CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Goa Nightclub Blast : नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, 25 मौतें, 6 लोग घायल

Goa Nightclub Blast : नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, 25 मौतें, 6 लोग घायल

By Newsdesk Admin
07/12/2025
Share
Goa Nightclub Blast
Goa Nightclub Blast

सीजी भास्कर, 7 दिसंबर। गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट (Goa Nightclub Blast) होने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। मरने वालों में 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस और जिला प्रशासन ने इस घटना को अब तक का सबसे बड़ा गोवा फायर एक्सीडेंट बताया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि आग लगने के बाद धुएं ने क्लब को मिनटों में भर दिया, जिससे स्मोक इनहेलेशन से मौतें अधिक हुईं।

पुलिस के मुताबिक क्लब में करीब 12 बजे LPG सिलेंडर ब्लास्ट (Goa Nightclub Blast) हुआ। यह इतना जोरदार था कि कुछ ही मिनटों में आग पूरे क्लब में फैल गई। फायर ब्रिगेड ने लगभग डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान क्लब में मौजूद कई लोग बाहर निकल ही नहीं सके, क्योंकि एक्जिट गेट (Emergency Exit) भी धुएं और आग की चपेट में था। कई लोगों को दम घुटने और जलने से गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही गोवा के CM प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो मौके पर पहुंचे। CM ने बताया कि 3 लोगों की मौत जलने और बाकी की मौत दम घुटने से हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे की पूरी जांच होगी और फायर विभाग तथा क्लब प्रबंधन की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने पर भी विचार करने की बात कही। प्रशासन ने सभी बार, रेस्टोरेंट और क्लबों में Fire Safety Audit कराने का आदेश दिया है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्लब में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया गया था। आग बुझाने के उपकरण पुराने मिले, कई एक्सटिंग्विशर खाली पाए गए, और इमरजेंसी अलार्म भी एक्टिव हालत में नहीं था। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और फोरेंसिक (FSL) टीम आग की असली वजह की जांच कर रही है। पुलिस ने क्लब मालिक, मैनेजर और गैस सप्लाई एजेंसी से पूछताछ शुरू कर दी है।

(Goa Nightclub Blast) सीढ़ियों पर मिले शव

गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि 25 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में ज्यादातर क्लब में काम करने वाले कर्मचारी थे। डीजीपी ने कहा- आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में बनी रसोई (Kitchen Origin Fire) से क्लब के दूसरे हिस्सों में फैली। इसलिए सबसे ज्यादा शव किचन एरिया से मिले हैं। भागने की कोशिश में दो लोगों की मौत सीढ़ियों पर हुई, जबकि कुछ लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाने की कोशिश की।

फायर डिपार्टमेंट ने आसपास के सभी क्लबों को नोटिस जारी कर दिया है, और कहा है कि बिना नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) वाले किसी भी नाइट क्लब को तुरंत बंद किया जाएगा। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।

GPM Road Accident : GPM में मॉर्निंग वॉक बनी ‘डेथ वॉक’, तेज रफ्तार पिकअप ने दो महिलाओं को 20 फीट दूर उछाला, मौके पर ही मौत; बस से टकराकर थमा वाहन
बालोद में हत्या के बाद रेत में दफनाया दोस्त का शव, शराब पार्टी के बाद विवाद बना वजह…
Sachet Parampara Concert Chaos: वेस्ट बंगाल शो के बाद फैंस की भीड़ बेकाबू, गाड़ी का शीशा टूटा
बड़ी खबर: कलेक्टर को घूस देने के आरोप में अडानी ग्रुप का एक बड़ा अफसर गिरफ्तार, मिठाई के डिब्बे में दिया था 2 लाख कैश
दर्दनाक घटना : स्पर्श में साइकिल चला रही थी बच्ची, कार आई और कुचलते हुए चली गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Jagannath Rath Yatra
Raipur Jagannath Rath Yatra : सोने की झाड़ू से निभाई जाएगी परंपरा

Raipur Jagannath Rath Yatra

Road Accident
Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की थम गई सांसें

सुबह का समय था और राष्ट्रीय राजमार्ग पर…

Allahabad HC
Allahabad HC : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त को मिली बड़ी राहत, अदालत की इस टिप्पणी ने खींचा ध्यान

कानूनी गलियारों में गुरुवार को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले…

Semicon 2.0
Semicon 2.0 : केंद्र के तीन बड़े फैसलों पर सीएम साय का स्वागत, बोले- छत्तीसगढ़ में निवेश, रोजगार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

केंद्र सरकार द्वारा सेमिकॉन 2.0 (Semicon 2.0), राष्ट्रीय…

Ram Mandir donation case : SIT जांच अंतिम चरण में
Ram Mandir donation case : SIT जांच अंतिम चरण में, रिपोर्ट में लापरवाही के संकेत

Ram Mandir donation case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?