CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ufffff..….भवन पर चढ़ युवक का High Voltage ड्रामा…और फिर बिजली की तार खिंचता कूद गया, अस्पताल में हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Ufffff..….भवन पर चढ़ युवक का High Voltage ड्रामा…और फिर बिजली की तार खिंचता कूद गया, अस्पताल में हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin
29/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 अगस्त। मानस भवन की छत पर चढ़कर एक युवक ने घंटों तक ड्रामा किया। लोगों ने जब युवक को नीचे उतारने की कोशिश की तो उसने छत से छलांग लगा दी, जिसके बाद बिजली के तारों को खींचता हुआ युवक जमीन पर गिर पड़ा और करीब एक घंटे तक जिला अस्पताल में उपचार जारी रहने के बाद उसकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के गुना जिला का है जहां कुशमौदा क्षेत्र में रहने वाले 36 वर्षीय कालूराम लोधा को आज स्थानीय लोगों ने मानस भवन की छत पर यहां से वहां टहलते हुए देखा। कुछ देर तख इसे गंभीरता से नहीं लिया गया लेकिन जैसे ही युवक ने छत पर खड़े होकर अपशब्दों का इस्तेमाल शुरु किया, नागरिकों ने पुलिस को सूचना दे दी।

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाइश दी, इसके बाद चेतावनी भी दी गई लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह कभी अधिकारियों के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था तो कभी कुछ ऐसे वाक्य बोल रहा था जिसे समझना भी मुमकिन नहीं था। घंटों तक ड्रामा करने के बाद युवक ने लगभग 12 बजे छत से छलांग लगा दी और मानस भवन के सामने से बिछी बिजली की तारों को तोड़ता हुआ जमीन पर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को गंभीर चोट आई, उसका चेहरा बुरी तरह जख्मी हुआ। पुलिस द्वारा नजदीक ही स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ ही देर बाद कालूराम लोधा की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसकी शादी हो चुकी थी लेकिन मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की वजह से पत्नी छोड़कर जा चुकी थी। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।

Big Break : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निधन की झूठी खबर फैलाने वाले यूट्यूब चैनल के खिलाफ FIR दर्ज की…ऐसा था पूरा मामला
PhD डिग्री और नौकरी मिलने के बाद बदले पत्नी के तेवर, बेरोजगार कहकर पति को किया परेशान, हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी
Online Gaming Law Case : ‘अजीब देश है भारत’ सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, सरकार से मांगा विस्तृत जवाब, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
Bus Fire Raipur : बस स्टैंड की पार्किंग में धधकी आग, पांच बसें जलकर राख
Sub-Registrar Office Expansion: छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री व्यवस्था का विस्तार, 4 नए उप पंजीयक कार्यालयों को हरी झंडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?