितवाह के चलते तटीय राज्यों में बारिश के आसार देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों को तट से दूर रहने की सलाह दी है।

Contents
  • छत्तीसगढ़ में पारा 3-4 डिग्री तक लुढ़का
  • (Winter Update) दिल्ली में गिर रहा तापमान
  • पहाड़ी इलाकों में कैसा रहने वाला है मौसम?
  • चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ मचा सकता है तबाही

छत्तीसगढ़ में पारा 3-4 डिग्री तक लुढ़का

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। वहीं अगले 3 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की आशंका है। इस बीच रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई जिलों में रात का पारा 3-4 डिग्री तक लुढ़क गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में डीप प्रेशर एरिया बना हुआ है। इस वजह से दक्षिण और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इनमें बस्तर, धमतरी, महासमुंद और रायपुर-बिलासपुर संभाग के जिले शामिल हैं। पिछली रात से ठंड में बढ़ोतरी हुई है।

(Winter Update) दिल्ली में गिर रहा तापमान

दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब के कई जिलों का न्यूनतम तापमान एक डिजिट में दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली में सुबह और शाम के वक्त धुंध देखने को मिल रही है। दिन में हल्की धूप देखने को मिल रही है लेकिन शाम होते-होते तक लोगों में ठिठुरन बढ़ जाती है।

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहने वाला है मौसम?

पहाड़ी इलाकों का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। जिसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। यहां पर बर्फबारी का भी दौर देखने को मिल रहा है। इसके चलते ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की और ज्यादा गिरावट की भी संभावना है।

चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ मचा सकता है तबाही

चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई हुई है। साथ ही अब ये भारत के दक्षिणी तटों की तरफ भी बढ़ रहा है। इसके चलते ही मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ आज सुबह तटीय राज्यों तक पहुंच सकता है।

Greater Noida : मां पर हमला करने के बाद युवक की मौत, सोसाइटी में मचा हड़कंप
Vande Bharat Maintenance Shed : दौरे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वंदे भारत शेड का उद्घाटन और स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण
Delhi Blast Investigation: कश्मीर की बेचैनी लाल किले के सामने गूंज उठी, महबूबा ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया
Quota Officer in Railway : आरक्षण सीटें खाली नहीं रहेंगी, रेलवे के हर विभाग में तैनात होगा ‘कोटा आफिसर’
Chhattisgarh Assembly Debate: चाकूबाजी, मजदूरों की मौत और गौवंश के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी, 77 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?