CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Supplementary Grants : 1.32 लाख करोड़ की पूरक अनुदान मांगें पेश, खजाने पर पड़ेगा 41.5 हजार करोड़ का बोझ

Supplementary Grants : 1.32 लाख करोड़ की पूरक अनुदान मांगें पेश, खजाने पर पड़ेगा 41.5 हजार करोड़ का बोझ

By Newsdesk Admin
02/12/2025
Share
Supplementary Grants
Supplementary Grants

सीजी भास्कर, 2 दिसंबर। केंद्र सरकार चालू वित्त वर्ष के दौरान उर्वरक और पेट्रोलियम सब्सिडी (Supplementary Grants) पर 28,025 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने जा रही है। सोमवार को लोकसभा में वर्ष 2025-26 के लिए पूरक अनुदान मांगें पेश की गईं, जिनमें उर्वरक सब्सिडी के लिए 18,535 करोड़ रुपये और एलपीजी सब्सिडी के लिए 9,500 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव है ।

यह राशि सरकार द्वारा पेश कुल 1.32 लाख करोड़ रुपये की पूरक अनुदान मांगों का हिस्सा है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 90,812 करोड़ रुपये की व्यवस्था विभिन्न मंत्रालय अपनी बचत से करेंगे। ऐसे में सरकारी खजाने पर मात्र 41,455.39 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

पूरक मांगों में ईरान स्थित चाबहार पोर्ट के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान भी शामिल है। यह पोर्ट भारत विकसित कर रहा है, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण निर्माण कार्य प्रभावित रहा। 30 अक्टूबर 2025 को अमेरिका ने इस पोर्ट पर लगे प्रतिबंधों से छह महीने की छूट दी है, जिसके तहत अप्रैल 2026 तक निर्माण कार्य फिर से जारी रह सकेगा। इसी कारण तत्काल 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति मांगी (Supplementary Grants)। गई है। इसके अलावा मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने एवं हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में कार्यों के निष्पादन के लिए 2,198 करोड़ रुपये की मांग रखी गई है

(Supplementary Grants) प्रस्तावों में शामिल अन्य मदों में

हिंसा प्रभावित लोगों के पुनर्वास हेतु 523 करोड़ रुपये

ध्वस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए 60 करोड़ रुपये

केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती पर आने वाला 500 करोड़ रुपये का खर्च

ये सभी अतिरिक्त व्यय पूरक अनुदान मांगों का हिस्सा हैं, जिन्हें मंजूरी मिलने पर इस वित्त वर्ष में लागू किया जाएगा।

‘हिंदू शेरनी तू कुछ दिनों की मेहमान है, तुझे खत्म कर देंगे, न सिंदूर…’, BJP नेता नवनीत राणा को पाकिस्तान से मिली धमकी
OnePlus Nord 6 : दमदार बैटरी वाले फोन पर बड़ा ऑफर, कीमत में आई भारी गिरावट
चुनाव से पहले बड़ा झटका: ठाकरे ब्रदर्स का ‘उत्कर्ष पैनल’ पूरी तरह साफ
एनकाउंटर ब्रेकिंग‌ : खेत में अवैध वसूली के लिए कुख्यात लंडा ग्रुप से मुठभेड़, 50 से अधिक गोलियां दागीं, गैंगस्टर समेत दो पुलिस अधिकारी भी घायल
Elon Musk on Global War : होने वाली है वैश्विक जंग, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने की बड़ी भविष्यवाणी!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?