CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SIR Negligence : एसआईआर कार्य में लापरवाही पर दो कर्मचारी निलंबित

SIR Negligence : एसआईआर कार्य में लापरवाही पर दो कर्मचारी निलंबित

By Newsdesk Admin
01/12/2025
Share
TI Suspended
TI Suspended

सीजी भास्कर, 1 दिसंबर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी (SIR Negligence) से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने पर दो अभिहित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (SIR Negligence) कर दिया गया है ।

भाग संख्या 150 भाटापारा में नियुक्त अभिहित अधिकारी अजय प्रकाश बंजारे, जो वर्तमान में शासकीय इतवारी राम यादव पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं, उनके विरुद्ध गंभीर आरोप पाए गए। बताया गया कि वे एसआईआर कार्य में रुचि नहीं ले रहे थे, जिसके कारण गणना पत्रक डिजिटाइजेशन की प्रगति अत्यंत धीमी रही और संपूर्ण एसआईआर प्रक्रिया विलंबित व बाधित हुई ।

उनका यह कृत्य एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही, उच्च कार्यालय के आदेशों की अवहेलना तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13(2) एवं छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन पाया गया। परिणामस्वरूप, छग सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(का) के तहत उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन (SIR Negligence) अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

इसी प्रकार, भाग संख्या 131 निपनिया में नियुक्त अभिहित अधिकारी द्रौपति ध्रुव, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला निपनिया, द्वारा भी एसआईआर कार्य में रुचि न लेने तथा प्रगति बाधित करने का मामला सामने आया। इन पर भी तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें भी निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्वाचन कार्य है, और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

देखिए विडियो, कार की ठोकर से स्कूटी सवार युवती बीच मझधार में ऐसे फंसी कि पूछिए मत, रैस्क्यू के लिए दो युवक भी उतरे
अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रुपाणी की दुखद मौत, बेटे के बाद अब खुद भी काल के गाल में समाए
Gold Seized in Mahasamund: कार के गुप्त चैंबर से 9.27 करोड़ का सोना बरामद, 3 आरोपी हिरासत में
Aligarh Meat Counter Controversy : अलीगढ़ रिसेप्शन में मीट काउंटर पर विवाद, ‘बीफ कोरमा’ स्टिकर ने बढ़ाया तनाव – हॉल में अफरा-तफरी
सालों बाद एकसाथ ठाकरे भाई! राज-उद्धव ठाकरे मिलकर करने जा रहे बड़ा आंदोलन, निशाने पर कौन?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Special B.Ed : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, सामान्य बीएड से नहीं बनेगी बात
Special B.Ed : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, सामान्य बीएड से नहीं बनेगी बात

दिव्यांगता के क्षेत्र में विशेष बीएड (Special B.Ed) …

Kedarnath Yatra : लगातार तीसरे दिन बंद रही यात्रा, 500 से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू
Kedarnath Yatra : लगातार तीसरे दिन बंद रही यात्रा, 500 से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) पर लगातार तीसरे दिन…

Post Office Fraud Sitapur : महिला के खाते से 14 लाख गायब, पासबुक अपडेट होते ही खुला राज, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर केस
Post Office Fraud Sitapur : महिला के खाते से 14 लाख गायब, पासबुक अपडेट होते ही खुला राज, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर केस

महिला के बचत खाते से 14 लाख रुपए…

Aniruddhacharya Statement : जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान
Aniruddhacharya Statement : जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान (Aniruddhacharya Statement)…

Antara Shah Suicide Case : छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का आरोप; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Antara Shah Suicide Case : छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का आरोप; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या (Antara…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?