CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Voter List : आज जारी होगी प्रारंभिक मतदान सूची, हर चौथा नाम सूची से कटेगा

Voter List : आज जारी होगी प्रारंभिक मतदान सूची, हर चौथा नाम सूची से कटेगा

By Newsdesk Admin
23/12/2025
Share
Voter List
Voter List

सीजी भास्कर, 23 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची (Voter List) के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का सबसे ज्यादा असर रायपुर जिले की सात विधानसभा सीटों में देखा जा रहा है। रायपुर जिले के अलावा कोई भी जिला ऐसा नहीं है, जहां करीब पांच लाख मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हों। जिला प्रशासन 23 दिसंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची जारी करेगा।

Contents
  • Voter List अब आगे की जानें प्रक्रिया
  • 14 फरवरी तक होगी सुनवाई

जानकारी के अनुसार सोमवार रात 10 बजे तक जिले की सात विधानसभा के 18,92,523 वोटरों में से 4,94,485 के नाम सूची में नहीं पाए गए हैं। यानी रायपुर जिले की मतदाता सूची (Voter List) में हर चौथा वोटर बाहर होगा।

रायपुर जिले में 79,405 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। इनके नाम सभी काट दिए गए हैं। वहीं, 2,88,222 मतदाता जिले से बाहर चले गए हैं। ये वोटर अपने घरों में नहीं मिले। बीएलओ ने इन्हें शिफ्ट बताया है। यानी ऐसे मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाए जाएंगे। इसके अलावा, 1,291 नाम डुप्लीकेट पाए गए हैं। यानी एक ही नाम दो बार दर्ज था। चौंकाने वाली बात यह है कि 1,12,109 मतदाता ऐसे हैं जो अपने घर में नहीं मिले।

Voter List अब आगे की जानें प्रक्रिया

एसआईआर के पहले चरण का काम पूरा होने के बाद यह सूची आयोग की वेबसाइट में अपलोड कर दी जाएगी। 23 दिसंबर से लोग वोटर हेल्पलाइन और आयोग की वेबसाइट पर अपने कार्ड में दर्ज ई-पीक नंबर से अपना नाम देख सकते हैं। जिनके नाम सूची में नहीं हैं, वे फॉर्म-6 भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करेंगे। आयोग इस सूची को सर्चेबल मोड में अपलोड कर रहा है। इस वजह से कोई भी मतदाता अपना या किसी अन्य का नाम आसानी से देख सकता है।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी नवीन सिंह ठाकुर ने बताया कि 23 दिसंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची (Voter List) का प्रकाशन होने के बाद जिन लोगों के नाम सूची में नहीं हैं, वे 22 जनवरी तक आपत्ति कर सकते हैं। इसी दौरान सी कैटेगरी के मतदाताओं को भी संबंधित इलाकों के एसडीएम की ओर से नोटिस दी जाएगी।

14 फरवरी तक होगी सुनवाई

14 फरवरी 2026 तक इन नोटिसों और आपत्तियों पर सुनवाई की जाएगी। इसके बाद 21 फरवरी 2026 को अंतिम और फाइनल मतदाता सूची (Voter List) का प्रकाशन किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में मतदाताओं को समय रहते अपने नाम की पुष्टि करना जरूरी है, ताकि आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

रायपुर जिले के मतदाता इस प्रक्रिया से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, क्योंकि यहां हर चौथा नाम सूची से बाहर हुआ है। इस कारण जिले में मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि लोग सही समय पर अपनी जानकारी को सूची में दर्ज कराएं।

Compassionate Appointment Case : SECL में नौकरी के लिए पांच लाख में तय हुआ सौदा, मां-बेटी पर हमला
चुनाव-प्रचार के दौरान बढ़ा BP, अस्पताल में तोड़ दिया दम, तीसरी बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का हार्ट अटैक से निधन, समर्थकों में पसरा मातम
Voter List Deletion CG : SIR के बाद छत्तीसगढ़ में नई मतदाता सूची जारी, करीब 25 लाख नाम हटे
Chhattisgarh Anti Narcotics Action : फीम की अवैध खेती पर सख्त हुए CM विष्णुदेव साय, कलेक्टरों को दिए 15 दिन में सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
Rajya Sabha Election Chhattisgarh: राज्यसभा की दो सीटों पर सियासी मुकाबला, कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को दोहराया, भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Change in Bakrid holiday : 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ सरकार ने बकरीद…

Tank Ram Verma inspection : अधिकारियों को फटकार, “सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो”

सीजी भास्कर, 26 मई।छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

Surajpur forest mystery : मिला नर कंकाल, सिर और हाथों पर चिपकी मिली चमड़ी

सीजी भास्कर, 26 मई। सूरजपुर जिले के कुदरगढ़…

Kanker Naxal explosive recovery : जंगल में छिपाए विस्फोटक जब्त

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में…

Unique style of Minister : दोस्तों संग छेड़ी संगीत महफिल

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

You Might Also Like

Ambedkar Hospital Raipur Surgery
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

Ambedkar Hospital Raipur Surgery : मेकाहारा में करिश्माई सर्जरी: ब्रश करते वक्त फटी गर्दन की नस, डॉक्टरों ने बचाई जान, छत्तीसगढ़ में पहली बार सफल उपचार

05/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

पाकिस्तान से जंग लड़ चुके थे शेखर दत्त:आर्मी चीफ मानेक शॉ ने दिया वीरता मेडल, 71 की लड़ाई में कैप्चर किए पाक के इलाके..

04/07/2025
Chhattisgarh High Court Order
छत्तीसगढ़

BSc Nursing Counselling Chhattisgarh : हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी BSc नर्सिंग काउंसलिंग की तिथि

23/10/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

जशपुर में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, नवविवाहिता पर शादी की पहली रात चाकू से हमला

04/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?