CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Collegium Recommendation : पांच जजों को हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश

Collegium Recommendation : पांच जजों को हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश

By Newsdesk Admin
18/12/2025
Share
Central University Employees Case
Central University Employees Case

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को केंद्र सरकार को देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए पांच न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश (Collegium Recommendation) की है। यह निर्णय मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में आयोजित कॉलेजियम की बैठक में लिया गया।

कॉलेजियम की सिफारिश के अनुसार, इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने का प्रस्ताव किया गया है। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के 9 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद वे यह पद संभालेंगे।

इसी क्रम में, बॉम्बे हाई कोर्ट की न्यायाधीश रेवती पी. मोहिते डेर को मेघालय हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की गई है। वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट के ही न्यायाधीश एम.एस. सोनक को झारखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। झारखंड हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश 8 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इसके अलावा, केरल हाई कोर्ट के न्यायाधीश ए. मुहम्मद मुश्ताक को सिक्किम हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। वहीं ओडिशा हाई कोर्ट के न्यायाधीश संगम कुमार साहू को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने का प्रस्ताव (Collegium Recommendation) किया गया है।

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में कॉलेजियम ने मेघालय हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन को केरल हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए स्थानांतरण की सिफारिश (Collegium Recommendation) की है। केरल हाई कोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश भी 9 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कॉलेजियम की इन सिफारिशों पर अब केंद्र सरकार द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

सीएम साय जशपुर दौरे पर रवाना: दूरस्थ गांवों तक सड़क पहुंचाने का वादा, वेदांता हादसे के दोषियों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान
शादी के 7 फेरों के वक्त 7 वचन सुन दुल्हन की फूटी हंसी, लोटपोट कर देगा यह वीडियो, कितने लोग कितने वचनों का निष्ठा से करते हैं पालन…..करें विचार..❗
वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत में यात्री के ऊपर बहने लगा झरना, भीग गई पूरी सीट
Paddy Procurement Chhattisgarh : धान खरीदी की उलटी गिनती शुरू, किसानों की उम्मीद और सरकार आमने-सामने
Bob Simpson Dies: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बॉब सिम्पसन का निधन, तिहरा शतक लगाकर रचा था इतिहास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ram Mandir Donation Case
Ram Mandir Donation Case : चंदा चोरी के बीच उद्धव ठाकरे ने साधा बीजेपी पर जमकर निशाना, राम मंदिर को बताया ‘दुकान’

सीजी भास्कर, 28 जून : शिवसेना (यूबीटी) के…

UP Politics
UP Politics : ‘राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी…’, सीएम योगी का अखिलेश पर तंज

सीजी भास्कर, 28 जून : उत्तर प्रदेश के…

Doctor Practice Rule : छत्तीसगढ़ में बाहरी डॉक्टरों की प्रैक्टिस पर विवाद, स्वास्थ्य मंत्री बोले- सिर्फ बयानबाजी नहीं, प्रदेश की चिंता भी करें

सीजी भास्कर, 28 जून। बाहरी डॉक्टरों की प्रैक्टिस…

Galghontu Disease
Galghontu Disease : मानसून में बढ़ा गलघोंटू बीमारी का खतरा, पशुपालकों को समय पर टीकाकरण कराने की सलाह

सीजी भास्कर, 28 जून। गलघोंटू बीमारी (Galghontu Disease)…

Fauzi Release Date : साल के अंत में धमाका करने की तैयारी में प्रभास, ‘फौजी’ से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे वापसी

सीजी भास्कर, 28 जून। फौजी रिलीज डेट (Fauzi…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?