CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hospital Irregularities : संस्कार हॉस्पिटल में मिली गंभीर अनियमितता, प्रशासन ने किया सील

Hospital Irregularities : संस्कार हॉस्पिटल में मिली गंभीर अनियमितता, प्रशासन ने किया सील

By Newsdesk Admin
01/12/2025
Share
Hospital Irregularities
Hospital Irregularities

सीजी भास्कर, 1 दिसंबर। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम कटगी में संचालित संस्कार हॉस्पिटल (Hospital Irregularities) की प्रशासनिक टीम ने रविवार को जांच की। इस जांच में हॉस्पिटल में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए टीम ने नर्सिंग एक्ट का पालन नहीं किए जाने पर तुरंत प्रभाव से हॉस्पिटल संचालन प्रतिबंधित करते हुए उसे सीलबंद कर दिया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम रामरतन दुबे के नेतृत्व में जांच टीम में तहसीलदार कसडोल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल थे। संस्कार हॉस्पिटल(Hospital Irregularities) के विरुद्ध लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिन पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान नर्सिंग एक्ट के तहत आवश्यक प्रावधानों, लाइसेंस और चिकित्सा मानकों के पालन में कई खामियां पाई गईं ।

टीम ने पाया कि हॉस्पिटल में योग्य नर्सिंग स्टाफ की कमी, रजिस्ट्रेशन संबंधी अनियमितताएं, मरीजों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी, स्वच्छता मानकों का अभाव और बुनियादी स्वास्थ्य सुरक्षा संसाधनों की अनुपस्थिति जैसी गंभीर कमियां मौजूद थीं। इन खामियों को तत्काल सुधारने के लिए आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए जा सके।

हालात देखकर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सीलबंद करने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नर्सिंग एक्ट व स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे की कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट तैयार कर उच्चस्तर पर भेजेगा।

CM Food At Dhaba : सीएस व अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने ढाबा में खाने का लिया स्वाद
Bhilai Breaking : शिक्षण प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में जरूरत आधारित बदलाव जरूरी- कुलपति डॉ बीजी सिंह ✅ भिलाई में BEd प्रशिक्षणार्थियों की दस दिवसीय हुई कार्यशाला
Pension Fraud Racket Exposed: ‘मृत’ दिखाकर जिंदा लोगों की पेंशन उड़ाई, दुर्ग में 1.19 करोड़ का खेल उजागर
Indravati Tiger Reserve Crisis 2026: शिकार के साये में जंगल, चार साल में 4 बाघों की मौत से बढ़ी चिंता
छेड़खानी से परेशान लॉ स्टूडेंट से फिरौती, कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?