CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake Armed Force Job Scam : फर्जी सशस्त्र बल जवान बनकर महिलाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Fake Armed Force Job Scam : फर्जी सशस्त्र बल जवान बनकर महिलाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By Newsdesk Admin
17/12/2025
Share
Fake Armed Force Job Scam
Fake Armed Force Job Scam

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल का फर्जी (Fake Armed Force Job Scam) जवान बनकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से लाखों की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्रीकापा से पकड़ा गया है। मामला जशपुर नगर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि सोनक्यारी चौकी क्षेत्र के ग्राम झरगांव निवासी सीमा बाई (29 वर्ष) ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 28 अगस्त को वह अपने निजी कार्य से कलेक्टर कार्यालय आई हुई थी, इसी दौरान उसकी मुलाकात पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति से हुई। आरोपी ने अपना नाम पुन्नीलाल अनंत बताते हुए स्वयं को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बताया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी (Fake Armed Force Job Scam) ने खुद की उच्च अधिकारियों तक पहुंच होने का झांसा देते हुए सरकारी नौकरी लगवाने का दावा किया। पुलिस की वर्दी में होने के कारण वह उसकी बातों में आ गई और अपना मोबाइल नंबर दे दिया। कुछ दिनों बाद आरोपी ने फोन कर बताया कि उसने मत्स्य विभाग में नौकरी की बात कर ली है और नौकरी दिलाने के एवज में 4 लाख रुपये की मांग की।

कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाते हुए आरोपी ने पीड़िता से उसकी भतीजी के जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अंकसूची के दस्तावेज लेकर 2 लाख रुपये ले लिए। बाद में जब पीड़िता को जानकारी मिली कि पुन्नीलाल नाम का कोई सशस्त्र बल का जवान नहीं है, तब उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (2) एवं 318 (4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की। टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित उसके गृह ग्राम दर्रीकापा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Job Fair 2026 : छत्तीसगढ़ में 877 पदों पर भर्ती का मौका, रोजगार मेले का आयोजन
Tiger Reserve Chhattisgarh : अचानकमार बना बाघों का सबसे सुरक्षित ठिकाना, दूसरे जंगलों से आए 8 बाघ बढ़ा रहे कुनबा
Placement Camp Kondagaon: 980 पदों के लिए आज रोजगार शिविर, युवाओं को सीधी भर्ती का मौका
OTP Based Tatkal Booking: तत्काल टिकट काउंटर पर बदला नियम, अब बिना OTP नहीं बनेगा टिकट
Korba Wife Murder Case : घर बनाने को लेकर विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने सीमेंट के डंबल से सिर पर किया हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

रायगढ़ में सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सूने मकान…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?