CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Olympic : बस्तर ओलिंपिक का आज उद्घाटन करेंगी बॉक्सिंग क्वीन मैरी कॉम

Bastar Olympic : बस्तर ओलिंपिक का आज उद्घाटन करेंगी बॉक्सिंग क्वीन मैरी कॉम

By Newsdesk Admin
11/12/2025
Share
Bastar Olympic
Bastar Olympic

सीजी भास्कर, 11 दिसंबर। बस्तर ओलिंपिक में संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता आज से 13 दिसंबर तक संभागीय मुख्यालय में आयोजित की जा रही है (Bastar Olympic)। इसमें शामिल होने बस्तर संभाग के सातों जिलों—कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर—से लगभग साढ़े तीन हजार खिलाड़ी और खेल अधिकारी पहुंच चुके हैं (Bastar Olympic)।

गुरुवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव के साथ विशेष रूप से देश की बॉक्सिंग क्वीन मैरी कॉम शामिल होंगी ।

समापन समारोह (Bastar Olympic) शनिवार को आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया की उपस्थिति रहेगी (Bastar Olympic)।

बस्तर ओलिंपिक के लिए इस वर्ष रिकॉर्ड तीन लाख 91 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। यह भी उल्लेखनीय है कि माओवादी हिंसा की समाप्ति की ओर बढ़ रहे बस्तर में अब विकास और विशेषकर खेल के क्षेत्र में उत्साहजनक माहौल बन रहा है।

बस्तर के अंदरूनी गांवों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक खिलाड़ी जिस उमंग और ऊर्जा के साथ भाग ले रहे हैं, वह बस्तर में लौटती शांति और विश्वास का प्रतीक है। पिछले दो वर्षों से यह प्रदेश का सबसे बड़ा खेल आयोजन बन चुका है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बस्तर ओलिंपिक को ऐतिहासिक बताकर इसकी सराहना कर चुके हैं ।

इस संभाग स्तरीय आयोजन (Bastar Olympic) में बस्तर संभाग के कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव इन 7 जिलों के सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, बस्तर में सरेंडर किए नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार के सदस्य भी बस्तर ओलिंपिक में हिस्सा लिए हैं।

अलग-अलग जिले के करीब 761 से ज्यादा सदस्य अलग-अलग खेल खेलेंगे। बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, 7 जिलों की 7 टीमों के अलावा 8वीं टीम सरेंडर्ड नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों की होगी। इस 8वीं टीम का नाम ‘नुआ बाट’ है।

IG ने कहा कि, साल 2024 में खिलाड़ियों की संख्या लगभग 350 थी। लेकिन इस बार ‘नुआ बाट’ टीम में लगभग 761 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलिंपिक में इनके भाग लेने से इनका मनोबल बढ़ेगा।

Kiran Pisda Football : जनजातीय मिट्टी से अंतरराष्ट्रीय पहचान तक पहुंची किरण पिस्दा की प्रेरक कहानी
India Squad : जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाड़ियों को मिला मौका, रिंकू-मयंक की वापसी
Orange Cap Race : ऑरेंज-पर्पल कैप पर संग्राम! राहुल की बादशाहत खतरे में, भुवी को कंबोज की कड़ी टक्कर
हैदराबाद की चौथी हार, GJ ने 7 विकेट से हराया, गिल की 50, सिराज के 4 विकेट बेकार
Team India : जून में लगातार मैदान पर दिखेगी टीम इंडिया, एक महीने में तीनों फॉर्मेट का रोमांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?