CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Shooting : आरपीएफ हवलदार ने अपने हवलदार मित्र पर 9 एमएम पिस्टल से गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Raigarh Shooting : आरपीएफ हवलदार ने अपने हवलदार मित्र पर 9 एमएम पिस्टल से गोली मारकर उतारा मौत के घाट

By Newsdesk Admin
03/12/2025
Share
Raigarh Shooting
Raigarh Shooting

सीजी भास्कर, 3 दिसंबर। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट में बुधवार तड़के (आरपीएफ गोलीकांड) सनसनीखेज गोली कांड (Raigarh Shooting) से पूरा परिसर सहम गया। जिसमें एक प्रधान आरक्षक ने अपने ही साथी और घनिष्ठ मित्र प्रधान आरक्षक को 9 एमएम पिस्टल से चार राउंड चलाकर मौत के घाट उतार दिया। गोली की आवाज सुनते ही थाना और प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

मृतक प्रधान आरक्षक पी. मिश्रा बीती रात 10 बजे किरोड़ीमल रेलवे लाइन की गश्त ड्यूटी पर था। ड्यूटी से सुबह करीब 4 बजे लौटने पर आरपीएफ पोस्ट में मौजूद उनके पुराने दोस्त और एक साथ ज्वाइनिंग करने वाले प्रधान आरक्षक कुमार सिंह लदेर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि कुमार सिंह लदेर ने अपनी सर्विस 9 एमएम पिस्टल निकालकर (आरपीएफ गोलीकांड) पी. मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर (Raigarh Shooting) कर दिया। गोलियां लगते ही पी. मिश्रा लहूलुहान होकर गिर पड़ा और कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद जवान दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। स्टेशन में बैठे यात्रियों से लेकर दुकान संचालकों तक में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रायगढ़ आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाना शुरू किया। इस बीच साथी जवानों ने आरोपी प्रधान आरक्षक कुमार सिंह लदेर को मौके पर ही (आरपीएफ गोलीकांड) हिरासत में ले लिया। घटना ने पूरे रेलवे पुलिस बल को झकझोर कर रख दिया। उधर, हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी थाने आ पहुंचे।

एक ही बैच के थे आरोपी और मृतक

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों जवान एक ही बैच में भर्ती हुए थे और काफी घनिष्ठ मित्र थे। अचानक हुए विवाद की मूल वजह अभी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में निजी रंजिश या मानसिक तनाव जैसी आशंकाओं पर (आरपीएफ गोलीकांड) पुलिस जांच कर रही है।

हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना पर भिलाई MLA देवेंद्र यादव को कोर्ट की फटकार, ₹1000 की पेनाल्टी भरना होगा
भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल, शहर के कई इलाकों में लोग परेशान
लखनऊ में परिवार संग कारोबारी का ‘आत्मघाती कदम’: सुसाइड नोट में खुला राज, साली-साढू पर लगाए गंभीर आरोप!
District Jail Inspection : प्रधान जिला न्यायाधीश व कलेक्टर -एसपी ने किया उप जेल में दी दबिश, मचा हड़कंप
दो मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, केमिकल बनाने का होता है काम, एक जिंदा जला, 5 लोगों को रेस्क्यू कर बिल्डिंग से बाहर निकाला गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Police SI Posting
Raipur Police SI Posting : रायपुर कमिश्नरेट को मिले 60 नए SI, शहर के थानों में शुरू होगी फील्ड ट्रेनिंग

सीजी  भास्कर, 02 जून :   रायपुर की कानून-व्यवस्था…

Sushasan Tihar Controversy
Sushasan Tihar Controversy : सुशासन तिहार शिविर में हंगामा, नगर पालिका अध्यक्ष की अधिकारियों से तीखी बहस

सीजी भास्कर, 02 जून : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार…

CSPTCL IPO
CSPTCL IPO : शेयर बाजार में उतरने की तैयारी में छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी, आम निवेशकों को मिलेगा मौका

सीजी भास्कर, 02 जून :   छत्तीसगढ़ के ऊर्जा…

Dhamtari Self Immolation Attempt 
Dhamtari Self Immolation Attempt  :  60 साल पुराने मकान तक पहुंचने का रास्ता बंद, युवक ने कलेक्टर के सामने खुदकुशी की कोशिश

सीजी भास्कर, 02 जून : कलेक्ट्रेट परिसर में…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana  : घर की छत बनेगी कमाई का जरिया, डबल सब्सिडी के साथ सौर ऊर्जा अपनाने का सुनहरा मौका

सीजी भास्कर, 02 जून : छत्तीसगढ़ में सौर…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

दर्दनाक खबर : कर्ज से परेशान युवक ने परिवार सहित खाया जहर, 3 की मौत, सूदखोर की धमकी से था परेशान

28/08/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

गर्मी में पेयजल आपूर्ति के लिए विधायक रिकेश की पहल से 1 करोड़ की स्वीकृति, वैशाली नगर में बोरिंग और पाईप लाईन विस्तार जल्द

24/02/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

ससुर ने बहू से खाना मांगा तो मुंह पर मुंह पर फेंका, गुस्साए ससुर ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, शरीर के टुकड़े कर नदी में फेंक दिया

24/10/2024
Bear Attack
घटना दुर्घटना

Bear Attack : तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गया ग्रामीण बना भालू का शिकार

28/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?