CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GST Collection : जीएसटी संग्रह पर दिखा कर कटौती का असर, नवंबर में वृद्धि सिर्फ 0.7%

GST Collection : जीएसटी संग्रह पर दिखा कर कटौती का असर, नवंबर में वृद्धि सिर्फ 0.7%

By Newsdesk Admin
02/12/2025
Share
GST Collection
GST Collection

सीजी भास्कर, 2 दिसंबर। जीएसटी दरों में कटौती और स्लैब में बदलाव का असर नवंबर के जीएसटी संग्रह पर साफ दिखा। इस दौरान कुल जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) पिछले साल की समान अवधि की तुलना में सिर्फ 0.7 प्रतिशत बढ़ा। हालांकि 100 से अधिक आइटम पर जीएसटी दर कम होने के बाद कई श्रेणियों में वस्तुओं की बिक्री में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कटौती लागू होने के बाद का पहला पूर्ण आंकड़ा है और आने वाले महीनों में खपत और बिक्री बढ़ने के साथ जीएसटी संग्रह में सुधार की उम्मीद है।

Contents
  • सीमेंट की बिक्री में 19% वृद्धि
  • (GST Collection) संग्रह में शामिल नहीं है सेस
  • आने वाले महीनों में संतुलन की उम्मीद

नवंबर में कुल जीएसटी संग्रह (GST Collection) 1,70,276 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल फरवरी के 1,69,016 करोड़ रुपये के बाद सबसे कम है। रिफंड के बाद नवंबर का शुद्ध संग्रह 1.52 लाख करोड़ रहा, जो पिछले साल नवंबर की तुलना में 1.3 प्रतिशत अधिक है। जीएसटी दरों में कटौती 22 सितंबर से लागू की गई थी, जबकि नवंबर का कलेक्शन मुख्य रूप से 20 सितंबर से 20 अक्टूबर के बिजनेस डेटा को दर्शाता है। दर कम होने से सप्लाई और बिक्री तो तेज़ी से बढ़ी, लेकिन उसी अनुपात में संग्रह नहीं बढ़ सका ।

सीमेंट की बिक्री में 19% वृद्धि

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, तैयार खाद्य पदार्थों की सप्लाई वैल्यू पिछले साल सितंबर–अक्टूबर में 11% बढ़ी थी, जबकि इस साल यह वृद्धि 17% रही। बस और पैसेंजर कार की सप्लाई वैल्यू में पिछले साल 12% की बढ़ोतरी थी, जो इस बार 20% तक पहुंच गई। सीमेंट की बिक्री सितंबर–अक्टूबर में 19% बढ़ी। प्रोसेस्ड फूड और तैयार खाद्य पदार्थों पर पहले 12% जीएसटी लगता था, जो अब घटकर सिर्फ 5% रह गया है। वहीं छोटी कारों पर 28% की जगह अब केवल 18% जीएसटी लग रहा है।

(GST Collection) संग्रह में शामिल नहीं है सेस

नवंबर के जीएसटी कलेक्शन में सेस को नहीं जोड़ा गया है। पहले जीएसटी संग्रह में सेस भी शामिल होता था। 22 सितंबर के बाद से पान मसाला, तंबाकू जैसे कुछ पदार्थों पर ही क्षतिपूर्ति सेस लिया जा रहा है। इस सेस का उपयोग कोरोना काल में राज्यों की मदद के लिए लिए गए कर्ज की अदायगी में किया जा रहा है, जो अगले वर्ष मार्च तक पूरी हो जाएगी।

आने वाले महीनों में संतुलन की उम्मीद

विशेषज्ञों का मानना है कि जीएसटी संग्रह सीधे खपत से जुड़ा है और आने वाले समय में खपत बढ़ने पर कलेक्शन का संतुलन फिर से बहाल हो जाएगा। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में जीएसटी संग्रह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8% अधिक दर्ज किया गया है।

Kawasi Lakhma Assembly Return: सालभर बाद सदन में कदम, भाजपा विधायकों से गर्मजोशी
शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने दिखाई दमदार तेजी
Adani Enterprises Rights Issue : इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार के लिए 25 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी अदाणी एंटरप्राइजेज
Flipkart Freedom Sale : शुरू हुई फ्रीडम सेल, iPhone से Smart TV तक पर बंपर आफर, यहां देखें पूरी डिटेल
India Economy Growth : भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल! दूसरी तिमाही में GDP 8.2% बढ़ी, जारी हुआ NSO का अनुमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : शटर तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार; चाकू लहराने वाला बदमाश भी पकड़ा गया

Rajnandgaon Theft Case : जिले में अपराध और…

BJP Leader Fraud Case
BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे

BJP Leader Fraud Case : पुलिस मामले की…

Businessman Death Case
Businessman Death Case : कोरबा में घर में फंदे पर मिला व्यापारी का शव, भजिया-बड़ा बेचकर चलाता था परिवार

Businessman Death Case :पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से…

Korba Heavy Rain
Korba Heavy Rain : कोरबा में बारिश का कहर, उफनते नाले में डूबी स्कॉर्पियो; 3 लोग सुरक्षित

Korba Heavy Rain :मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में…

Chhattisgarh Sugar Price Hike
Chhattisgarh Sugar Price Hike : शक्कर के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’, PCC चीफ बोले

Chhattisgarh Sugar Price Hike : कांग्रेस नेता ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?