CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai-3 मामला Breaking : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की हो गहन और निष्पक्ष जांच, भिलाई-3 की घटना को लेकर भूपेश बघेल ने CM साय को लिखा पत्र, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग

Bhilai-3 मामला Breaking : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की हो गहन और निष्पक्ष जांच, भिलाई-3 की घटना को लेकर भूपेश बघेल ने CM साय को लिखा पत्र, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग

By Newsdesk Admin
29/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 अगस्त। भिलाई-3 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठी चार्ज एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध पुलिस द्वारा अपराधिक प्रकरण दर्ज करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठी चार्ज की गहन एवं निष्पक्ष जांच करने तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की है। पत्र में मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया गया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए जाएं।

पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस की कार्रवाई को बर्बरता पूर्ण बताते हुए कहा है कि वे इस कार्रवाई से दु:खी हैं, साथ ही प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था से चिंतित भी हैं। उन्होंने पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए बताया है कि 24 अगस्त को उनके काफिले को रोकने की घटना उनकी सुरक्षा में एक बड़ी सेंध थी । दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 27 अगस्त को विरोध प्रदर्शन किया जाना था। जिसके संबंध में 25 अगस्त को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा एसडीएम को पत्र लिखकर सूचना दी गई थी।

पत्र में लिखा गया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार संविधान द्वारा संरक्षित मौलिक अधिकार है। पत्र में सवाल उठाया गया है कि पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करने हेतु कानून अनुसार क्या मजिस्ट्रेट द्वारा आदेशित किया गया था ‌? पुलिस को यह अधिकार नहीं है कि वह बल का प्रयोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कुचलने के लिए करें।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में साफ दिखाई पड़ता है कि पुलिस का उद्देश्य कुछ और था। पुलिस ने बिना किसी सूचना या उकसावे के लाठी चार्ज किया, फिर उल्टे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है। यह पूर्ण रूप से विधि विपरीत है।

धान खरीदी की तैयारी शुरू, मंत्रिमंडलीय उप समिति तय करेंगी खरीदी का लक्ष्य, 30 सितंबर को होगी समिति की बैठक
PACS IN CG : छत्तीसगढ़ में 532 नवीन पैक्स के गठन की अधिसूचना जारी, किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं
अनोखी पुलिस कार्रवाई: कपल को पीटने वालों से पैर छूकर मंगवाई माफी…
MLA रिकेश की सोशल मीडिया अपील पर लोकप्रियता हावी, वैशाली नगर में 33 हजार से अधिक सदस्य बना प्रदेश में सबसे आगे
🛑 मौत के 18 दिन बाद शव निकाल कर कराया जायेगा पोस्टमार्टम 🛑 परिवार के आमरण अनशन पर बैठने के बाद जिला प्रशासन हरकत में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Farmer Registry
Farmer Registry : किसानों के लिए जरूरी बदलाव, संयुक्त जमीन के हर हिस्सेदार का अलग पंजीयन, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

छत्तीसगढ़ में AgriStack के तहत संयुक्त और पुश्तैनी…

Bhilai Steel Plant
Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की कोशिश का मामला, फरार दो आरोपी दबोचे गए, दीवार फांदकर घुसने का आरोप

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर चोरी की कोशिश…

Raipur Traffic
Raipur Traffic : गणेशोत्सव में रायपुर की सड़कों पर बदली व्यवस्था, 27 सितंबर तक इन रास्तों पर भारी वाहनों की रोक

गणेशोत्सव के चलते शाम होते ही रायपुर की…

Sonam Wangchuk Ladakh March
Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च

Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख में हुई…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 20 निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ

Chhattisgarh Congress :प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?