CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » किडनैप पटवारी के लिए फिरौती 2 करोड़ की, घरवालों ने 19 लाख देकर छुड़वाया, बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

किडनैप पटवारी के लिए फिरौती 2 करोड़ की, घरवालों ने 19 लाख देकर छुड़वाया, बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin
06/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 6 सितंबर। हरियाणा सोनीपत के मयूर विहार के रहने वाले ओमप्रकाश पटवारी के पद पर गांव मोहाना और जाजी गांव के रकबा पटवारी हैं। जब ओमप्रकाश अपने घर से दफ्तर के लिए निकले तो अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर हथियारों के बल पर उनका अपहरण कर लिया और अपहरण के बाद 2 करोड़ की फिरौती की मांग की। हरियाणा के सोनीपत में दिन दहाड़े पटवारी के अपहरण की यह घटना आग की तरह फैली और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने पटवारी के अपहरण के बाद परिजनों से 2 करोड़ की फिरौती मांगी। परिजनों ने किसी तरह से 19 लाख रुपए का इंतजाम किया तब बदमाश पटवारी को छोड़ 19 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब पटवारी अपने घर से ऑफिस के लिए निकला था। बदमाशों ने रास्ते में ही पटवारी की गाड़ी रोककर हथियारों के दम पर उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद उसे धमकाकर परिवार को फोन कर 2 करोड़ रुपए लाने के लिए कहलवाया‌। दूसरी तरफ पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। वारदात की जानकारी के बाद पटवारी एसोसिएशन ने हड़ताल शुरू कर दी। पटवारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तो पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। ओमप्रकाश के अपहरण की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस सीसीटीवी के जरिए अपहरण करने वाले बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। वारदात सूचना जब पुलिस और पटवारियों को मिली तो सबके होश उड़ गए। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीमें बदमाशों का पता करने में जुट गई लेकिन अभी तक बदमाशों की पहचान नही हो पाई है। पुलिस के आला अधिकारियों की निगरानी में क्राइम ब्रांच की कई टीमें मामले की जांच कर रही है।

एसीपी राहुल देव ने बताया कि ओमप्रकाश नाम के पटवारी के अपहरण के बाद 19 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। ओमप्रकाश के अपरहण के बाद बदमाशों ने 2 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी गई थी। क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार बदमाशों का पता करने में जुटी है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

कौन हैं विकास मित्र, जिन्हें बिहार में 25 हजार रुपए भत्ता देगी नीतीश सरकार
पुलिस को चकमा : पेट दर्द का बहाना, अस्पताल से भागा साइबर अपराधी
काशी में सावन की बंपर तैयारी: 1.25 करोड़ शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस का ‘फुलप्रूफ प्लान’, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी
Death in road accident : कोरबा में माइनिंग सरदार की सड़क हादसे में मौत
मैं भी मर जाता तो अच्छा था…’ ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 10 लोगों के मारे जाने पर बोला मसूद अजहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?