CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Makhana Board : छत्तीसगढ़ मखाना बोर्ड में शामिल हुआ राज्य, मखाना की खेती को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Chhattisgarh Makhana Board : छत्तीसगढ़ मखाना बोर्ड में शामिल हुआ राज्य, मखाना की खेती को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

By Newsdesk Admin
13/12/2025
Share
Chhattisgarh Makhana Board
Chhattisgarh Makhana Board

सीजी भास्कर, 13 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ को मखाना बोर्ड (Chhattisgarh Makhana Board) में शामिल कर लिया गया है। इस निर्णय से प्रदेश में मखाना की खेती को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ को मखाना बोर्ड (Chhattisgarh Makhana Board) में शामिल होने के बाद राज्य के किसानों को मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन के क्षेत्र में संगठित सहयोग मिलेगा। यह फैसला किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

हाल ही में धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में हो रहे मखाना उत्पादन की सराहना करते हुए राज्य को मखाना बोर्ड में शामिल करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि (Makhana Farming Promotion) के तहत किसानों को वैज्ञानिक तकनीक, जल प्रबंधन, आधुनिक प्रसंस्करण और बाजार तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी क्रम में कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव शहला निगार की अध्यक्षता में मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (MIDH) के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचालक उद्यानिकी लोकेश कुमार ने जानकारी दी कि भारत सरकार ने वर्ष 2025-26 से “सेंट्रल सेक्टर स्कीम फॉर डेवलपमेंट ऑफ मखाना” शुरू की है, जिसमें शत-प्रतिशत केंद्रीय अनुदान का प्रावधान किया गया है।

योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए प्रारंभिक चार माह हेतु 180 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। तालाब में मखाना की खेती करने वाले किसानों को 1.79 लाख रुपये की इकाई लागत पर 40 प्रतिशत यानी 72 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। वहीं खेत में मखाना उत्पादन (Makhana Subsidy Scheme) करने वाले किसानों को 1.32 लाख रुपये की लागत पर 40 प्रतिशत यानी 53 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। नए तालाब निर्माण पर 7 लाख रुपये की लागत के विरुद्ध 2.80 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

मखाना के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए माइक्रो लेवल मखाना प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना पर 10 लाख रुपये की इकाई लागत पर 35 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। एफपीओ के लिए स्मॉल लेवल प्रसंस्करण यूनिट पर 39 लाख रुपये की लागत पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा, जबकि निजी क्षेत्र के लिए यही अनुदान 35 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। लार्ज लेवल (Makhana Processing Unit) की स्थापना पर 7 करोड़ रुपये की लागत पर 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

मखाना खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षण, एक्सपोजर विजिट और विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदर्शन प्लॉट के माध्यम से तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ को देश के उभरते मखाना उत्पादक राज्यों की सूची में मजबूत पहचान मिलने की उम्मीद है।

Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त
Chhattisgarh Panchayat Secretary Suspension : पंचायत सचिव निलंबित, अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई
The game of giving cash instead of ration has been exposed : दुकानदार बोले- चावल नहीं, पैसे ले लो
Eklavya School Guest Teacher : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, पात्र-अपात्र सूची जारी
Domestic LPG Misuse Kondagaon: होटल-ढाबों में घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल, छापेमारी में 29 सिलेंडर जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के…

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

Bhilai Pocket Theft
Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद

व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?