CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Highway Cattle Accident : हाईवे से हटेंगे आवारा मवेशी, क्रैश बैरियर से गो-आश्रय तक होगा इंतजाम

Highway Cattle Accident : हाईवे से हटेंगे आवारा मवेशी, क्रैश बैरियर से गो-आश्रय तक होगा इंतजाम

By Newsdesk Admin
26/12/2025
Share
Highway Cattle Accident
Highway Cattle Accident

सीजी भास्कर, 26 दिसंबर। प्रदेश में नेशनल हाईवे पर आवारा मवेशियों के कारण हो रहे जानलेवा सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। (Highway Cattle Accident) की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एनएचएआइ के पास प्रदेश में फिलहाल लगभग 700 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग हैं।

Contents
  • सड़कों में दिखेंगे डिजिटल संदेश
  • पेट्रोलिंग, रोशनी और सोलर ब्लिंकर
  • सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एक्शन प्लान
  • 1033 पर एक कॉल, तुरंत रेस्क्यू
  • आधुनिक तकनीक से होगी निगरानी
  • फैक्ट फाइल

इन मार्गों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हांकित कर 70 स्थानों पर 20-20 मीटर लंबे क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं, ताकि अचानक सड़क पर आने वाले पशुओं से टक्कर की आशंका कम हो सके और (Highway Cattle Accident) पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही दो बड़े गो-आश्रय भी बनाए जा रहे हैं, जहां हाईवे के आसपास घूमने वाले आवारा मवेशियों को सुरक्षित रखा जाएगा।

बता दें कि बीते एक वर्ष में पशुओं से टकराव के 300 से अधिक हादसों में 189 से ज्यादा लोगों की मौत और सैकड़ों के घायल होने के बाद यह ठोस कदम उठाए गए हैं। एनएचएआइ का दावा है कि इन उपायों से राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा और (Highway Cattle Accident) की संख्या में भारी गिरावट आएगी।

सड़कों में दिखेंगे डिजिटल संदेश

पशुओं को डराए बिना और बिना बल प्रयोग के शांतिपूर्वक सड़क के किनारे या सुरक्षित होल्डिंग क्षेत्र में ले जाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय पुलिस और राज्य की संबंधित टीमों की मदद ली जाएगी। जब तक पशु को सड़क से नहीं हटाया जाएगा, तब तक यात्रियों को सतर्क करने के लिए 100 से 150 मीटर पहले चेतावनी बोर्ड, वीएमएस पर ‘सावधान आगे पशु हैं’ का संदेश और रिफ्लेक्टिव बैरिकेड्स लगाए जाएंगे, ताकि (Highway Cattle Accident) से बचाव किया जा सके।

पेट्रोलिंग, रोशनी और सोलर ब्लिंकर

हाईवे पर निगरानी मजबूत करने के लिए हर 50 किलोमीटर पर पेट्रोलिंग टीम तैनात की जा रही है। ये टीमें लगातार गश्त कर पशुओं को सड़क से हटाने और (Highway Cattle Accident) जैसी घटनाओं को रोकने का काम करेंगी। जिन इलाकों में पशुओं की आवाजाही ज्यादा पाई गई है, वहां अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा रात के समय वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए 200 स्थानों पर सोलर ब्लिंकर लगाए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एक्शन प्लान

राष्ट्रीय राजमार्गों को मवेशियों और लावारिस पशुओं से मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्शन प्लान लागू कर दिया है। यह पहल सुप्रीम कोर्ट द्वारा सात नवंबर को दिए गए निर्देशों के बाद की गई है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसके लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है, जिसे एनएचएआइ ने 19 दिसंबर से लागू कर दिया है।

1033 पर एक कॉल, तुरंत रेस्क्यू

नई एसओपी के तहत आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। यदि किसी नागरिक या यात्री को राष्ट्रीय राजमार्ग पर पशु दिखाई देता है तो वह टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1033 पर सूचना दे सकता है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी। एनएचएआइ टोल प्लाजा, रेडियो और अखबारों के माध्यम से इस नंबर का व्यापक प्रचार करेगा।

आधुनिक तकनीक से होगी निगरानी

नई एसओपी में आधुनिक तकनीक और सख्त प्रोटोकाल शामिल किए गए हैं। इसके तहत रूट पेट्रोल वाहन (आरपीवी) चौबीसों घंटे गश्त करेंगे और सभी आरपीवी में डैशबोर्ड कैमरे अनिवार्य किए गए हैं। एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से पशुओं की पहचान की जाएगी। हर घटना का स्थान जीपीएस कोआर्डिनेट्स के साथ दर्ज होगा, ताकि उन हाटस्पाट्स की पहचान की जा सके, जहां बार-बार (Highway Cattle Accident) की स्थिति बनती है। ऐसे स्थानों पर आगे चलकर सीसीटीवी, फेंसिंग और बेहतर प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।

फैक्ट फाइल

प्रदेश में एनएचएआइ के अधीन सड़कें : 700 किमी
पशुओं से हुए हादसे (एक वर्ष) : 300 से अधिक
हादसों में मौतें : 189
क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे : 70 स्थानों पर
क्रैश बैरियर की लंबाई : 20-20 मीटर
प्रस्तावित गो-आश्रय : 2
सोलर ब्लिंकर : 200 स्थानों पर
हेल्पलाइन नंबर : 1033

भाजयुमो ने भूपेश और सिंहदेव का पुतला फूंका, सनातन धर्म की रक्षा का संदेश
Bilaspur Dog Dispute: पालतू कुत्ते से शुरू हुआ झगड़ा, पाड़ेपुर में चाकू से हमला, युवक की हालत गंभीर
Raipur Police Commissionerate Ban Order : नशे पर सख्ती, रोलिंग पेपर और गोगो स्मोकिंग कोन की बिक्री पर रोक
धमतरी में खेत में उतरी स्कूल बस:बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा, सभी 12 बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

Bilaspur Crime News
Bilaspur Crime News : बिलासपुर में चाकूबाजी की दो वारदातें, छात्र और निगमकर्मी के पिता पर हमला

शहर में अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी और मारपीट…

NMIMS Campus Chhattisgarh
NMIMS Campus Chhattisgarh : नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, लीज और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी…

Gausul Azam Committee
Gausul Azam Committee : मोहम्मद अय्यूब पारेख को मिली गौसुल आजम कमेटी की कमान, नदीम मेमन महासचिव

छत्तीसगढ़ गौसुल आजम कमेटी की बैठक 31 अगस्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?