CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ADANI परिवार TOP : अब भारत में सबसे अमीर, अंबानी को पीछे छोड़ा, एक साल में 95% बढ़ी संपत्ति, 11.62 लाख करोड़ वेल्थ के साथ भारत की नंबर वन फैमिली

ADANI परिवार TOP : अब भारत में सबसे अमीर, अंबानी को पीछे छोड़ा, एक साल में 95% बढ़ी संपत्ति, 11.62 लाख करोड़ वेल्थ के साथ भारत की नंबर वन फैमिली

By Newsdesk Admin
29/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 अगस्त। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनके परिवार की कुल संपत्ति एक साल में 95% बढ़कर 11.62 लाख करोड़ रुपए हो गई है। अडाणी परिवार ने अपनी टोटल वेल्थ में पिछले एक साल में 5,65,503 करोड़ रुपए जोड़ा है।

इसके साथ ही अडाणी फैमिली ने रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी परिवार को पीछे छोड़कर देश का सबसे धनवान परिवार बन गया है। अंबानी परिवार की संपत्ति 10.15 लाख करोड़ रुपए है। एक साल में इसमें 25% की बढ़ोतरी हुई है।

यह जानकारी ‘हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024’ की रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद फीनिक्स की तरह बढ़ते हुए, गौतम अडानी एंड फैमिली ने पिछले साल की तुलना में संपत्ति में 95% की ग्रोथ के साथ इस साल की रैंकिंग में टॉप पोजिशन हासिल किया है।’
HcL के मालिक शिव नाडार एंड फैमिली 3.14 लाख करोड़ रुपए और सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक साइरस एस. पूनावाला एंड फैमिली 2.90 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ लिस्ट में तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।

भारत में 334 अरबपति, एवरेज वेल्थ 25% बढ़ी

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर अब 334 तक पहुंच गई है। 13 साल पहले हुरुन लिस्ट की शुरुआत से अब तक इसमें छह गुना बढ़ोतरी हुई है। कम्यूलेटिव वेल्थ में 46% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि एवरेज वेल्थ में 25% की बढ़ोतरी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक 1,334 व्यक्तियों की संपत्ति या तो बढ़ी या स्टेबल रही, इनमें से 272 नए चेहरे हैं, जबकि 205 की संपत्ति में गिरावट आई और 45 लोग ड्रॉपआउट हुए। 2024 में भारत में 334 अरबपति हैं, जो पिछले साल की तुलना में 75 ज्यादा हैं।

इस लिस्ट में 142 नए बिलेनियर शामिल हुए हैं, जो रियल एस्टेट, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन बिजनेस से जुड़े हैं। इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन अभी भी नंबर एक पर है। इस लिस्ट में सबसे कम उम्र का व्यक्ति 21 वर्ष का है।

देश के सबसे बड़े प्राइवेट पोर्ट के मालिक हैं अडाणी
गौतम अडानी की अगुवाई वाला अहमदाबाद का अडानी ग्रुप इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में प्रमुख रूप से काम करता है । यह देश के सबसे बड़े प्राइवेट पोर्ट का मालिक है और ग्लोबल कोल ट्रेडिंग में इसकी प्रमुख भूमिका है । इस ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदडानी इटरप्राइजेज है

Lionel Messi Delhi Visit: राजधानी में फुटबॉल आइकन का ऐतिहासिक दिन, पीएम से मुलाकात से स्टेडियम शो तक पूरा शेड्यूल
₹500 की शर्त में यमुना नदी में कूदा युवक, तेज बहाव में बहा; दोस्तों पर होगी कार्रवाई
Bastar Ganja Oil Smuggling: जगदलपुर में बाइक से लाई जा रही 48 लाख की गांजा ऑयल खेप पकड़ी गई
Illegal transactions by selling SIM on commission in Bhilai : 4 आरोपी गिरफ्तार, देखिए विडियो
पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, फरार आरोपी की तलाश तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?