CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं 5 सुपरस्टार क्रिकेटर, लिस्ट में सभी चौंकाने वाले नाम

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं 5 सुपरस्टार क्रिकेटर, लिस्ट में सभी चौंकाने वाले नाम

By Newsdesk Admin
31/12/2025
Share

पूरा विश्व नए साल में प्रवेश करने वाला है. साल 2025 में क्रिकेट जगत में चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और महिला ODI वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट हुए. कई क्रिकेटरों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, लेकिन कई दिग्गजों ने क्रिकेट को खेल को अलविदा भी कह दिया है. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, वहीं स्टीव स्मिथ वनडे क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं.

Contents
  • ये 5 क्रिकेटर 2026 में ले सकते हैं रिटायरमेंट
    • सूर्यकुमार यादव
    • ग्लेन मैक्सवेल
    • डेविड मिलर
    • मोहम्मद नबी
    • अजिंक्य रहाणे

यह रिटायरमेंट लेने का सिलसिला साल 2026 में भी जारी रह सकता है. यहां देखिए उन दिग्गज क्रिकेटरों की लिस्ट, जो साल 2026 में संन्यास ले सकते हैं.

ये 5 क्रिकेटर 2026 में ले सकते हैं रिटायरमेंट

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू किया था और कुछ ही साल में टी20 टीम के कप्तान बन चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वो टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे, लेकिन सूर्या की खराब फॉर्म उनके करियर को ले डूब सकती है. पिछले 25 टी20 मैचों में सूर्यकुमार यादव केवल 244 रन बना पाए हैं. 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद उन्होंने कोई अर्धशतकीय पारी नहीं खेली है. अगर सूर्यकुमार इस खराब फॉर्म से उबर नहीं पाते हैं, तो उनके करियर का अंत ज्यादा दूर प्रतीत नहीं हो रहा है.

ग्लेन मैक्सवेल

37 वर्षीय ग्लेन मैक्सवेल वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. मैक्सवेल 2017 के बाद टेस्ट मैच नहीं खेले हैं और अभी केवल टी20 फॉर्मेट में सक्रिय हैं. संभव है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैक्सवेल का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट हो, क्योंकि उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड 2028 के लिए एक नई टीम तैयार करना चाहेगा. ऐसे में मैक्सवेल को अपने करियर पर कठिन निर्णय लेना होगा.

डेविड मिलर

डेविड मिलर साल 2010 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 7 हजार से अधिक रन बना चुके हैं. 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मिलर का दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया था. 2026 में वो अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतने का अंतिम प्रयास कर सकते हैं.

मोहम्मद नबी

पिछले वर्ष अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने कहा था कि 50-ओवर फॉर्मेट में चैंपियंस ट्रॉफी उनका आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा. नबी ने कहा कि उसके बाद शायद वो एक साल और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे. उस बयान के आधार पर नबी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आखिरी बार अफगानिस्तान जर्सी में दिखाई दे सकते हैं.

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे जुलाई 2023 के बाद भारतीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं. रहाणे ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन व्हाइट बॉल टीमों में नंबर-4 तक अभी कोई स्थान खाली नहीं है. वहीं टेस्ट टीम को नंबर-3 के बल्लेबाज की जरूरत है, जिस पर कई सारे प्रयोग किए जा चुके हैं. मगर गौतम गंभीर के अंडर मैनेजमेंट युवाओं को अधिक मौके देता आया है, ऐसे में रहाणे के लिए वापसी का चांस बहुत कम है. उनके लिए संन्यास ही आखिरी राह नजर आ रही है.

MS Dhoni Fitness Update : कब होगी MS Dhoni की मैदान पर वापसी.. CSK के बैटिंग कोच ने दी जानकारी
DC Vs PBKS :  नायर-रिजवी के तूफान में जयपुर में उड़ता नजर आया पंजाब, DC ने 6 विकेटों से दर्ज की जीत
Vijay Hazare Trophy 2025-26 : टूर्नामेंट के पहले दिन लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, वैभव ने रोहित और विराट को पीछे छोड़ा
MS Dhoni six bat price : 2011 वर्ल्ड कप फाइनल के अनसुने किस्से, दो बार टॉस से लेकर धोनी के ऐतिहासिक सिक्स तक
Sai Sudarshan snatches the Orange Cap : पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा कायम

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला टीम की कप्तानी, कहा- कप्तानी खत्म, सफर जारी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता…

Bhupesh Baghel EVM Statement : EVM से लेकर पेंशन तक भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव
Bhupesh Baghel EVM Statement : EVM से लेकर पेंशन तक भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव

भूपेश बघेल ने ईवीएम पर सवाल (Bhupesh Baghel…

Balrampur Murder Case : सिर कटी लाश का खौफनाक राज, अवैध संबंध के दबाव में पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश
Balrampur Murder Case : सिर कटी लाश का खौफनाक राज, अवैध संबंध के दबाव में पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश

जांच आगे बढ़ी तो मामला हत्याकांड (Balrampur Murder…

Abujhmarh IED Recovery : अबूझमाड़ में मौत का जाल! एक साथ मिले 7 IED, सुरक्षा बलों ने किया नाकाम
Abujhmarh IED Recovery : अबूझमाड़ में मौत का जाल! एक साथ मिले 7 IED, सुरक्षा बलों ने किया नाकाम

तलाशी अभियान में 7 आईईडी बरामद (Abujhmarh IED…

Pension Crisis : 70-90 साल के पेंशनरों की चिंता, बृजमोहन ने CM साय से कहा- कुछ तो करिए सरकार
Pension Crisis : 70-90 साल के पेंशनरों की चिंता, बृजमोहन ने CM साय से कहा- कुछ तो करिए सरकार

पेंशन संकट (Pension Crisis) से जूझ रहे बुजुर्गों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?